RussianUkrainianWar की आंच से निफ्टी के 10 शेयर बच गए, आईटी छोड़ सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए
Stock Market Update Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को बाजार लगातार तीसरे दिन गिरा. BSE सेंसेक्स 1.4% यानी 768 पॉइंट्स टूटकर 54,334 पर बंद हुआ.
उधर NSE निफ्टी 50 1.53% यानी करीब 252 अंक की गिरावट के साथ 16,245 के स्तर पर बंद हुआ.ब्रॉडर मार्केट में भी भारी बिकवाली का दबाब रहा. निफ्टी स्मालकैप 100 इंडेक्स 1.78% और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.08% टूटा.रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आज रूस के अटैक से यूक्रेन के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट में आग लग गई और बाद में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट को रुसी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया. इससे मार्केट का डर और बढ़ा. एशियाई बाजारों और US इंडेक्स फ्यूचर्स की कमजोर स्थिति से भी बाजार गिरा.निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. केवल 10 शेयर चढ़े. चढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में डॉ रेड्डी लैब्स, ITC, टेक महिंद्रा, BPCL और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर शामिल रहे. वहीं, निफ्टी के शेयरों में टाइटन के शेयर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. टाइटन का स्टॉक 5.2% गिरकर ₹2,440 पर बंद हुआ. मारुती, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स के शेयर 4% से ज्याद टूटे.शुक्रवार को IT छोड़ सभी सेक्टर आधारित इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. ऑटो और मेटल इंडेक्स में 3% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स भी 1% से 2.93% तक गिरा. वहीं, IT इंडेक्स में 0.14% की मामूली उछाल रही.गुरुवार को भी भारतीय बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.65% गिरकर बंद हुए थे. BSE सेंसेक्स 366 पॉइंट्स की कमजोरी के साथ 55,012 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी करीब 108 अंक टूटकर 16,498 पर बंद हुआ था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूक्रेन के युवक से प्यार, फिर शादी, भारतीय महिला बोली- पति के बिना नहीं लौटूंगीपति यूक्रेन का रहने वाला है, उनकी पत्नी भारत की है. दोनों की इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई, फिर शादी और अब एक बेटा भी है. लेकिन पत्नी की चाहत है कि जब तक उनका पति उनके साथ वापस भारत नहीं जाएगा. वह भी वापस नहीं आने वाली.
Read more »
Ranji Trophy 2022, Live Updates: रणजी ट्रॉफी के तीसरे दौर के मुकाबले आज से खेले जांएगेRanji Trophy 2022, Live Updates: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022, Live Updates) में गुरुवार से एलीट ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच और प्लेट ग्रुप के कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे. सभी टीमों का यह तीसरा मुकाबला होगा. सभी मुकाबलों की पल- पल की Live updates यहां देखें
Read more »
Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेंक्स 300 अंक ऊपर, निफ्टी 1670 के करीबStock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेंक्स 300 अंक ऊपर, निफ्टी 1670 के करीब sensex
Read more »
सना कपूर और मयंक पाहवा शादी के बंधन में बंधे, अभिनेत्री ने शेयर की खूबसूरत फोटोसना कपूर और मयंक पाहवा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं और अभिनेत्री ने अपनी शादी की फोटोज फैन्स के साथ शेयर की हैं, जो काफी पसंद की जारी हैं।
Read more »
जंग के मैदान से अपने पेट्स को बचा लाए बच्चे: युद्ध के बीच बंकर तक में साथ रहे, जानवर लाने के लिए मंत्री वी के सिंह से ली अनुमतियूक्रेन में लगातार जंग के बीच अब तक छह लाख से ज्यादा लोग ये देश छोड़ चुके हैं। भारतीय छात्रों की वापसी जारी है। यह नहीं पता कि कब किसका आखिरी पल हो? ऐसे खतरनाक हालात में भी एक चीज हरेक मुश्किल पर भारी पड़ी है। वह है- प्यार। ऐसे में छात्र खुद तो लौट रहे हैं, साथ ही अपने पालतू जानवरों को लेकर भी आ रहे हैं। भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमानों से कई भारतीय स्टूडेंट्स अपने साथ डॉग्स और कैट्स भी ल... | Rescue of cats and dogs from the battlefield too: How did they leave to die, so animal lovers flew airforce planes from Ukraine जंग के मैदान से बिल्लियों व डॉग्स का भी रेस्क्यू : मरने के लिए कैसे छोड़ आते, इसलिए एनिमल लवर यूक्रेन से एयरफोर्स के विमान
Read more »
