Sri Lanka Blasts के तर्ज पर भारत में भी हमले की साजिश रच रहा आइएस, अलर्ट जारी

United States News News

Sri Lanka Blasts के तर्ज पर भारत में भी हमले की साजिश रच रहा आइएस, अलर्ट जारी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 53%

Sri Lanka Blasts के तर्ज पर भारत में भी हमले की साजिश रच रहा आइएस, अलर्ट जारी SriLankaTerrorAttack srilankaattack

श्रीलंका की तरह देश के पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश में बुद्ध पूर्णिमा के दिन आतंकी संगठन आइएस तथा जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के आंतकी बौद्ध एवं हिंदू मंदिरों पर आत्मघाती हमले की साजिश रच रहे हैं। हमले के लिए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हमले की आशंका को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जारी अलर्ट के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।राज्य सरकार को मिली खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं। दो सप्ताह पहले आइएस के मिले एक टेलीग्राम संदेश में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश को दहलाने की बात कही गई थी। शुक्रवार को आइबी की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार ने पुलिस को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही राज्य के बड़े बौद्ध और हिंदूमंदिरों की सूची तैयार कर पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।सूत्रों के अनुसार अलर्ट मिलने के बाद पुलिस के खुफिया विभाग ने कालीघाट, तारकेश्वर, दक्षिणेश्वर, तारापीठ समेत राज्य के महत्वपूर्ण मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। लोकसभा चुनाव के बीच ही आइबी के अलर्ट ने राज्य की पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की नींद उड़ा दी है। इससे पहले ही आइएस ने पोस्टर लगाकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आतंकी हमले की धमकी दी थी। आतंकी संगठन ने अबू अहमद अल बंगाली नामक सदस्य को पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि श्रीलंका ने ऐसे ही एक अलर्ट को बहुत गंभीरता से नहीं लिया था, जिसके चलते ईस्टर के मौके पर वहां आतंकी बड़ी वारदात हुई थी। श्रीलंका के गिरजाघरों और होटलों में हुए सीरियल ब्लास्ट में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।.

श्रीलंका की तरह देश के पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश में बुद्ध पूर्णिमा के दिन आतंकी संगठन आइएस तथा जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के आंतकी बौद्ध एवं हिंदू मंदिरों पर आत्मघाती हमले की साजिश रच रहे हैं। हमले के लिए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हमले की आशंका को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जारी अलर्ट के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।राज्य सरकार को मिली खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं। दो सप्ताह पहले आइएस के मिले एक टेलीग्राम संदेश में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश को दहलाने की बात कही गई थी। शुक्रवार को आइबी की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार ने पुलिस को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही राज्य के बड़े बौद्ध और हिंदूमंदिरों की सूची तैयार कर पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्ध इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।सूत्रों के अनुसार अलर्ट मिलने के बाद पुलिस के खुफिया विभाग ने कालीघाट, तारकेश्वर, दक्षिणेश्वर, तारापीठ समेत राज्य के महत्वपूर्ण मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। लोकसभा चुनाव के बीच ही आइबी के अलर्ट ने राज्य की पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की नींद उड़ा दी है। इससे पहले ही आइएस ने पोस्टर लगाकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आतंकी हमले की धमकी दी थी। आतंकी संगठन ने अबू अहमद अल बंगाली नामक सदस्य को पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि श्रीलंका ने ऐसे ही एक अलर्ट को बहुत गंभीरता से नहीं लिया था, जिसके चलते ईस्टर के मौके पर वहां आतंकी बड़ी वारदात हुई थी। श्रीलंका के गिरजाघरों और होटलों में हुए सीरियल ब्लास्ट में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सीएम की चुनावी रैली में जा रही कार खाई में गिरी, पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की मौतसीएम की चुनावी रैली में जा रही कार खाई में गिरी, पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की मौतहिमाचल: सीएम की चुनावी रैली को जा रही कार खाई में गिरी, पांच की मौत jairamthakurbjp BJP4Himachal LoksabhaElections2019
Read more »

कार खाई में गिरी, CM की रैली में जा रहे 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौतकार खाई में गिरी, CM की रैली में जा रहे 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौतहिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार खाई में गिर गई, जिसमें सवार 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. कार्यकर्ता सिराज तहसील के भटकीधर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली में शामिल होने जा रहे थे.
Read more »

Exclusive इंटरव्यू में बोले अखिलेश- परिवार की लड़ाई में दब गईं मेरी सरकार की उपलब्धियांExclusive इंटरव्यू में बोले अखिलेश- परिवार की लड़ाई में दब गईं मेरी सरकार की उपलब्धियांइलेक्शन एक्सप्रेस की बस में 5 एंकर्स से बातचीत में अखिलेश यादव ने अपने परिवार की कलह पर भी बात की. अखिलेश ने कहा कि यादव परिवार में जो भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था.
Read more »

चक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीचक्रवात फोनी: ओडिशा में मृतकों की संख्या 34 पहुंची, CM ने राहत पैकेज की घोषणा कीएक अधिकारी ने यह जानकारी दी.इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है.
Read more »

Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानLok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वर्ष 2014 के चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

जौनपुर में अखिलेश यादव बोले, 'सपा-बसपा गठबंधन की आंधी में हिल जाएगी BJP की नींव'जौनपुर में अखिलेश यादव बोले, 'सपा-बसपा गठबंधन की आंधी में हिल जाएगी BJP की नींव'अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन मामूली नहीं है. झूठ और नफरत की नींव पर खड़ी भाजपा को यह उखाड़ फेंकने का काम करेगा.
Read more »

नतीजों से पहले ही गठबंधन की तैयारियों में जुटेगा विपक्ष, दिल्ली में बड़ी मीटिंग की तैयारीनतीजों से पहले ही गठबंधन की तैयारियों में जुटेगा विपक्ष, दिल्ली में बड़ी मीटिंग की तैयारीलोकसभा चुनाव 2019 के तहत 5 चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. 2 चरणों की वोटिंग अभी होनी है लेकिन विपक्षी दल की ओर से नतीजों से पहले ही बड़ी बैठक बुलाने की तैयारी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:52:06