Stree 2 BO Collection: 'स्त्री 2' की कमाई में दर्ज की गई गिरावट, 27वें दिन फिल्म ने खाते में जोड़े इतने करोड़

Stree 2 Collection News

Stree 2 BO Collection: 'स्त्री 2' की कमाई में दर्ज की गई गिरावट, 27वें दिन फिल्म ने खाते में जोड़े इतने करोड़
BollywoodEntertainmentNational
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में है

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ' स्त्री 2 ' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने चौथे हफ्ते में है और अब भी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं, अब फिर ' स्त्री 2 ' वीकएंड का फायदा उठाने में कामयाब रही थी। वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, अब 27वें दिन के भी आंकड़ें सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.

5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की। 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने रविवार यानी 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन सोमवार को 26वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी और इसने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 'स्त्री 2' ने 27वें दिन 2.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' अब तक 532.91 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Bollywood Entertainment National Stree 2 Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Pankaj Tripath Stree 2 Box Office Collection Day 27 स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27 स्त्री 2 स्त्री 2 कलेक्शन श्रद्धा कपूर राजकुमार राव पंकज त्रिपाठी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Vedaa Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी वेदा, अब तक हुई सिर्फ इतनी कमाईVedaa Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी वेदा, अब तक हुई सिर्फ इतनी कमाई'वेदा' की दूसरे दिन की कमाई को देखकर लगता है कि लोग 'स्त्री 2' की ओर खिसकते जा रहे हैं, क्योंकि फिल्म के पक्ष में बढ़िया माहौल बन गया है।
Read more »

Stree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तारStree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »

Stree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्मStree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्म'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »

Stree 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर मचा 'सरकटे का आतंक', 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्मStree 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर मचा 'सरकटे का आतंक', 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्ममनोरंजन | बॉलीवुड: फिल्म ‘स्त्री 2’ ने जहां रिलीज के दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं महज 5 दिन में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.
Read more »

Stree 2 BO Collection Day 10: 'स्त्री 2' ने 10वें दिन फिर रचा इतिहास; जानें नंबर 1 बनने के लिए कितनी दूर?Stree 2 BO Collection Day 10: 'स्त्री 2' ने 10वें दिन फिर रचा इतिहास; जानें नंबर 1 बनने के लिए कितनी दूर?मनोरंजन | बॉलीवुड: Stree 2 BO Collection Day 10: महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'स्त्री 2' ने 10 दिनों के अंदर ही अपने बजट से सात गुना ज्यादा कलेक्शन किया.
Read more »

Stree 2 BO Collection Day 17: स्त्री 2 ने 'जवान-पठान-गदर 2' को चटाई धूल, तीसरे शनिवार तोड़ा इन 12 फिल्मों का रिकॉर्डStree 2 BO Collection Day 17: स्त्री 2 ने 'जवान-पठान-गदर 2' को चटाई धूल, तीसरे शनिवार तोड़ा इन 12 फिल्मों का रिकॉर्डमनोरंजन: Stree 2 Box Office Collection Day 17: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 अपने तीसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:36:30