Sound One X60 रिव्यू: म्यूजिक के लिए एवरेज, कॉलिंग के लिए बेहतर

United States News News

Sound One X60 रिव्यू: म्यूजिक के लिए एवरेज, कॉलिंग के लिए बेहतर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 183 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 63%

जानें क्या 1,890 रुपये वाला ब्लूटूथ हेडफोन खरीदने लायक है?

हांग-कांग बेस्ड टेक कंपनी साउंड वन ने भारत में फरवरी के महीने में अपने नेकबैंड स्टाइल वाले X60 वायरलेस हेडफोन को लॉन्च किया था. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले इस हेडफोन को म्यूजिक और कॉल दोनों के लिए ही डिजाइन किया गया है.

कंपनी ने इसकी कीमत 3,490 रुपये रखी है, हालांकि फ्लिपकार्ट अभी ये 1,890 रुपये में उपलब्ध है. हमने इस हेडफोन को काफी दिनों तक यूज किया है और अब हम इसका रिव्यू आप तक पहुंचा रहे हैं.इस वायरलेस हेडफोन के डिजाइन की बात करें तो ये वजन में काफी हल्का है. नेकबैंड वाले किसी भी हेडफोन में डिवाइस के हल्के और पतले होने की काफी समस्या होती है. ऐसे में ये ठीक है. दिखने में ये ज्यादा प्रीमियम नहीं है ना ही इसकी पैकेजिंग में कोई आकर्षण है. बैंड के ऊपर रबर की सॉफ्ट रबर की कोटिंग की गई है. दिए गए बटन का डिजाइन भी कुछ ज्यादा खास नहीं है. यहां लेफ्ट साइड में वर्चुअल असिस्टेंट एक्टिव करने के लिए वन टच बटन दिया गया है. वहीं राइड साइड में मल्टी फंक्शन बटन और वॉल्यूम बटन्स दिए गए हैं. मल्टी फंक्शन बटन से ऑन-ऑफ करने समेत कॉल कट-रिसीव और रिडायल करने जैसे काम होते हैं और वॉल्यूम बटन्स में प्लस बटन को दबाकर रखने से वॉल्यूम बढ़ती है और एक बार दबाने पर ट्रैक चेंज होता है. इसी तरह वॉल्यूम बटन्स में निगेटिव बटन काम करता है. इससे वॉल्यूम कम होती है. इसके अलावा ईयरप्लग्स की बात करें तो ये छोटे डिजाइन वाले हैं. ऐसे में आसानी से कानों में फिट बैठ जाते हैं और कानों में चुभते भी नहीं हैं. लेकिन ये ईयरप्लग जिस वायर से बैंड से कनेक्ट किए गए हैं और वो बहुत एवरेज वायर हैं. इनकी क्वालिटी छूने से भी काफी एवरेज लगती है और ये लुक के हिसाब से भी काफी निम्न स्तर का लगता है. मुमकिन ये भी है कि जरा सा खींच जाने पर ये वायर टूट कर अलग हो जाए. यहां ईयरप्लग में ड्राइवर्स के पीछे के हिस्से में मैग्नेट दिया गया है जो इन्हें उपयोग ना होने की स्थिति में चिपकाकर रखता है. हालांकि ये मैग्नेट बाकी दूसरी कंपनियों के ईयरप्लग मैग्नेट की तरह कोई और फंक्शन नहीं करता है.