Solapur Fire: सोलापुर में बड़ा हादसा, MIDC में तौलिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मरने वालों की संख्या हुई 8

Maharashtra News News

Solapur Fire: सोलापुर में बड़ा हादसा, MIDC में तौलिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मरने वालों की संख्या हुई 8
Maharashtra Samacharमहाराष्‍ट्र न्यूज़Solapur News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

Major Incident In Solapur: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से 3 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हो गई।

सोलापुर : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को बड़ी अनहोनी हो गई। यहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने के कारण तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोलापुर एमआईडीसी के अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में तड़के करीब 3:45 बजे आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है। घटनास्थल मुंबई से तकरीबन 400 किलोमीटर की दूरी पर है।पांच से छह घंटे बाद आग पर पाया काबूपुलिस के मुताबिक, मरने वालों में फैक्टरी मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार श्रमिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को इसकी लपटों पर काबू पाने में पांच से छह घंटे का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन कार्य जारी है।कब लगी आग?सुबह करीब साढ़े चार बजे तौलिया फैक्ट्री से धुआं निकलने के बाद एमआईडीसी क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया। क्षेत्र के कुछ लोगों ने 108 पर फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद कुंभारी उपकेंद्र, मार्डी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सोलापुर जिला अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस रवाना हुईं। एमआईडीसी स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, राजस्व प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां सुबह से ही इस क्षेत्र में आग बुझाने के लिए अथक प्रयास किया।तौलिया फैक्ट्री पूरी तरह से नष्टआग लगने के बाद फैक्ट्री में फंसे कई श्रमिकों को बाहर निकाला गया और 8 लोगों की मौत की खबर है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस बीच आठ से दस पानी के ट्रकों के इस्तेमाल के बावजूद आग पर काबू पाने में छह घंटे लग गए। इस दुर्घटना के कारण भारी क्षति हुई और तौलिया फैक्ट्री पूरी तरह से नष्ट हो गई, जिसमें जान-माल की हानि भी शामिल है।.

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को बड़ी अनहोनी हो गई। यहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने के कारण तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोलापुर एमआईडीसी के अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में तड़के करीब 3:45 बजे आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है। घटनास्थल मुंबई से तकरीबन 400 किलोमीटर की दूरी पर है।पांच से छह घंटे बाद आग पर पाया काबूपुलिस के मुताबिक, मरने वालों में फैक्टरी मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार श्रमिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को इसकी लपटों पर काबू पाने में पांच से छह घंटे का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन कार्य जारी है।कब लगी आग?सुबह करीब साढ़े चार बजे तौलिया फैक्ट्री से धुआं निकलने के बाद एमआईडीसी क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया। क्षेत्र के कुछ लोगों ने 108 पर फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद कुंभारी उपकेंद्र, मार्डी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सोलापुर जिला अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस रवाना हुईं। एमआईडीसी स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, राजस्व प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां सुबह से ही इस क्षेत्र में आग बुझाने के लिए अथक प्रयास किया।तौलिया फैक्ट्री पूरी तरह से नष्टआग लगने के बाद फैक्ट्री में फंसे कई श्रमिकों को बाहर निकाला गया और 8 लोगों की मौत की खबर है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस बीच आठ से दस पानी के ट्रकों के इस्तेमाल के बावजूद आग पर काबू पाने में छह घंटे लग गए। इस दुर्घटना के कारण भारी क्षति हुई और तौलिया फैक्ट्री पूरी तरह से नष्ट हो गई, जिसमें जान-माल की हानि भी शामिल है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Maharashtra Samachar महाराष्‍ट्र न्यूज़ Solapur News Solapur Samachar सोलापुर न्यूज़ सोलापुर समाचार Solapur Fire Major Incident In Solapur सोलापुर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Greater Noida Fire: Gaur City 2 के पास Furniture की दुकान में लगी भीषण आगGreater Noida Fire: Gaur City 2 के पास Furniture की दुकान में लगी भीषण आगGreater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगी भीषण आग, गौर सिटी 2 के पास फर्नीचर की दुकान में लगी आग.
Read more »

यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुईयमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुईयमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई
Read more »

लखनऊ में दर्दनाक हादसा, बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग, फैक्ट्री मालिक और 1 कर्मचारी की मौतलखनऊ में दर्दनाक हादसा, बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग, फैक्ट्री मालिक और 1 कर्मचारी की मौतUP News: लखनऊ के सरोजनीनगर में एक बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री मालिक अखिलेश कुमार और एक कर्मचारी की मौत हो गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री पिछले डेढ़ साल से बंद थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही...
Read more »

Kanpur Fire Video: धू-धू कर जली कानपुर में जूता फैक्ट्री, एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलकर दर्दनाक मौतKanpur Fire Video: धू-धू कर जली कानपुर में जूता फैक्ट्री, एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलकर दर्दनाक मौतKanpur Shoe Factory Fire: कानपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां एक जूते की फैक्ट्री में भयंकर आग Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Maharashtra Fire: Solapur में भीषण आग, Factory में 6 महीने का बच्चा समेत कई लोग फंसे, 3 की मौतMaharashtra Fire: Solapur में भीषण आग, Factory में 6 महीने का बच्चा समेत कई लोग फंसे, 3 की मौतSolapur Fire News: महाराष्ट्र के सोलापुर में अक्कलकोट रोड MIDC इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग सुबह करीब 3 बजे लगी और कई लोग अंदर फंसे हुए हैं, जिनमें एक 6 महीने का बच्चा भी शामिल है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई...
Read more »

Maharashtra Fire News: Solapur में भीषण आग, Factory में 6 महीने का बच्चा समेत कई लोग फंसेMaharashtra Fire News: Solapur में भीषण आग, Factory में 6 महीने का बच्चा समेत कई लोग फंसेSolapur Fire News: महाराष्ट्र के सोलापुर में अक्कलकोट रोड MIDC इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग सुबह करीब 3 बजे लगी और कई लोग अंदर फंसे हुए हैं, जिनमें एक 6 महीने का बच्चा भी शामिल है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:44