Smart Meter News: स्मार्ट मीटर से पीछे नहीं हटेगी नीतीश सरकार, अपनी मुहिम से नेताओं को काउंटर करेंगे अफसर

Smart Meter News News

Smart Meter News: स्मार्ट मीटर से पीछे नहीं हटेगी नीतीश सरकार, अपनी मुहिम से नेताओं को काउंटर करेंगे अफसर
Bihar Smart Meter NewsNitish KumarBihar Smart Meter Data
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

Smart Meter News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में स्मार्ट प्री-पेड मीटर की अपडेट स्थिति की जानकारी ली। अब तक राज्य में 50.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में स्मार्ट प्री-पेड मीटर की स्थिति और बिजली आपूर्ति पर चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने और लोगों को इसके फायदे बताने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2018 में ही सभी घरों तक बिजली पहुंच गई है और सरकार सस्ती बिजली देने के लिए सब्सिडी दे रही है।बिहार सभी घरों में 2025 तक होगा स्मार्ट मीटरमुख्यमंत्री ने 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में हुई बैठक में ऊर्जा विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 50.

23 लाख स्मार्ट प्री-पेड मीटर लग चुके हैं, जिनमें 17.47 लाख शहरी और 32.76 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 2025 तक बाकी घरों में भी स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे।स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली की खपत और बिल भुगतान में आसानी होती है। सरकार स्मार्ट मीटर लगवाने पर सब्सिडी दे रही है और रिचार्ज पर 3% का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। नीतीश कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली की बचत होती है और उपभोक्ता ऊर्जा खपत के प्रति सजग रहते हैं।सीएम नीतीश कुमार ने ठोकी अफसरों की पीठमुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में ही राज्य के सभी घरों तक बिजली पहुंचा दी गई थी। सभी को निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जा रही है। लोगों को सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए 15343 करोड़ रुपए की सब्सिडी सरकार दे रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निवारण किया जाए और स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामियों को दूर किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले राज्य में बिजली की क्या स्थिति थी ये सभी लोग जानते है। सरकार में आने के बाद से लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उनकी सरकार ने बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं और हर घर तक बिजली पहुंचाई है।'कुछ लोग स्मार्ट मीटर को लेकर अफवाह फैला रहे'नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग स्मार्ट प्री-पेड मीटर को लेकर अफवाह फैला रहे हैं, जिससे लोगों को गुमराह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'स्मार्ट प्री-पेड मीटर को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। आजादी के बाद से 2005 तक जब उनलोगों की सरकार थी तो बिहार को बिजली के मामले में उनलोगों ने कितनी बदतर स्थिति में पहुंचा दिया था।'उन्होंने कहा कि हमने 15 अगस्त 2012 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में अपने संबोधन के दौरान वादा किया था कि अगर बिजली की स्थिति में सुधार नहीं लाएंगे तो 2015 के विधानसभा चुनाव में मैं वोट मांगने लोगों के बीच नहीं आऊंगा। हमने वादा किया और उसे अक्षरशः पूरा करते हुए हर घर तक लोगों को बिजली पहुंचा दी गई। जो लोग दुष्प्रचार और अफवाह फैला रहे हैं उससे लोग भ्रमित न हों।लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताने के निर्देशमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों से भी कहा कि वे लोगों को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करें। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है और सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया है। सभी सरकारी भवनों की छतों पर सोलर प्लेट लगाए गए हैं।'उन्होंने कहा कि गांवों और टोलों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं ताकि लोगों को रात में रोशनी मिल सके। किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए कृषि फीडर लगाए जा रहे हैं। बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और ऊर्जा विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Bihar Smart Meter News Nitish Kumar Bihar Smart Meter Data Number Of Smart Meter In Bihar स्मार्ट मीटर समाचार बिहार स्मार्ट मीटर समाचार नीतीश कुमार बिहार स्मार्ट मीटर डेटा बिहार में स्मार्ट मीटर की संख्या

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मंत्रिपरिषद बैठक : PM मोदी ने परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का दिया नारामंत्रिपरिषद बैठक : PM मोदी ने परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का दिया नाराप्रधानमंत्री ने मंत्रियों को विशेष रूप से अपनी सरकार के निर्णयों को तेजी से और बेहतर तरीके से प्रसारित करने के लिए कहा है.
Read more »

हमारी सरकार रांची हेडक्वाटर से नहीं, गांव-देहात से चलती है- झारखंड CM हेमंत सोरेनहमारी सरकार रांची हेडक्वाटर से नहीं, गांव-देहात से चलती है- झारखंड CM हेमंत सोरेनहेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि आपकी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली सरकार नहीं है, आपकी सरकार यहां के गांव-देहात से चलने वाली सरकार है.
Read more »

सिर्फ दो रातों में ठीक करें शरीर की अंदरूनी चोट, हजारों साल पुराने इस घरेलू नुस्खे से मिलेंगे ढ़ेरों फायदेसिर्फ दो रातों में ठीक करें शरीर की अंदरूनी चोट, हजारों साल पुराने इस घरेलू नुस्खे से मिलेंगे ढ़ेरों फायदेकई सालों पुराने इस घरेलू उपाय को आज हम आपसे साझा करेंगे, जिसकी मदद से आप सिर्फ दो दिनों के अंदर अपनी अंदरूनी चोट को पूरी तरह से ठीक कर सकते हैं.
Read more »

Smart Meter: पूर्वांचल में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर लगेगी लगाम, काशी से होगी निगरानीSmart Meter: पूर्वांचल में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर लगेगी लगाम, काशी से होगी निगरानीपूर्वांचल में बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। वाराणसी में जिनस कंपनी ने सेंटर खोला है जहाँ से गोरखपुर और बस्ती के स्मार्ट मीटरों की निगरानी होगी। उपभोक्ता एक एप के जरिए बिजली खपत की जानकारी रख सकेंगे।विभाग पहले तो स्मार्ट मीटर लगा रहा है जिसे बाद में प्री-पेड मीटर में बदला जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने का उद्देश्य बिजली चोरी...
Read more »

Smart Meter : बिहार में बिजली फ्री मिलेगी या नहीं? स्मार्ट मीटर पर राजद-कांग्रेस के आंदोलन से पहले बड़ा ऐलानSmart Meter : बिहार में बिजली फ्री मिलेगी या नहीं? स्मार्ट मीटर पर राजद-कांग्रेस के आंदोलन से पहले बड़ा ऐलानSmart Meter in Bihar Politics : बिहार सरकार ने उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने से इनकार किया है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में पहले से ही भारी रिआयती दरों पर बिजली दी जा रही है। अगले साल तक पूरे राज्य में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा हो...
Read more »

Smart Meter: स्मार्ट मीटर लगने के बाद बवाल जारी, लोग परेशान, अचानक आने लगा 20-25 हजार रुपये बिलSmart Meter: स्मार्ट मीटर लगने के बाद बवाल जारी, लोग परेशान, अचानक आने लगा 20-25 हजार रुपये बिलBihar Bijli Smart Meter: बिहार में स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बवाल जारी है और लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर में अचानक 20 हजार से 25 हजार बिल आ जाता है. जो की घर में इतना बिजली बिल उपयोग भी नहीं होता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:51:00