बॉलीवुड के मशहूर सिंगर Sonu Nigam एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनके बयान के बाद काफी विवाद हुआ है। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब सिंगर के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आइए समझाते हैं क्या है पूरा मामला और इसे पहलगाम हमले से कैसे जोड़ा जा रहा...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonu Nigam Faces Police Complaint: मशहूर सिंगर सोनू निगम एक ताज़ा विवाद में फंस गए हैं, जो कर्नाटक में हुए एक म्यूजिकल इवेंट से जुड़ा है। बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित इस इवेंट के दौरान की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सोनू निगम एक फैन के बर्ताव पर नाराज़गी जताते हुए उसकी तुलना पहलगाम में हुए आतंकी हमले से करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे विवाद गहराता जा रहा है। सोनू ने आहत ती कन्नड़ समुदाय की भावनाएं? इसी बयान को लेकर कर्नाटक रक्षण वेदिके नामक संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सोनू निगम ने एक कन्नड़ गाने की मांग करने वाले फैन के आग्रह की तुलना एक गंभीर आतंकी घटना से की, जिससे कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। Photo Credit- X ये भी पढ़ें- 'यही कारण है जो पहलगाम में हुआ.
..', मंच पर खड़े Sonu Nigam को एक छोटे लड़के ने दी धमकी, वायरल हुआ Video वीडियो में सोनू निगम कहते हैं, मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की ज़िद कर रहा था। यही व्यवहार है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है। देख लो, सामने कौन खड़ा है। सोनू निगम का यह बयान सोशल मीडिया पर आलोचना का केंद्र बन गया है। कई यूज़र्स ने इसे भाषा और क्षेत्रीय पहचान को लेकर संवेदनशीलता भंग करने वाला बताया है। बयान में सिंगर की सफाई हालांकि, सोनू निगम ने मंच से यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कन्नड़ भाषा और लोगों के प्रति बेहद सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई कन्नड़ गाने गा चुके हैं, लेकिन जबरदस्ती और आक्रामकता उन्हें असहज कर देती है इसके बावजूद KRV ने सोनू निगम के बयान को असंवेदनशील और भड़काऊ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। Photo Credit- X उनका कहना है कि एक सामान्य सांस्कृतिक आग्रह को आतंकी घटना से जोड़ना न केवल अनुचित है, बल्कि यह कन्नड़ समुदाय की छवि को गलत तरीके से सामने लाता है। फिलहाल इस मामले को लेकर बवाल जारी है और सोनू निगम की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- Sonu Nigam पर हुई पत्थरबाजी का सामने आया सच, सिंगर ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर डाल बताई अहम बात
Kannada Fan Pahalgam Terror Attack Karnataka Rakshana Vedike Linguistic Communities Sonu Nigam Pahalgam Controversy Sonu Nigam Songs Sonu Nigam Statement Sonu Nigam FIR Sonu Nigam Case Entertainment News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- सास भी दर्ज कर सकती है घरेलू हिंसा का मामला दर्जइलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक मामले में फ़ैसले सुनाया कि सास भी घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत केस दर्ज करा सकती है.
Read more »
ब्राह्मणों पर विवादित बयान के बाद मुसीबत में अनुराग कश्यप,गहना वशिष्ठ ने दर्ज कराई शिकायतAnurag Kashyap के ब्राह्मणों पर दिए गए बयान की खूब आलोचना हो रही है. एक्टर और फिल्म मेकर के इस बयान पर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गहना वशिष्ठ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
Read more »
Pahalgam Attack पर Congress नेता Vijay Wadettiwar का बयान बदला, BJP ने कसा तंजPahalgam Terror Attack Update: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) पर अपना बयान बदलते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में जानें पूरा मामला
Read more »
कानूनी पचड़े में फंसे सोनू निगम, सिंगर पर लगा ये बड़ा आरोप, पहलगाम हमले से जुड़ा है पूरा मामलाSonu Nigam: देश के मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. हाल ही में उन पर एक संगठन ने भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की है. ये पूरा मामला पहलगाम हमले से जुड़ा है. चलिए बताते हैं आखिर क्या है बात?
Read more »
पहलगाम का नाम लेकर बुरे फंसे सोनू निगम, सिंगर से कन्नड़ समुदाय नाराज, FIR दर्ज, जानें पूरा मामलाPolice Complaint Filed Against Sonu Nigam: पॉपुलर सिंगर सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान फैन की कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम की आतंकी घटना से जोड़ दिया था, जिसके बाद बवाल बढ़ गया.
Read more »
Sonu Ngam: सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर विवाद, कन्नड़ समुदाय नाराज, पुलिस में शिकायत दर्जमशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी गायकी नहीं, बल्कि बेंगलुरु में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान दिया गया उनका बयान है। इस बयान ने कन्नड़
Read more »
