जानिए, पानी के 7 प्रकारों में से कौन सा पानी सेहत के लिए है फायदेमंद– News18 Hindi

United States News News

जानिए, पानी के 7 प्रकारों में से कौन सा पानी सेहत के लिए है फायदेमंद– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 154 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

जानिए, पानी के 7 प्रकारों में से कौन सा पानी सेहत के लिए है फायदेमंद

आप भी उबला हुआ पानी पीते हैं तो संभल जाएं. पानी से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म करने के फेर में सेहत देने वाले मिनरल्स भी नष्ट हो जाते हैं.इंसानी शरीर का लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है. इसमें से काफी कुछ पसीने और यूरिन के रूप में निकल जाता है.

यही वजह है कि शरीर का हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी माना जाता है. शरीर में पानी पर्याप्त मात्रा में रहने पर सेहत सही रहती है. हालांकि हर तरह का पानी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि खतरनाक हो सकता है. शोध के अनुसार पानी 7 तरह का होता है. इसके हर प्रकार के अपने फायदे और नुकसान हैं.टैप वॉटर - ये वो पानी है जो पाइपों के जरिए नलों से आता है. ये पीने लायक हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता. भारत में ये ड्रिंकिंग वॉटर की श्रेणी में नहीं आता है. ये टॉयलेट, किचन सिंक की सफाई, नहाने-धोने और पौधों को पानी देने के काम आता है. प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार द गार्डियन में हाल ही में आए शोध से पता चला है कि टैप वॉटर एल्युमिनियम और पेस्टीसाइड्स से भरा होता है इसलिए इसे उबालकर या फिल्टर करके ही पीना चाहिए.मिनरल वॉटर - ये पानी मिनरल्स से भरपूर होता है यानी इसमें सल्फर, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाया जाता है. जो सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं. अलग-अलग ब्रांड के मिनरल वॉटर में खनिज की मात्रा भी अलग-अलग होती है. इसी मात्रा के अनुसार पानी का स्वाद हल्का खारापन लिए होता है. मिनरल्स युक्त पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन ये पानी हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता.स्प्रिंग वॉटर - ये एक ऐसा पानी है जो बोतलबंद होता है और क्लेम करता है कि ये ग्लेशियर वॉटर है. प्राकृतिक स्प्रिंग वॉटर सीधे ग्राउंड से गुजरकर आता है और अशुद्धियों से भरा होता है, जब तक कि इसे ट्रीट न किया जाए. हालांकि वॉटर ट्रीटमेंट के बाद ये पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.स्पार्कलिंग वॉटर - ये सोडा पानी या कार्बोनेटेड वॉटर के नाम से जाना जाता है. अपने पसंदीदा रेस्त्रां में आप कई बार इस सवाल से गुजरे होंगे कि रेगुलर पानी, मिनरल या स्पार्कलिंग पानी! ये कार्बोनेशन की प्रक्रिया से गुजरता है और इसी वजह से सोडा वॉटर की तरह दिखता है. किसी भी तरह का पानी इस श्रेणी में आ सकता है अगर उसमें कार्बन डाइऑक्साइड मिला दी जाए. हालांकि, स्पार्कलिंग वॉटर में मिनरल्स होते हैं लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से सेहतमंद नहीं होता और महंगा भी होता है.प्योरिफाइड वॉटर - ये पानी अपने स्त्रोत से आने के बाद प्लांट में शुद्धिकरण की प्रक्रिया से गुजरता है. इससे पानी में मौजूद बैक्टीरिया, अशुद्धियां खत्म हो जाती हैं. इसे बाजार से भी लिया जा सकता है या फिर अपने घर पर ही वॉटर प्यूरिफायर लगाकर ये पानी पी सकते हैं.वेल वॉटर - ये सबसे गंदा पानी माना जाता है. ये न तो साफ होता है और न ही सेहत के लिए फायदेमंद. बारिश के दौरान पानी मिट्टी से होते हुए भूमिगत हो जाता है. ग्रामीण इलाकों में कुआं खुदवाकर यही पानी पीने के काम आता है. ये ग्राउंडवॉटर होने की वजह से तमाम अशुद्धियों से भरा होता है. इसे पीने से पहले प्यूरिफिकेशन की प्रक्रिया से जरूर गुजारा जाना चाहिए.डिस्टिल्ड वॉटर - डिस्टिल्ड पानी रिवर्स ऑस्मॉसिस और डिस्टिलेशन की प्रक्रिया से गुजारा जाता है ताकि इसकी अशुद्धियां खत्म हो जाएं. हालांकि इस कोशिश में पानी में मौजूद नेचुरल खनिज भी नष्ट हो जाते हैं. इसे पीने से शरीर में खनिज की कमी हो जाती है. पानी साफ करने का कोई दूसरा विकल्प न होने पर घर पर उबालकर पिया जा रहा पानी इसी श्रेणी में आता है.पानी की इन 7 श्रेणियों के अलावा कई दूसरे प्रकार भी हैं. इनमें फ्लेवर या इंफ्यूज किया पानी और एल्केलाइन वॉटर मुख्य हैं. फ्लेवर वाले पानी में मिठास मिलाई जाती है जो कि सेहत के लिए खराब है. दूसरे प्रकार में पीएच लेवल ज्यादा होता है, जो कि एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है और कई बीमारियों से बचाव भी करता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2019: दिल्‍ली की गर्मी से लड़ने को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनाया ये 'कूल' तरीका– News18 HindiIPL 2019: दिल्‍ली की गर्मी से लड़ने को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनाया ये 'कूल' तरीका– News18 Hindiसनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और उसने दो मैच जीते हैं. वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं. अब उसका अगला मुकाबला दिल्‍ली में दिल्‍ली कैपिटल्‍स से होना है.
Read more »

