Indian Air Force को मिला दुनिया का सबसे ताकतवर हेलीकॉप्टर अपाचे अटैक ApacheHelicopter
भारतीय वायुसेना को मशहूर अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर मिलना शुरु हो गया है। इस हेलिकॉप्टर के वायुसेना में शामिल होने से भारत की दुश्मन के घर में घुसकर मार करने की क्षमता और ज्यादा बढ़ गई है। अपाचे हेलीकॉप्टर को भारतीय वायुसेना की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है और यह पर्वतीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करेगा। अपाचे को अमेरिकी कंपनी बोइंग ने इस तरह डिजाइन किया है कि यह दुश्मन की किलेबंदी को भेद कर उस पर सटीक हमला करने में सक्षम है। यह पहला ऐसा हेलिकॉप्टर है जो भारतीय सेना में विशुद्ध रूप से हमले करने का काम करेगा। इसे पाक और चीन की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। जानकार मानते है कि अपाचे युद्ध के समय गेम चेंजर साबित हो सकता है। खासतौर पर इससे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को असानी से तबाह किया जा सकेगा। अमेरिका ने अपने इस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को पनामा से लेकर अफगानिस्तान और इराक तक के साथ दुश्मनों से लोहा लेने में इस्तेमाल किया है। इजरायल भी लेबनान और गाजा पट्टी में अपने सैन्य ऑपरेशन में इसी अटैक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करता रहा है। अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर दो जनरल इलेक्टि्रक टी-700 टर्बोशैफ्ट इंजन से लैस हैं और आगे की तरफ एक सेंसर फिट है जिसकी वजह से यह रात के अंधेरे में भी उड़ान भर सकता है। यह 365 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है। इतनी तेज गति होने की वजह से यह दुश्मन के इलाके में घुसकर उसके परखच्चे आसानी से उड़ा सकता है। अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर में हेलिफायर और स्टि्रंगर मिसाइलें लगी हैं और दोनों तरफ 30एमएम की दो बंदूके हैं। इन मिसाइलों का पेलोड इतने तीव्र विस्फोटकों से भरा होता है कि दुश्मन का बच निकलना नामुमकिन होता है। इस हेलिकॉप्टर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह युद्ध क्षेत्र की हर परिस्थिति में टिका रह सके। अपाचे हेलिकॉप्टर का सबसे क्रांतिकारी फीचर है इसका हेल्मेट माउंटेड डिस्प्ले, इंटिग्रेटेड हेलमेट और डिस्प्ले साइटिंग सिस्टम, जिसकी मदद से पायलट हेलिकॉप्टर में लगी ऑटोमैटिक एम230 चेन गन को अपने दुश्मन पर टारगेट कर सकता है। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने कहा, 'पहला एएच-64ई अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना को एरिजोना स्थित बोइंग के उत्पादन प्रतिष्ठान में औपचारिक रूप से सौंपा गया है।' उनके अनुसार अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर एक अग्रणी बहुउद्देश्यीय लड़ाकू हेलीकॉप्टर है और इसे अमेरिकी सेना इस्तेमाल करती है। सरकार ने सितंबर 2015 में 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए अमेरिका सरकार और बोइंग लिमिटेड के साथ अरबों डॉलर के सौदे पर दस्तखत किए थे। इनकी पहली खेप इस साल जुलाई तक भारत भेजे जाने का कार्यक्रम है।.
