मनोरंजन | बॉलीवुड Sonu Nigam Controversy: हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम एक विवाद में फंस गए थे. ऐसे में अब कर्नाटक हाई कोर्ट से सिंगर को बड़ी राहत मिल गई है.
Sonu Nigam Controversy: बीते दिनों बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम एक मुसीबत में फंस गए थे. इसी बीच अब उन्हें गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जी हां, सोनू निगम की याचिका पर कोर्ट ने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न किए जाने का आदेश दिया है.
बता दें, न्यायमूर्ति शिवशंकर अमरन्नावर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोनू निगम की याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश देते हुए गायक को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया. Advertismentजांच के दौरान करना होगा समर्थन हालांकि, सिंगर सोनू निगम को अभी भी जांच के दौरान समर्थन करना होगा. बता दें, सोनू निगम ने अपने खिलाफ मामला रद्द करने के लिए जो याचिका दायर की थी, जस्टिस शिवशंकर अमरन्नवर ने उस पर अंतरिम आदेश पारित किया है. बताया जा रहा है कि ये फैसला तब सुनाया गया, जब राज्य सरकार ने ये यकीन दिलाया कि सिंगर सोनू निगम जांच में समर्थन कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने पर रोक अब सोनू निगम के मामले में कोर्ट के आदेश पर सुनवाई की अगली तारीख तक, फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने पर रोक लगा दी है. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि अगर पुलिस को बयान दर्ज करना है, तो सिंगर को बयान दर्जक कराने के लिए शारीरिक रूप से कर्नाटक में होने की जरूरत नहीं है. सिंगर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना बयान दर्ज करवाने की परमिशन मिल गई है. फिर भी अगर बयान दर्ज करवाने के लिए सोनू निगम की फिजिकल प्रेजेंस चाहिए, तो पुलिस उनके घर जा सकती है. ये भी पढ़ें: पवन सिंह के नए गाने ने मचाया गदर, नीलम गिरी की अदाओं पर फैंस हार बैठे अपना दिल
मनोरंजन की खबरें Bollywood News In Hindi Latest Entertainment News Latest News In Hindi Entertainment News In Hindi Sonu Nigam Singer Sonu Nigam Latest News Sonu Nigam News Sonu Nigam Controversial Statement Singer Sonu Nigam Bollywood Singer Sonu Nigam Sonu Nigam Sonu Nigam Controversy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी पुलिस भर्ती 2021 में चयनित SI की बर्खास्तगी का आदेश रद्द, भर्ती बोर्ड के आदेश को हाईकोर्ट ने बताया गैरकानूनीUP Police SI Recruitment 2021: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मेरठ समेत कई जिलों में तैनात एसआई को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने नौकरी से निकालने का आदेश रद्द कर दिया है। सभी एसआई को सेवा में बहाल करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि भर्ती बोर्ड ने नियमों का पालन नहीं...
Read more »
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने HC के आदेश को रखा बरकरार; कहा- 'इसमें कुछ भी गलत नहीं'सुप्रीम कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाई कोर्ट के उस आदेश को सही ठहराया है जिसमें हिंदू पक्ष को मूल वाद में संशोधन की इजाजत दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में हाई कोर्ट का आदेश सही लगता है। हालांकि मस्जिद कमेटी की अपील को मुख्य मामले के साथ संलग्न कर दिया गया है और लिखित दलीलें दाखिल करने का समय दिया गया...
Read more »
Bihar: निजी डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को मिलेगी सैलरी और पेंशन, सरकार को 3 महीने में जारी करनी होगी ग्रांटपटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार की दो याचिकाओं को खारिज करते हुए निजी डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 19 अप्रैल 2007 से पहले नियुक्त योग्य शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान के अनुसार वेतन भत्ते और सेवानिवृत्ति लाभ देने का आदेश दिया है। राज्य सरकार को तीन महीने में विश्वविद्यालयों को अनुदान जारी करने का निर्देश दिया गया...
Read more »
Sonu Nigam का विवादित बयान बना मुसीबत, कन्नड़ संगठन ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामलाबॉलीवुड के मशहूर सिंगर Sonu Nigam एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनके बयान के बाद काफी विवाद हुआ है। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब सिंगर के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आइए समझाते हैं क्या है पूरा मामला और इसे पहलगाम हमले से कैसे जोड़ा जा रहा...
Read more »
MBBS में 3 से अधिक बार असफल उम्मीदवारों को मिली अंतरिम राहत, पटना हाई कोर्ट ने दिया ये फैसलापटना हाई कोर्ट ने मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया में अहम फैसला सुनाते हुए उन उम्मीदवारों को अंतरिम तौर पर शामिल होने की अनुमति दी है जो एमबीबीएस परीक्षा में तीन बार से ज़्यादा असफल हुए हैं। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि यह अनुमति अंतरिम राहत के तौर पर है और याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन...
Read more »
हाई कोर्ट में वकीलों को वरिष्ठता दर्जे के मामले में इलाहाबाद HC को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामलासुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में वकीलों को वरिष्ठता दर्जे के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष अनुमति याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के 2019 के वरिष्ठ वकील दर्जे की प्रक्रिया को चुनौती दी गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की...
Read more »
