Smart Meter स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। किसी के बिल में खपत से ज़्यादा राशि आ रही है तो किसी के लोड ज़्यादा दिखा रहा है। उपभोक्ता बिजली विभाग के चक्कर काट रहे हैं पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। जेएमआर कंपनी ने जिले में मीटर लगाने का जिम्मा लिया...
जागरण संवाददाता, कौशांबी। Smart Meter : स्मार्ट मीटर लगवा चुके बिजली उपभोक्ता टीवी सीरियल ऑफिस-ऑफिस के किरदार 'मुसद्दीलाल' बन कर रह गए हैं। किसी के यहां बिल खपत के सापेक्ष ज्यादा पहुंच रहा है, तो किसी के यहां लोड ज्यादा बता रहा है। बिल संबंधी गड़बड़ी में सुधार कराने के लिए उपभोक्ता, बिजली विभाग के ऑफिस-ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग के अफसर उपभोक्ता को संतुष्ट करने में खुद को असहज पा रहे हैं। बिल संबंधी गड़बड़ी ठीक करने के बजाए अब अफसर पीड़ित तो इस टेबल से उस टेबल चक्कर लगवाने के लिए मजबूर हैं जेएमआर कंपनी को मीटर लगाने का जिम्मा जिले में एक लाख 81 हजार 244 घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। मीटर लगाने का जिम्मा जेएमआर कंपनी को दिया गया है। पहले चरण में जिले के नगरीय इलाके में स्मार्ट मीटर लगाए जानें हैं। सितंबर माह से इस दिशा में संस्था ने तेजी दिखाई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नई एलिवेटेड रोड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी, सुगम होगी Chardham Yatra बिजली विभाग का कहना है कि अब तक 27 हजार 109 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस नए मीटर का अब दुष्परिणाम उपभोक्ताओं के सामने आने लगा है। मंझनपुर के कटरा नगर निवासी फूलचंद्र केसरवानी का कहना है कि हर महीने बिजली बिल का भुगतान करते हैं। पिछले दो बार से बिल गलत है। इसमें सुधार के लिए कभी मंझनपुर उपकेंद्र को कहीं डिविजन आफिस भेजा जा रहा है। यहीं हाल बरईन का पूरा निवासी संदर लाल प्रजापति का भी है। वह मंझनपुर कस्बे में होटल का संचालन करते हैं। उनका कहना है कि बिल में गड़बड़ी आ रही है। गर्मी के दिनों में बिजली की खपत बढ़ जाती है। अगर तब भी ऐसी ही गड़बड़ी सामने आई तो बिल की समय से अदायगी मुश्किल होगी। अधिक्षण अभियंता श्याम नारायण का कहना है कि स्मार्ट मीटर बेहतर बिकल्प है। शुरुआती दिनों में लोगों को समझने में कुछ दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से रोजाना आठ से 10 लोग बिल में गड़बड़ी होने की समस्या लेकर आ रहे हैं। लोगों की शंका समाधान कर बिल जमा कराया जाता है। शंका समाधान के लिए लगवाए जा रहे चेक मीटर स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली बिजली में आ रही कथित गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर लोगों की शंका समाधान के लिए हर पांच घर के बीच एक चेक मीटर लगवाया जा रहा है। जिससे लोग यह जान सकेंगे कि बिल गड़बड़ नहीं बल्कि खपत के सापेक्ष सही निकल रहा है। यह भी पढ़ें- Electricity Rate Hike: दर वृद्धि के बाद भी उत्तराखंड में सबसे सस्ती बिजली, एक अप्रैल से लागू होंगे रिवाइज रेट इसके अलावा स्मार्ट मीटर में चिप का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका लिंक उपभोक्ता के मोबाइल नंबर से किया गया है। मैसेज के जरिए उपभोक्ता को अपने बिल की जानकारी हो जाएगी। कुछ खामियों के कारण इसका इंस्टाल सही तरीके से नहीं हो पाया है। कोई भी नई तकनीकी का उपयोग अगर लोग करते हैं तो शुरुआत के दिनों में उसे समझने में दिक्कत होती है। स्मार्ट मीटर मामले में भी ऐसा ही हुआ है। जबकि स्मार्ट मीटर के जरिए बिल की जानकारी व लोड आसानी से पता किया जा सकता है। किस दिन ज्यादा बिजली उपभोग हुई, इसका भी रिकार्ड सुरक्षित रहता है। अभी यह व्यवस्था एक तरह से पोस्टपेड की तर्ज पर संचालित है। आने वाले दिनों में इस योजना को प्रीपेड की तर्ज पर किया जाना है। - श्याम नारायण, अधीक्षण अभियंता.
