प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को विशेष रूप से अपनी सरकार के निर्णयों को तेजी से और बेहतर तरीके से प्रसारित करने के लिए कहा है.
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बुधवार को पहली बैठक हुई, जिसमें बजट सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का नया नारा दिया. अपने 40 मिनट के संबोधन में पीएम ने उपलब्धियों के बेहतर प्रचार पर ध्यान देने की भी नसीहत दी.
पीएम ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की. इसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों और विभिन्न नीतिगत उपायों के समय पर क्रियान्वयन पर प्रमुखता से चर्चा हुई.दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित पांच घंटे की बैठक में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे पर हुई प्रगति का भी जायजा लिया गया.बैठक के दौरान महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव भी शामिल हुए.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इसमें जून में सरकार के सत्ता में आने के बाद से नई योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के बारे में जागरुकता फैलाने पर जोर दिया गया.विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी 100 दिवसीय एजेंडे पर अपने-अपने मंत्रालयों द्वारा की गई प्रगति पर प्रस्तुतियां दीं.बुनियादी ढांचे के विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए, राजग सरकार ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई रेलवे लाइन, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और औद्योगिक स्मार्ट शहरों के निर्माण के लिए 2.30 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वायनाड में भूस्खलन को लेकर पीएम मोदी ने की केरल के सीएम से बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
Read more »
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई, इन मुद्दों पर रहेगा बीजेपी का फोकसRajasthan Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 3 अगस्त को एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें पहले बजट और आगामी 'राजस्थान राइजनिंग इन्वेस्टमेंट समिट' की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। अतिवृष्टि से हुए नुकसान और आपदा प्रबंधन पर भी विचार किया जाएगा। इस बैठक का मकसद बजट की योजना का लाभ आमजन तक पहुंचना...
Read more »
'विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस' पर पीएम मोदी ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश'विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस' पर पीएम मोदी ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश
Read more »
मोहम्मद यूनुस ने की PM मोदी से फोन पर बात, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा का दिलाया भरोसाबांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और अपने देश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया.
Read more »
ग्लोबल साउथ में भारत की पहल, PM मोदी ने रखा ग्लोबल डेवलपमेंट कॉम्पैक्ट का प्रस्ताव, जानिए इससे कितना फायदाPM Modi Global South: पीएम मोदी ने ग्लोबल डेवलपमेंट कॉम्पैक्ट का प्रस्ताव रखते हुए 2.
Read more »
Monkeypox: पीएम मोदी के प्रधान सचिव ने की उच्च स्तरीय बैठक, मंकी पॉक्स के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव मिश्रा ने निर्देश दिया कि मंकी पॉक्स की निगरानी बढ़ाई जाए और मामलों का शीघ्र पता लगाने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं।
Read more »