भारतीय वायुसेना को मशहूर अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर मिलना शुरु हो गया है। इस हेलिकॉप्टर के वायुसेना में शामिल होने से भारत की दुश्मन के घर में घुसकर मार करने की क्षमता और ज्यादा बढ़ गई है। अपाचे हेलीकॉप्टर को भारतीय वायुसेना की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है और यह पर्वतीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करेगा। अपाचे को अमेरिकी कंपनी बोइंग ने इस तरह डिजाइन किया है कि यह दुश्मन की किलेबंदी को भेद कर उस पर सटीक हमला करने में सक्षम है। यह पहला ऐसा हेलिकॉप्टर है जो भारतीय सेना में विशुद्ध रूप से हमले करने का काम करेगा। इसे पाक और चीन की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। जानकार मानते है कि अपाचे युद्ध के समय गेम चेंजर साबित हो सकता है। खासतौर पर इससे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को असानी से तबाह किया जा सकेगा। अमेरिका ने अपने इस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को पनामा से लेकर अफगानिस्तान और इराक तक के साथ दुश्मनों से लोहा लेने में इस्तेमाल किया है। इजरायल भी लेबनान और गाजा पट्टी में अपने सैन्य ऑपरेशन में इसी अटैक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करता रहा है। अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर दो जनरल इलेक्टि्रक टी-700 टर्बोशैफ्ट इंजन से लैस हैं और आगे की तरफ एक सेंसर फिट है जिसकी वजह से यह रात के अंधेरे में भी उड़ान भर सकता है। यह 365 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है। इतनी तेज गति होने की वजह से यह दुश्मन के इलाके में घुसकर उसके परखच्चे आसानी से उड़ा सकता है। अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर में हेलिफायर और स्टि्रंगर मिसाइलें लगी हैं और दोनों तरफ 30एमएम की दो बंदूके हैं। इन मिसाइलों का पेलोड इतने तीव्र विस्फोटकों से भरा होता है कि दुश्मन का बच निकलना नामुमकिन होता है। इस हेलिकॉप्टर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह युद्ध क्षेत्र की हर परिस्थिति में टिका रह सके। अपाचे हेलिकॉप्टर का सबसे क्रांतिकारी फीचर है इसका हेल्मेट माउंटेड डिस्प्ले, इंटिग्रेटेड हेलमेट और डिस्प्ले साइटिंग सिस्टम, जिसकी मदद से पायलट हेलिकॉप्टर में लगी ऑटोमैटिक एम230 चेन गन को अपने दुश्मन पर टारगेट कर सकता है। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने कहा, 'पहला एएच-64ई अपाचे गार्जियन हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना को एरिजोना स्थित बोइंग के उत्पादन प्रतिष्ठान में औपचारिक रूप से सौंपा गया है।' उनके अनुसार अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर एक अग्रणी बहुउद्देश्यीय लड़ाकू हेलीकॉप्टर है और इसे अमेरिकी सेना इस्तेमाल करती है। सरकार ने सितंबर 2015 में 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए अमेरिका सरकार और बोइंग लिमिटेड के साथ अरबों डॉलर के सौदे पर दस्तखत किए थे। इनकी पहली खेप इस साल जुलाई तक भारत भेजे जाने का कार्यक्रम है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Facebook के को-फाउंडर का जकरबर्ग पर हमला, कहा- जरूरत से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं मार्क– News18 हिंदीFacebook के को-फाउंडर का जकरबर्ग पर हमला, कहा- जरूरत से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं मार्क- Facebook Co-founder Chris Hughes slammed Mark Zukerberg and asked to break the company
Read more »
चिनूक के बाद वायुसेना को मिला पहला अपाचे हेलीकॉप्टर, चीन-पाक सीमा पर होगी तैनातीचिनूक के बाद वायुसेना को मिला पहला अपाचे हेलीकॉप्टर, चीन-पाक सीमा पर होगी तैनाती Boeing_In ApacheHelicopter IAF_MCC
Read more »
भारत को मिला अमेरिकी अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, 'लादेन किलर' से मिलेगी वायुसेना को ताकत-Navbharat Timesभारतीय वायुसेना को उसका पहला अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर मिल गया है। अमेरिका के ऐरिजोना में एयरफोर्स को पहला अपाचे सौंपा गया। अपाचे दुनिया का सबसे आधुनिक और घातक हेलिकॉप्टर माना जाता है।
Read more »
दुश्मनों के रॉकेट्स, आर्मर्ड दस्तों को जमींजोंद करने की ताकत रखता है 'अपाचे' , जानिए खास बातेंभारतीय वायुसेना को अपना पहला अपाचे हेलीकॉप्टर मिल गया है. अमेरिका में एरिज़ोना के मेसा में बोइंग की फैक्टरी से पहला अपाचे AH-64E(I) भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल ए एस बुटोला को दिया गया.
Read more »
बोइंग ने वायुसेना को अपाचे हेलिकॉप्टर की पहली खेप सौंपी, जुलाई में भारत आएंगे2015 में भारत ने अमेरिका से 22 अपाचे और 15 चिनूक हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए डील की थी 2.5 अरब डॉलर की है डील, इस साल के अंत तक भारत को सभी हेलिकॉप्टर मिलेंगे | First US-made attack helicopter handed to Indian Air Force Updates
Read more »
Indian Air Force को मिला Apache Guardian विमान, 365 किमी प्रतिघंटे की गति से करता है वारभारतीय वायुसेना के बेडे में ताकतवर अपाचे गार्जियन लड़ाकू विमान को शामिल किया गया है। यह विमान 365 किमी प्रतिघंट से वार करने में सक्षम है।
Read more »
भारत को मिला अमेरिकी अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, वायुसेना को मिलेगी ताकत-Navbharat Timesभारतीय वायुसेना को उसका पहला अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर मिल गया है। अमेरिका के ऐरिजोना में एयरफोर्स को पहला अपाचे सौंपा गया। अपाचे दुनिया का सबसे आधुनिक और घातक हेलिकॉप्टर माना जाता है।
Read more »
