इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर पहुंची है। मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अपने साथ मेघालय लेकर जाएगी। मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करेगी। जिसके बाद राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच सामने आने की उम्मीद...
एएनआई, नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर पहुंची है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पुलिस अपने साथ शिलांग लेकर जाएगी। दरअसल, सोमवार को मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर के सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंची। यहीं पर सोनम रघुवंशी को रखा गया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 3 की पहचान आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह के रूप में हुई है। चारों आरोपियों की 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस को तीन आरोपियों- आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह की 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। वहीं, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस अपने साथ शिलांग लेकर जाएगी। अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताय कि उन्हें सीजेएम जज के समक्ष पेश किया गया और शिलांग पुलिस को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। चौथे आरोपी आनंद को सागर, बीना से इंदौर लाया जा रहा है; चारों को शिलांग पुलिस शिलांग ले जाएगी। राजा रघुवंशी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय विशेष जांच दल के प्रमुख हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक राजा रघुवंशी के सिर में दो चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से सिर पर दो चोटें बताई गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एसआईटी प्रमुख और एसपी , ईस्ट खासी हिल्स, खारकोंगोर ने यह भी बताया कि उनकी टीम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंचने वाली है, जहां वे सोनम को गिरफ्तार करेंगे, जिसने आज पहले यूपी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन एसआईटी प्रमुख ने कहा कि मने मामले में सक्षम अधिकारियों के साथ एसआईटी का गठन किया। कल रात हमने दो टीमें भेजीं, एक उत्तर प्रदेश और दूसरी मध्य प्रदेश। पैटर्न बता रहे हैं कि राजा और सोनम के बीच अच्छे संपर्क नहीं थे, लेकिन यह जांच का विषय है। जानिए कब क्या हुआ? 11 मई 2025: राजा रघुवंशी और सोनम की शादी इंदौर में हुई। 20 मई 2025: दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे। 22 मई 2025: कपल मावलाखियात गांव में किराए के स्कूटर पर पहुंचा। 23 मई 2025: राजा और सोनम लापता हो गए। उन्हें आखिरी बार नोंगरीयात में एक होमस्टे से निकलते देखा गया। 24 मई 2025: सोहरारिम गांव में उन दोनों द्वारा किराया पर लिया गया स्कूटर लावारिस हालत में मिला। 25 मई 2025: पुलिस ने स्कूटर की पहचान की और पुष्टि हुई कि यह राजा-सोनम ने किराए पर लिया था। 2 जून 2025: वेइसावडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में राजा की सड़ी-गली लाश मिली। लाश पर धारदार हथियार के निशान थे। 7 जून 2025: पुलिस ने तीन आरोपी आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया। 9 जून 2025: सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली और उन्होंने सरेंडर कर दिया। यह भी पढ़ें: सिर पर दोनों तरफ से वार.
..बचने की नहीं थी कोई गुंजाइश, कैसे हुआ था राजा का मर्डर? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुले कई राज यह भी पढ़ें: Sonam Raghuwanshi: 'वो तो बहुत ही...', सोनम की गिरफ्तारी पर राजा रघुवंशी के भाई का पहला रिएक्शन; किया बड़ा खुलासा
Meghalaya Murder Case Raja Raghuvanshi Murder Indore Murder Case Honeymoon Murder Plot Raja Raguwanshi Autopsy Meghalaya Couple Missing Indore Couple Indore Couple Missing In Meghalaya Meghalaya News Meghalaya Honeymoon Couple Missing Indore News Raja Raghuvanshi And Sonam Latest News Shillong Couple Missing Meghalaya Missing Couple Sonam News Indore Couple Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: राजा और सोनम का Exclusive सीसीटीवी फुटेज, शिलांग के होटल में दिखेExclusive last footage of indore couple before missing in Shillong: शिलांग पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम 21 मई को शिलांग के एक होटल में नजर आ रहे हैं. यह फुटेज उस समय का है, जब कपल शिलांग पहुंचा था और अपनी हनीमून यात्रा शुरू कर रहा था.
Read more »
सोनम रघुवंशी केस की तीन कड़ियां, जिससे सात दिन में मेघालय पुलिस ने खूनी हनीमून का कर दिया खुलासाSonam Raghuvanshi Honeymoon: सोनम रघुवंशी केस में तीन कड़ियां मेघालय पुलिस के लिए अहम साबित हुई हैं। इन कड़ियों को आपस में जोड़कर पुलिस ने खूनी हनीमून का खुलासा किया है।
Read more »
दुकानदार ने बताई सोनम की रात वाली बात, कहा- वो रोते हुए आईं... पुलिस को किया फोन, फिर...Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड का लगभग खुलासा हो चुका है. पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया.
Read more »
सास से की इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा का मर्डर, गजब बेवफा निकली सोनमगजब बेवफा निकली सोनम, पहले सास से इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा रघुवंशी का मर्डर
Read more »
राजा रघुवंशी मर्डर केस : लव एंगल आया सामने, मेघालय पुलिस का दावा- 'सोनम ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश'राजा रघुवंशी मर्डर केस : लव एंगल आया सामने, मेघालय पुलिस का दावा- 'सोनम ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश'
Read more »
सोनम को आज ही गाजीपुर से शिलांग लेकर जाएगी पुलिस, राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री से उठेगा पर्दा?शिलांग पुलिस पहले ही दावा कर चुकी है कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस इस केस में गहराई से पूछताछ करने की तैयारी में है.
Read more »
