Sonam Wangchuk Arrested: लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन हुआ है. सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें लेह पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है.
Sonam Wangchuk: लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन हुआ है. सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि सोनम वांगचुक को NSA के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्हें लेह पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
इसके अलावा लेह में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है. हिंसक प्रदर्शन के बाद से ही वांगचुक को आशंका थी कि उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है. इससे पहले गृह मंत्रालय ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट के संस्थान स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख का विदेशी अंशदान अधिनियम लाइसेंस रद्द कर दिया था. इसमें अधिनियम के कई उल्लंघनों का हवाला दिया गया था. सोनम वांगचुक का यह संस्था सांस्कृतिक और एजुकेशनल प्रोग्राम्स के लिए विदेशी चंदा इकट्ठा करता था, जो एफसीआरए के तहत रेजिस्टर्ड थी और इसके पास रेजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी था. वर्तमान स्थिति पर क्या बोले उपराज्यपाल लद्दाख की वर्तमान स्थिति को लेकर उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि हिंसा के बाद शैक्षणिक संस्थान अस्थायी रूप से बंद हैं और धारा 163 लागू की गई है. हमें पूरा भरोसा है कि एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी. लद्दाख की परंपरा और वातावरण को खराब होने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने वांगचुक की संस्था के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कहा, सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है और स्वाभाविक बात है कि ऐसे लोगों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. लद्दाख में भड़की थी हिंसा लद्दाख में बीते 24 सितंबर को हिंसक प्रदर्शन हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को जला दिया था. इसके अलावा बीजेपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था. इस हिंसा में 4 लोगों की जान चली गई थी जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. जिसके बाद से सरकार लगातार एक्शन के मोड में नजर आ रही है. सोनम वांगचुक पर हिंसा भड़काने के भी आरोप लगे थे.
Sonam Wangchuk Arrested Sonam Wangchuk Latest News Sonam Wangchuk Arrested Leh Violence सोनम वांगचुक सोनम वांगचुक गिरफ्तार सोनम वांगचुक लेटेस्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Leh Ladakh Unrest: লাদাখে নেপালের ছবি! আন্দোলনে পুলিশের গুলিতে হত ৪, জারি কারফিউ... ফুটছে লেহ...Leh Ladakh Unrest Four killed 30 injured in clashes Sonam Wangchuk calls off strike
Read more »
Leh Ladakh Unrest: তরুণদের উসকেছেন ব়্যাঞ্চো ওয়াংচুকই, লাদাখের বিক্ষোভে মৃত্যুর দায় ঝেড়ে ফেলল কেন্দ্র!Activist Sonam Wangchuk responsible for Leh unrest says Govt
Read more »
Leh Ladakh Unrest: বিদেশি অনুদানে বেনিয়ম! লাদাখে র্যাঞ্চো ওয়াংচুকের বিরুদ্ধে তদন্তে সিবিআইLadakh protest: CBI launches probe against Sonam Wangchuk for alleged FCRA violation
Read more »
Sonam Wangchuk Warns Arrest Will Escalate Tensions, Not Resolve Ladakh UnrestAnticipating his possible arrest under the Public Safety Act (PSA), Wangchuk reiterated that his imprisonment would not affect the ongoing people’s movement in Ladakh but would instead create more complications for the government.
Read more »
Leh Violence: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे केजरीवाल, कहा- वे भारत की एकता के समर्थक हैंLeh Violence: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे केजरीवाल, कहा- वे भारत की एकता के समर्थक हैं Arvind Kejriwal Supports Sonam wangchuk amid Leh Violence देश
Read more »
Ladakh Protest: Activist Sonam Wangchuk Arrested Amid TensionsRenowned climate activist Sonam Wangchuk on Friday arrested over the ongoing unrest in Ladakh.
Read more »
