Somwati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त, करें इस विधि से पूजन

Somwati Amavasya News

Somwati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त, करें इस विधि से पूजन
Somwati Amavasya 2024Somwati Amavasya 2024 DateSomwati Amavasya 2024 Shubh Muhurat
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

Somwati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या है. अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं, जो अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है.

Somwati Amavasya 2024: आज भाद्रपद माह की सोमवती अमावस्या है. अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण, पिंड दान और पितर पूजा की जाती है. इस दिन गौ दान और स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. अमावस्या का दिन पूर्वजों और पितरों को याद करने के लिए सबसे शक्तिशाली दिन माना जाता है.

सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव, श्रीहरि और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है. सोमवती अमावस्या को पिठोरी अमावस्या, भादो अमावस्या और भाद्रपद अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस तिथि को सोमवती अमावस्या मनाई जाती है. सोमवती अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त अमावस्या तिथि 2 सितंबर यानी आज सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर होगा. अमावस्या स्नान दान का मूहूर्त- सुबह 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.पूजन का मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.सोमवती अमावस्या शुभ योग सोमवती अमावस्या आज बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि आज शिव योग, सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है. शिव योग कल शाम 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो चुका है और यह योग आज शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, सिद्ध योग आज शाम 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा और 3 सितंबर को शाम 7 बजकर 05 मिनट पर समापन होगा. Advertisementसोमवती अमावस्या पूजन विधि इस दिन किसी पवित्र नदी, तालाब या कुंड में स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें. गायत्री मंत्र का पाठ करें. इसके बाद भगवान शिव की पूजा करें. पितरों का तर्पण करें और उनके मोक्ष की कामना करें. पूजा-पाठ के बाद किसी जरूरतमंद को भोजन और वस्त्र का दान करें. इस दिन देवी लक्ष्मी का पूजन करना भी शुभ माना जाता है. सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिन स्त्रियां पीपल की पूजा करती हैं. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करके कमजोर चंद्रमा को बलवान किया जा सकता है.सोमवती अमावस्या के उपाय 1. सोमवती अमावस्या खीर बनाकर शिवजी को अर्पित करें. कुछ अंश पितरों के नाम से भी निकालें. शिवजी को अर्पित की हुयी खीर निर्धनों में बांटें. पितरों की खीर किसी पशु को खिला दें. सफेद चंदन की लकड़ी नीले धागे में बांधकर पहन लें.2. पारिवारिक समस्या के लिए स्नान करके नारंगी वस्त्र धारण करें. भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा करें. उनके समक्ष "ऊं गौरीशंकराय नमः" का जप करें. सात्विक भोजन बनाकर दान करें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Somwati Amavasya 2024 Somwati Amavasya 2024 Date Somwati Amavasya 2024 Shubh Muhurat Somwati Amavasya 2024 Upay Somwati Amavasya Pujan Vidhi Labh Prosperity Bhadrapad Amavasya 2024 Shubh Muhurat For Daan Snan सोमवती अमावस्या पूजा विधि

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Hariyali Amavasya 024 : यहां जानें हरियाली अमावस्या को दान और स्नान का शुभ मुहूर्तHariyali Amavasya 024 : यहां जानें हरियाली अमावस्या को दान और स्नान का शुभ मुहूर्तहरियाली अमावस्या के दिन दान का उत्तम मुहूर्त सुबह 9 बजकर 5 मिनट से दोपहर 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा, इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. वहीं, तीसरा मुहूर्त 2 बजकर 7 मिनट से दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
Read more »

Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपायHariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपायHariyali Amavasya 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या कहा जाता है. सावन महीने की शुरुआत होती है इसलिए इसे हरियाली अमावस्या भी कहते हैं. हरियाली अमावस्या पर भी पितरों की शांति के लिए पिंडदान और दान-धर्म करने का महत्व है. इस बार हरियाली अमावस्या 4 अगस्त यानी आज मनाई जा रही है.
Read more »

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का व्रत आज, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्तHariyali Teej 2024: हरियाली तीज का व्रत आज, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्तHariyali Teej 2024: कहते हैं सावन में हरियाली तीज ही वो दिन था, जब माता पार्वती की श्रद्धा देखकर भोले भंडारी प्रसन्न हुए थे और उन्होंने पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार था. इसलिए इस दिन जो कोई भी पूरी श्रद्धा के साथ गौरी-शंकर की पूजा करता है.
Read more »

Somwati Amavasya September 2024: कब है भाद्रपद में सोमवती अमावस्या, जानें पूजा, दान और स्नान का शुभ मुहूर्तSomwati Amavasya September 2024: कब है भाद्रपद में सोमवती अमावस्या, जानें पूजा, दान और स्नान का शुभ मुहूर्तSomwati Amavasya September 2024: भाद्रपद के इस महीने में सोमवार के दिन अमावस्या का संयोग बन रहा है जिस कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा. | धर्म-कर्म
Read more »

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वादSomvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वादगरुड़ पुराण में निहित है कि सोमवती अमावस्या तिथि Somvati Amavasya 2024 पर पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति पर पितरों की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति के सुख सौभाग्य आय और वंश में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर पितरों का तर्पण करते...
Read more »

सोमवती अमावस्या पर कल मिलेगा स्नान-दान का ये शुभ मुहूर्त, जानें पूजन विधिसोमवती अमावस्या पर कल मिलेगा स्नान-दान का ये शुभ मुहूर्त, जानें पूजन विधिभाद्रपद माह की अमावस्या 2 सितंबर यानी कल मनाई जाएगी. सनातन धर्म में अमावस्या तिथि बहुत ही खास मानी जाती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:31:25