जागरण संवाददाता, कौशांबी। Smart Meter : स्मार्ट मीटर लगवा चुके बिजली उपभोक्ता टीवी सीरियल ऑफिस-ऑफिस के किरदार 'मुसद्दीलाल' बन कर रह गए हैं। किसी के यहां बिल खपत के सापेक्ष ज्यादा पहुंच रहा है, तो किसी के यहां लोड ज्यादा बता रहा है। बिल संबंधी गड़बड़ी में सुधार कराने के लिए उपभोक्ता, बिजली विभाग के ऑफिस-ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग के अफसर उपभोक्ता को संतुष्ट करने में खुद को असहज पा रहे हैं। बिल संबंधी गड़बड़ी ठीक करने के बजाए अब अफसर पीड़ित तो इस टेबल से उस टेबल चक्कर लगवाने के लिए मजबूर हैं जेएमआर कंपनी को मीटर लगाने का जिम्मा जिले में एक लाख 81 हजार 244 घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। मीटर लगाने का जिम्मा जेएमआर कंपनी को दिया गया है। पहले चरण में जिले के नगरीय इलाके में स्मार्ट मीटर लगाए जानें हैं। सितंबर माह से इस दिशा में संस्था ने तेजी दिखाई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नई एलिवेटेड रोड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी, सुगम होगी Chardham Yatra बिजली विभाग का कहना है कि अब तक 27 हजार 109 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस नए मीटर का अब दुष्परिणाम उपभोक्ताओं के सामने आने लगा है। मंझनपुर के कटरा नगर निवासी फूलचंद्र केसरवानी का कहना है कि हर महीने बिजली बिल का भुगतान करते हैं। पिछले दो बार से बिल गलत है। इसमें सुधार के लिए कभी मंझनपुर उपकेंद्र को कहीं डिविजन आफिस भेजा जा रहा है। यहीं हाल बरईन का पूरा निवासी संदर लाल प्रजापति का भी है। वह मंझनपुर कस्बे में होटल का संचालन करते हैं। उनका कहना है कि बिल में गड़बड़ी आ रही है। गर्मी के दिनों में बिजली की खपत बढ़ जाती है। अगर तब भी ऐसी ही गड़बड़ी सामने आई तो बिल की समय से अदायगी मुश्किल होगी। अधिक्षण अभियंता श्याम नारायण का कहना है कि स्मार्ट मीटर बेहतर बिकल्प है। शुरुआती दिनों में लोगों को समझने में कुछ दिक्कत आ रही है। इसकी वजह से रोजाना आठ से 10 लोग बिल में गड़बड़ी होने की समस्या लेकर आ रहे हैं। लोगों की शंका समाधान कर बिल जमा कराया जाता है। शंका समाधान के लिए लगवाए जा रहे चेक मीटर स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली बिजली में आ रही कथित गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर लोगों की शंका समाधान के लिए हर पांच घर के बीच एक चेक मीटर लगवाया जा रहा है। जिससे लोग यह जान सकेंगे कि बिल गड़बड़ नहीं बल्कि खपत के सापेक्ष सही निकल रहा है। यह भी पढ़ें- Electricity Rate Hike: दर वृद्धि के बाद भी उत्तराखंड में सबसे सस्ती बिजली, एक अप्रैल से लागू होंगे रिवाइज रेट इसके अलावा स्मार्ट मीटर में चिप का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका लिंक उपभोक्ता के मोबाइल नंबर से किया गया है। मैसेज के जरिए उपभोक्ता को अपने बिल की जानकारी हो जाएगी। कुछ खामियों के कारण इसका इंस्टाल सही तरीके से नहीं हो पाया है। कोई भी नई तकनीकी का उपयोग अगर लोग करते हैं तो शुरुआत के दिनों में उसे समझने में दिक्कत होती है। स्मार्ट मीटर मामले में भी ऐसा ही हुआ है। जबकि स्मार्ट मीटर के जरिए बिल की जानकारी व लोड आसानी से पता किया जा सकता है। किस दिन ज्यादा बिजली उपभोग हुई, इसका भी रिकार्ड सुरक्षित रहता है। अभी यह व्यवस्था एक तरह से पोस्टपेड की तर्ज पर संचालित है। आने वाले दिनों में इस योजना को प्रीपेड की तर्ज पर किया जाना है। - श्याम नारायण, अधीक्षण अभियंता
Smart Meter Smart Bijli Meter Smart Meter Faulty Billing Electricity Bill Consumer Rights Uttar Pradesh News Power Distribution Companies Uppcl Smart Meter Uttar Pradesh Power Corporation Lucknow News Prepaid Meters Meter Accuracy Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP में बिजली उपभोक्ताओं के काम की खबर, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तर के चक्करnow electricity consumers will be able to increase load online at home, UP में बिजली उपभोक्ताओं के काम की खबर, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर
Read more »
बम की तरह एक साथ फटे सैकड़ों.....थर्रा गए लोगchhattisgarh news-रायगढ़ के कोतरारोड में बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर गोदाम में आग लग गई. इस घटना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कहीं आपके बिजली के बिल में फाइन तो नहीं है ऐड, इस छोटी सी तरकीब से कम हो जाएगा बिजली का बिलअगर घर में हेवी इलेक्ट्रिक उपकरणों के इस्तेमाल से घर का बिजली का लोड बढ़ गया है, तो ऐसे में आपको बिजली के कनेक्शन का लोड बढ़वाना बेहद आवश्यक होता है.
Read more »
उत्तराखंड में जंगल और गांवों को जोड़ने की अनूठी पहल, रुद्रनाथ में ग्रामीण संभालेंगे यात्रा की जिम्मेदारीकेदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के साथ स्थानीय स्तर पर चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र के स्वयंसेवी भी इस कार्य में वन विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं.
Read more »
स्कूटी पर खतरनाक खेल का वीडियो वायरल, देख लोग बोले- हड्डियां टूटे तो टूटे पर नवाबी न घटेDangerous Stunt Video: वीडियो में दो लड़के स्कूटी पर बैलेंस बिगड़ते ही स्टंट के चक्कर में मुंह की खाते नजर आ रहे हैं.
Read more »
Electricity Rate Hike: उत्तराखंड के 27 लाख उपभोक्ताओं को लगा महंगाई का 'करंट', बिजली की दरों में बढ़ोतरीUttarakhand Electricity Rate Hike उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली नियामक आयोग ने बिजली दरों में 5.
Read more »
