श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म आज अपने पांचवें हफ्ते में है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ' स्त्री 2 ' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म आज अपने पांचवें हफ्ते में है। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं, अब फिल्म के 32वें दिन के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये की कमाई की है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार अभिनीत फिल्म स्त्री 2 पहले ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच चुकी है। यह फिल्म पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.
5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की। इस वीकएंड भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। शनिवार यानी 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने रविवार यानी 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ और 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 27वें दिन फिल्म 2.41 करोड़, और 28वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म ने 29वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 36.1 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म ने 30वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर फिल्म को थोड़ी राहत मिली है। 'स्त्री 2' ने 31वें दिन उछाल के साथ 5.4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। 'स्त्री 2' ने 32वें दिन 5.84 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 553.94 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Stree 2 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Pankaj Tripathi Amar Kaushik Stree 2 Collection Bollywood Entertainment Stree 2 Day 33 Collection स्त्री 2 दिन 33 संग्रह स्त्री 2 आज संग्रह स्त्री 2 राजकुमार राव श्रद्धा कपूर पंकज त्रिपाठी अमर कौशिक स्त्री 2 संग्रह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
Stree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्म'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
Stree 2 Box Office Collection Day 5: 'स्त्री 2' का तिलिस्म बरकरार, पांचवें दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरानस्त्री 2 का तिलिस्म बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रहा है। महज पांच दिन में ही श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
Read more »
Stree 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर मचा 'सरकटे का आतंक', 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्ममनोरंजन | बॉलीवुड: फिल्म ‘स्त्री 2’ ने जहां रिलीज के दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं महज 5 दिन में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.
Read more »
Stree 2 BO Collection Day 10: 'स्त्री 2' ने 10वें दिन फिर रचा इतिहास; जानें नंबर 1 बनने के लिए कितनी दूर?मनोरंजन | बॉलीवुड: Stree 2 BO Collection Day 10: महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'स्त्री 2' ने 10 दिनों के अंदर ही अपने बजट से सात गुना ज्यादा कलेक्शन किया.
Read more »
Stree 2 BO Collection: 'स्त्री 2' की कमाई में दर्ज की गई गिरावट, 27वें दिन फिल्म ने खाते में जोड़े इतने करोड़श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में है
Read more »
