Raja Raghuwanshi Murder Mystery इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी उसके प्रेमी राज कुशवाह और तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस के अनुसार सोनम ने सुपारी किलर की मदद से हत्या करवाई। पुलिस ने ऑपरेशन हनीमून चलाकर आरोपियों तक पहुंची। सोनम और राजा हनीमून पर मेघालय गए थे जहाँ राजा की हत्या...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Raja Raghuwanshi Murder Case : मध्य प्रदेश के इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हल पल राज की एक नई परत सामने आ रही है। हत्याकांड मामले में पुलिस ने राज की पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच मेघालय पुलिस ने मंगलवार को एक दावा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड की गुत्थी लगभग सुलझ चुकी है। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि दिवंगत राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ही है। पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और चार सुपारी किलर की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की टीम सभी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है। ऑपरेशन हनीमून एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए मेघालय पुलिस ने ऑपरेशन हनीमून चलाया। इस ऑपरेशन के अंतर्गत एक पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसकी मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। मामले की जांच के लिए मेघालय पुलिस ने ऑपरेशन हनीमून की शुरुआत की। इस मामले के लिए जांच के लिए गठित एसआईटी में 120 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस टीम में एसपी और डीएसपी रैंक के भी कई अधिकारी शामिल रहे। इन टीमों की अगवाई ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधिक्षक विवेक सियेम और एसपी हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर कर रहे हैं। पुलिस ने की कई जगहों पर छापेमारी इस टीम के कर्मियों ने 7 जून को विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। वहीं, सोनम के साथ देखे गए तीन संदिग्धों के प्रोफाइल की जांच की। इंदौर के जिस इलाकों में ये तीनों आरोपी रह रहे थे, उस क्षेत्र के करीब 42 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। करीब कई कैमरों में उनकी आवाजाही कैद हुई थी। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि दंपती ने गुवाहाटी में अपने होटल के बाहर एक दुकान से एक चाकू खरीदा था। पुलिस को शक है कि ये वही चाकू है जिससे राजा की हत्या की गई और जो घटनास्थल से मिला था। इस जांच के दौरान सबसे अजीब लगा कि इस कपल ने साथ में एक भी फोटो नहीं क्लिक कराई थी। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद ही पुलिस को इस मामले में शक होना शुरू हुआ। राज की पत्नी ने एक फोटो किया पोस्ट इसके बाद कथित तौर से 23 मई दोपहर के समय सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी के मोबाइल फोन से एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा सात जन्मों का साथ है। 2 जून को राजा की लाश मिलने का बाद से ही पुलिस को शक था कि इस पूरे मामले में सोनम का व्यवहार सामान्य नहीं था। जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ी। कैसे यूपी पहुंची सोनम सोनम और राजा रघुवंशी 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। एक दिन बाद वे राज्य की राजधानी शिलांग में थे। वहीं, हत्या के आरोपी भी 21 मई को गुवाहाटी पहुंचे। यहां से वह सोनम और राजा पीछा करते करते 22 मई को शिलांग पहुंचे। हालांकि, इस दौरान राज नहीं गया। बताया जा रहा है कि सोनम को घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर देखा गया था और हत्या उसके सामने ही हुई। वहीं, गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों ने दावा किया है कि सोनम ने ही हत्यारों को राजा की हत्या करने का निर्देश दिया था। हत्या के बाद सोनम वापस गुवाहाटी पहुंची। यहां से ट्रेन पकड़कर इंदौर के लिए रवाना हुई। वह 25 मई को राज से मिली। राज ने ही उसके रहने के लिए किराए पर कमरा बुक किया था। इस बीच राज पास के एक अन्य होटल में रुका। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक कार का इंतजाम किया जो उसे उत्तर प्रदेश ले गई। बाद में सोनम ने 8 जून को देर रात गाजीपुर में सरेंडर किया। दो जून को मिला राजा का शव बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। इसके तीन दिन बाद यानी 23 मई को होमस्टे से चेकअप करने के बाद दोनों लापता हो गए थे। बाद में 2 जून को राजा का शव एक खड्ड में मिला। वहीं, सोनम लापता हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से हथियार बरामद हुआ। वहीं, इसके दो दिन बाद रेनकोट भी बरामद हुआ। जिसके बाद सोनम की खोज और तेज कर दी गई। यह भी पढ़ें: Sonam Raghuwanshi: 'मां ये घूमने जंगलों में ले आए हैं', सोनम ने फोन पर सास उमा से क्या की थी आखिरी बात? यह भी पढ़ें: Sonam Killed Raja Raghuvanshi: इंदौर टू शिलांग… दिखावा था हनीमून, करना था पति का खून.
.. सोनम कैसे हुई बेवफा?
Raja Raghuwanshi Murder Case Sonam Raghuwanshi Arrest Indore Murder Case Raja Raghuwanshi Murder Case Sonam Raghuwanshi Arrest Indore Murder Case Indore Businessman Murder Meghalaya Police Investigation Meghalaya Missing Case Operation Honeymoon
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
थाना प्रभारी खुद बनी फरियादी, हर्ष फायरिंग करने वाले आधा दर्जन पर मामला दर्ज, अधेड़ महिला से भी चलवाई राइफलग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। कुछ लोग हथियारों से फायरिंग करते आए नजर, पुलिस लेगी सख्त एक्शन।
Read more »
पति राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम रघुवंशी ने खोल दिया हत्या का राज़Sonam Raghuvanshi News: राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम ने खोल दिया हत्या का राज़, टूट गई पुलिस के सामने
Read more »
सोनम रघुवंशी केस की तीन कड़ियां, जिससे सात दिन में मेघालय पुलिस ने खूनी हनीमून का कर दिया खुलासाSonam Raghuvanshi Honeymoon: सोनम रघुवंशी केस में तीन कड़ियां मेघालय पुलिस के लिए अहम साबित हुई हैं। इन कड़ियों को आपस में जोड़कर पुलिस ने खूनी हनीमून का खुलासा किया है।
Read more »
कौन हैं वो तीन किलर, जिन्हें एमपी से हायर मेघालय ले गई सोनम रघुवंशी, मिस्ट्री वीमेन है गायबSonam Raghuvanshi: मेघालय में इंदौर से हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। सोनम के साथ तीन और आरोपी भी पकड़े गए हैं, जो मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी...
Read more »
Sonam Raghuwanshi News: सोनम ने हनीमून में जाने का टिकट करवाया था, इसलिए लौटने का प्लान नहीं था.... राजा रघ...Sonam Raghuwanshi Case: हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए पति की मौत के 17 दिन बाद पुलिस को पत्नी सोनम गाजीपुर के एक ढाबे से मिली है.
Read more »
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को आज गाजीपुर से शिलांग ले जाएगी पुलिस, राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच अब खुलेगाइंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर पहुंची है। मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अपने साथ मेघालय लेकर जाएगी। मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करेगी। जिसके बाद राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच सामने आने की उम्मीद...
Read more »