सबसे पहले कनेक्टिविटी की बात करें तो यहां ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट दिया गया है. ऐसे में ये स्मार्टफोन, कम्प्यूटर और ऑडियो प्लेयर्स के लिए काफी कॉम्पैटिबल है. साथ ही कनेक्टिविटी में कोई परेशानी भी नहीं आती. ऑटो कनेक्टिविटी होने की वजह से हेडफोन आसानी से स्मार्टफोन से कनेक्ट भी हो जाता है. इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10m तक है जो बेहतर है. अब ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो Sound One X60 की रेंज 20-20,000Hz तक है. साथ ही यहां बेहतर क्वालिटी के लिए क्वॉलकॉम के AptX codec टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है. बहरहार ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो हमने इस हेडफोन में काफी तरह के म्यूजिक जैसे- क्लासिकल, रॉक, जैज, रेगेटन, डीप हाउस, एकॉस्टिक, EDM, ट्रांस और डबस्टेप को हेडफोन से सुना और पाया कि ये Lows यानी ये बेस के लिए बेहतर है. वहीं Mids और Highs में काफी कमजोर है. यानी आप यहां एवरेज साउंड क्वालिटी का आनंद ले पाएंगे. यहां बेस भी आपको पंची नहीं लगेगी और बाकी तरह के म्यूजिक में आपको साफ तौर पर क्रिस्प की कमी लगेगी. हालांकि अच्छी बात ये है कि आपको आवाज पूरी तरह बढ़ाने के बाद भी कोई खराब आवाज का सामना नहीं करना होगा. इसके बाद वॉयस बटन की बात करें तो ये ठीक ठाक ही काम करता है. इन सबके बाद कॉलिंग की बात करें तो यहां ये हेडफोन तारीफ बटोरने के लायक है. क्योंकि कॉलिंग में काफी क्लैरिटी भी आपको मिलेगी, साथ ही कनेक्टिविटी भी बेहतर मिलेगी और किसी तरह के बाहरी नॉयस से आप परेशान नहीं होंगे.अंत में बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के दावे के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 8 से 10 घंटे तक चलाया जा सकता है और यहां कंपनी का दावा सही है. हमें बैटरी को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई. साथ ही इसे चार्ज करने में 2 घंटे का समय लगता है. एक खराब बात ये है इस हेडफोन कि की बैटरी 20 प्रतिशत होते ही ये आपको लगातार रिंग अलर्ट देता है, ऐसे में किसी म्यूजिक या वीडियो को लो बैटरी में देखते वक्त परेशान हो सकते हैं.ये कुल मिलाकर एक एवरेज वायरलेस नेकबैंड हेडफोन है. फिलहाल इसे 1,890 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कीमत में इस लाइटवेट हेडफोन पर पैसा लगाया जा सकता है. बेस के लिए ये हेडफोन ठीक है लेकिन ओवरऑल ऑडियो क्वालिटी में क्रिस्प नहीं मिलेगा. दूसरी कमी इसके लुक और वायर में है. साथ ही मैग्नेट में कुछ फंक्शन जोड़े जा सकते थे. बहरहाल अगर आप थोड़ा पैसा और लगाना चाहें तो सैमसंग के Level U ब्लूटूथ हेडसेट को 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BJP के लिए बहुत जरूरी है यह सीट, दांव पर लगा है नितिन गडकरी का 'विकास'BJP के लिए बहुत जरूरी है यह सीट, दांव पर लगा है नितिन गडकरी का 'विकास'नागपुर सीट पर बीजेपी की तरफ से नितिन गडकरी और कांग्रेस की तरफ से नाना पटोले अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं
Read more »

कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंकमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है.  इन  दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र  है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं.  भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »

मालदीव में चीन को लगा जोर का झटका, डूब सकता है अरबों का निवेश! - trending clicks AajTakमालदीव में चीन को लगा जोर का झटका, डूब सकता है अरबों का निवेश! - trending clicks AajTakमालदीव में राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोली की पार्टी की संसदीय चुनाव में बड़ी जीत भारत के लिए खुशखबरी और चीन के लिए एक बड़ा झटका
Read more »

हिंदुत्व की प्रयोगशाला में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस ने ओढ़ा भगवा चोला– News18 हिंदीहिंदुत्व की प्रयोगशाला में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस ने ओढ़ा भगवा चोला– News18 हिंदीमंगलोर हिंदुत्व की प्रयोगशाला और पिछले 28 सालों से बीजेपी के गढ़ के तौर पर जाना जाता रहा है. यहां हिंदुत्व बीजेपी के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है और कांग्रेस इससे निबटने के लिए एक और नया सॉफ्ट हिंदुत्व का फार्मूला लेकर उतरी है. बीजेपी के हिंदुत्व को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने भगवा चोला पहन लिया है. कांग्रेसी नेता भगवा पहन कर मतदाताओं को लुभाने की जुगाड़ में लगे हैं. हिंदुत्व के सामने विकास कहीं पीछे छूटता नज़र आ रहा है.
Read more »

जानिए, पानी के 7 प्रकारों में से कौन सा पानी सेहत के लिए है फायदेमंद– News18 Hindiजानिए, पानी के 7 प्रकारों में से कौन सा पानी सेहत के लिए है फायदेमंद– News18 Hindiwater for weight loss, types of water, benefits of water, side effects of water, water on empty stomach, benefits of having water empty stomach, well water benefits, well water side effects, distilled water benefits, distilled water side effects, purified water benefits, purified water side effects, sparkling water benefits, sparkling water side effects, alkaline water benefits, alkaline water side effects, flavored water benefits, flavored water side effects, mineral water benefits, mineral water side effects, tap water benefits, tap water side effects, spring or glacier water benefits, spring or glacier water side effects, is glacier water good for health, पानी के फायदे, पानी के नुकसान, खाली पेट पानी पीने के फायदे, खाली पेट पानी पीने के नुकसान, पानी कैसे पिएं, hindi news, news18, news, health benefits of drinking water, types of water
Read more »

चीन का कर्ज खतरनाक, विश्व बैंक ने दुनियाभर की सरकारों को चेतायाचीन का कर्ज खतरनाक, विश्व बैंक ने दुनियाभर की सरकारों को चेतायाचीन के कर्ज के विकासशील राष्ट्रों पर बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर गुरुवार को दो अंतरराट्रीय संस्थाओं ने सभी देशों को इसके खतरे से आगाह किया है.
Read more »

राहुल गांधी के लिए नौ दिन के उपवास पर है ये एक्ट्रेस, जानिए क्योंराहुल गांधी के लिए नौ दिन के उपवास पर है ये एक्ट्रेस, जानिए क्योंElection 2019: माहिका शर्मा का जन्म 26 जुलाई 1994 में हरियाणा में हुआ था। वो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनके साथ अपनी बातें भी शेयर करती रहती हैं। माहिका ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अभिनय किया है। माहिका फिल्म द विशिंग ट्री में नजर आईं थीं।
Read more »

कर्नाटक में बोले PM नरेंद्र मोदी- 'सुल्तान' के लिए पैसा लेकिन 'हंपी' के लिए नहींकर्नाटक में बोले PM नरेंद्र मोदी- 'सुल्तान' के लिए पैसा लेकिन 'हंपी' के लिए नहींप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कोप्पल में कांग्रेस और जेडी(एस) का जिक्र करते हुए एक जनसभा में कहा, 'ये लोग, जम्मू कश्मीर को जो भारत से अलग करने वालों समर्थक हैं, उनके खड़े हैं. इनके पास सुल्तान के उत्सव के लिए पैसा है, लेकिन हंपी के गौरव को याद करने के लिए इनके पास पैसे कम पड़ जाते हैं.' प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और जेडीएस पर सेना के अपमान का भी आरोप लगाया. मोदी ने कहा, 'जो सैनिक देश की सेवा के लिए जाते हैं, देश की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं, रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान में जो जलते सूरज को झेलते हैं, महीनों तक समुद्र में तिरंगा लेकर दुश्मन को भटकने तक नहीं देते. उनके लिए ऐसी सोच. देश की सेना का अपमान करने वालों, डूब मरो.'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:56:23