आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन पूर्वजों की पूजा पितृ तर्पण और दान करने का विधान है। भक्तों का मानना है कि इस दिन पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और लोगों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। इसके साथ ही शांति समृद्धि और आध्यात्मिक ज्ञान का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर आप अपने इस दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं तो दान-पुण्य अवश्य...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवती अमावस्या को बहुत विशेष माना गया है। इसे भाद्रपद अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह तिथि पूर्वजों को समर्पित है। इस दिन दान-पुण्य करने से शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। भक्त इस दिन को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लेने और आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए उनका तर्पण करते हैं। इस बार सोमवती अमावस्या 2 सितंबर, 2024 को यानी आज के दिन मनाई जा रही है, तो आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए करें ये दान सोमवती अमावस्या पर चावल, दूध, चीनी, सफेद वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस तिथि पर इन खास चीजों का दान करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। वहीं, इन चीजों के दान से कुंडली से चंद्रमा का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही उसकी स्तिथि भी मजबूत होती है। चंद्रमा को मजबूत करने के मंत्र 1.
ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम । नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।। 2. ऊँ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि, तन्नो सोम प्रचोदयात ।। 3. ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च । अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।। स्नान-दान का समय पंचांग के अनुसार भाद्रपद अमावस्या तिथि 2 सितंबर, 2024 को सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 3 सितंबर को सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या में स्नान और दान उदयातिथि में मान्य है। इसलिए भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर को मनाई जाएगी। सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान का सबसे उत्तम समय सुबह 04 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 24 मिनट के बीच का था। हालांकि इस दिन आप किसी भी समय गंगा स्नान कर पुण्य फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। इसके साथ ही पितरों का श्राद्ध कर्म दोपहर 12 बजे के बाद, सूर्यास्त से पहले किया जाएगा। यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर जरूर करें इन पूजन नियमों का पालन, खुलेगा किस्मत का ताला अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Bhadrapada Amavasya Ancestor Worship Pitru Tarpan Spiritual Enlightenment Somvati Amavasya 2024 Daan Somvati Amavasya Par Kya Karen Daan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वादगरुड़ पुराण में निहित है कि सोमवती अमावस्या तिथि Somvati Amavasya 2024 पर पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति पर पितरों की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति के सुख सौभाग्य आय और वंश में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर पितरों का तर्पण करते...
Read more »
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर इन कार्यों से बनाएं दूरी, वरना बुरे होंगे परिणामहिंदू मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि पर पितरों के निमित्त तर्पण आदि करने से उनकी आत्मा को मुक्ति मिल सकती है। इस बार भाद्रपद में सोमवती अमावस्या Somvati Amavasya 2024 मनाई जाएगी। ऐसे में पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए सोमवती अमावस्या पर कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं कि वह कौन से काम हैं जो अमावस्या पर नहीं करने...
Read more »
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें यह सरल उपाय, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्तिअमावस्या तिथि हर महीने आती है। यह तिथि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही विशेष मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद साधक पर बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि का वास रहता...
Read more »
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, पितरों को मिलेगी शांतिsomvati amavasya: भाद्रपद माह की अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है. ऐसे में आप पितरों को प्रसन्न करने लिए ये उपाय कर सकते हैं.
Read more »
Somwati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त, करें इस विधि से पूजनSomwati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या है. अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं, जो अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है.
Read more »
Somwati Amavasya Snan 2024: सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, पितरों को मोक्ष दिलाने की चाह में लगाई आस्था की डुबकीSomwati Amavasya Snan 2024: आज सोमवती अमावस्या है. ऐसे में गंगा घाटों पर सुबह सवेरे भक्तों का सैलाब Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