माता-पिता के लिए पानी लेकर जा रही थीं 2 बहनें, नदी में डूबींमाता-पिता के लिए पानी लेकर जा रही थीं 2 बहनें, नदी में डूबींबिहार में दो बच्चियों की सौरा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Read more »

कमलनाथ के करीबियों के यहां आयकर के छापे, मध्यप्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के बीच तनातनीकमलनाथ के करीबियों के यहां आयकर के छापे, मध्यप्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के बीच तनातनीमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों और ओएसडी के 50 ठिकानों पर कर चोरी के आरोप में आयकर विभाग ने रविवार को छापेमारी की। OfficeOfKNath IncomeTaxIndia BJP4MP INCMP crpfindia MpPMC MPPoliceOnline LoksabhaElections2019
Read more »

कर्नाटक: एयरस्ट्राइक के जोश में पानी जैसे जरूरी मुद्दे तक डूबे हुए दिख रहे हैंकर्नाटक: एयरस्ट्राइक के जोश में पानी जैसे जरूरी मुद्दे तक डूबे हुए दिख रहे हैंनोटबंदी, जीएसटी के बाद खिलाफ बह रही हवा अब भाजपा के पक्ष मे, लेकिन जेडीएस-कांग्रेस का एक होना पड़ सकता है भारी इन 11 सीटों पर वोक्कालिगा वोट प्रभावी, जेडीएस को फायदा संभव | KARNATAKA: In the airstroke\'s passion, water seems to be submerged to an important point of view.
Read more »

कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंकमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है.  इन  दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र  है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं.  भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »

2014 के घोषणापत्र के वादों पर कितनी खरी उतरी मोदी सरकार, जानिए रिपोर्ट2014 के घोषणापत्र के वादों पर कितनी खरी उतरी मोदी सरकार, जानिए रिपोर्टBjp Manifesto: काला धन के मोर्चे पर भी मोदी सरकार पूरी तरह फेल हो गई। मोदी सरकार ने दावा किया था कि यदि वे काला धन विदेशों से ले आते हैं तो सभी गरीबों के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा होंगे। न तो आज तक काला धन का पता चला और न हीं गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये आए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:24