Stampede 2025: देश में इस साल भगदड़ की अब तक चार बड़ी घटनाएं, सैकड़ों लोगों ने गंवाई जान Nearly 100 People died in big incidents of Stampede 2025
"Stampede 2025: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के काशिबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. रेस्क्यू फोर्सेज और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. राहत और बचाव का काम जारी है.
घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है. भगदड़ का कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है. Advertisment मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देवउठनी एकादशी होने की वजह से मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिस वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो गई थी. इससे अचानक भगदड़ मच गई. घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया. कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अधिकारियों से बात की. आंध्र के मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है. भगदड़ की ये घटना पहली नहीं है. इस साल अब तक कई बड़े हादसे हो चुके है. आइये जानते हैं इस साल हुए बड़े हादसे… महाकुंभ भगदड़ 30 लोगों की मौत साल के पहले महीने जनवरी में साल की पहली भगदड़ हुई थी. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी. 28-29 जनवरी की दरमियानी रात 1.30 बजे के आसपास भगदड़ मची थी. 30 लोगों की इस भगदड़ में जान चली गई थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया. घटना पर सीएम योगी रो तक पड़े थे. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 मौतें इसके बाद 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल भी हो गए थे. हादसे में सबसे अधिक मौतें महिलाओं की हुई, जिसमें नौ महिलाएं, चार पुरुष और पांच बच्चे शामिल हैं. नौ मृृतक बिहार के रहने वाले थे. मृतकों में दिल्ली के आठ और हरियाणा का एक आदमी शामिल हैं. आरसीबी की विक्ट्री परेड में 11 लोगों की मौत इसके बाद चार जून को बंगलूरू में आरसीबी की जीत का जश्न मनाया गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में कई लोग घायल भी हो गए थे. 18 साल बाद जीती आरसीबी की जीत की खुशी में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची गई थी. एक्टर विजय की रैली में भी भगदड़ इसके बाद 27 सितंबर 2025 को टीवीकी अध्यक्ष और एक्टर विजय की करूर में रैली होने वाली थी. उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे, जिस वजह से वहां भगदड़ मच गई. 40 लोगों की इसमें मौत हो गई. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2025 चीन-शीत्सांग विकास मंच ने दिए सार्थक परिणाम2025 चीन-शीत्सांग विकास मंच ने दिए सार्थक परिणाम
Read more »
फेज-1, मिथिलांचल-कोसी-मगध की 58 सीटों का हिसाब-किताब; NDA आगे: कांग्रेस-VIP की वजह से महागठबंधन कमजोर, मैथि...Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Survey Result.
Read more »
बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा डिमांड योगी-अखिलेश की: कई सांसद-विधायक भी प्रचार में जुटे; अजय राय को कांग्रेस ...Uttar Pradesh BJP Leaders Campaign In Bihar Election 2025.
Read more »
ঐতিহ্যের মণ্ডপে নজর কাড়ছে রাজকীয় থেকে সাবেক প্রতিমা, চন্দননগরের শেষেই শুরু রিষড়ার...Rishrah Jagadhatri Puja 2025 Visits Pandals and Idol timings
Read more »
मछुआरों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'एमएफसी 2025' एक ऐतिहासिक डिजिटल छलांगमछुआरों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'एमएफसी 2025' एक ऐतिहासिक डिजिटल छलांग
Read more »
देवउठनी एकादशी आज, शादियों का सीजन 2 नवंबर से शुरू: इस साल 17 मुहूर्त बचे, 2026 में फरवरी से शुरू होंगी शाद...Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah 2025 Date And Puja Timing Update.
Read more »
