Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। रियलमी का यह फोन क्वालकॉम के सबसे तगड़े प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite और 16 जीबी रैम के साथ आता है। Amazon पर फिलहाल यह फोन 21 प्रतिशत डिस्काउंट पर लिस्ट है। इसके साथ ही दूसरे डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ इस फोन को बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन होली के मौके पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। रियलमी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। यह फोन क्वालकॉम के सबसे तगड़े प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 6.
78-इंच का Samsung Eco2 Sky AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। रियलमी के इस फोन को फिलहाल आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। Realme GT 7 Pro डिस्काउंट ऑफर Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Amazon पर फिलहाल यह फोन 21 प्रतिशत डिस्काउंट पर लिस्ट है। डिस्काउंट के साथ फोन की कीमत घटकर 54,998 रुपये रह जाती है। इसके साथ ही फोन पर 2,000 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस डिस्काउंट के साथ कीमत 52,998 रुपये रह जाती है। वहीं बैंक डिस्काउंट की बात करें तो फोन पर सलेक्टेड बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ कीमत कम होकर 51,498 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो रियलमी के इस फोन पर 30,350 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ले सकते हैं। हालांकि, यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा। Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। रियलमी का यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से प्रोटेक्ट करता है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहले स्मार्टफोन है। रियलमी का यह फोन 16GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक की स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी की बात करें तो Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो Sony IMX906 लेंस है। इसके साथ ही फोन में 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 15 पर रन करता है। यह भी पढ़ें: Apple के सभी डिवाइसेज में मिलेगा iPhone जैसा फील, बड़ी तैयारी में कंपनी
Realme GT 7 Pro Price Realme GT 7 Pro Specs Realme GT 7 Pro Offers Realme रियलमी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्वालकॉम ने मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसरक्वालकॉम ने नए मध्यम श्रेणी और बजट स्मार्टफोन के लिए Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर लॉन्च किया है। यह प्रोसेसर बैटरी परफॉर्मेंस, 5G कनेक्टिविटी और गेमिंग क्षमताओं में सुधार प्रदान करता है।
Read more »
गूगल पिक्सल 8ए की कीमत कम हुई, खरीदने का बेहतरीन मौकागूगल के नए फोन के लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 8a की कीमत कम हो गई है। अब इसे 35000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
Read more »
लो बजट में 8GB RAM वाले स्मार्टफोन: Top 7 Deals15 हजार के अंदर 8GB रैम और बढ़िया फीचर्स वाले स्मार्टफोन की लिस्ट। इन स्मार्टफोन को Amazon Deals में 15 हजार रुपये से भी कम में उपलब्ध हैं।
Read more »
भारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्रीभारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्री
Read more »
गूगल में इंटर्नशिप के बहाने नौकरी का मौका, ₹1.26 करोड़ तक सैलरीGoogle Internship: गूगल में इंटर्नशिप के बहाने नौकरी का मौका, ₹1.26 करोड़ तक सैलरी
Read more »
किसान अब भगवंत मान के लिए सबसे बड़ी मुसीबत, पंजाब में आज आर-पार का ऐलानकेजरीवाल की तारीफ पाने वाले किसान अब भगवंत मान के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने, पंजाब में आज आर-पार का ऐलान
Read more »
