यूरोप की वाहन निर्माता Skoda की ओर कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही नई एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है। Skoda Kylaq को कब तक पेश Skoda Kylaq unveil date किया जा सकता है। एसयूवी से किस कंपनी की किस गाड़ी को चुनौती मिलेगी। आइए जानते...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता Skoda की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी को कब तक पेश किया जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। नवंबर में हो सकती है पेश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Skoda Kylaq को नवंबर महीने में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे छह नवंबर को पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Skoda कर रही तीन Electric Vehicles लाने की तैयारी, मिलेगी Tata, Mahindra, Hyundai को कड़ी चुनौती हो रही है टेस्टिंग Skoda Kylaq एसयूवी के लॉन्च से पहले कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। कुछ समय पहले ही इसे टेस्टिंग के दौरान पुणे के आस-पास देखा गया था। Skoda SUV Kylaq Featues टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट में कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। जिसमें सिंगल पेन सनरूफ, रूफ रेल, शॉर्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स शामिल हैं। हालांकि इसके अन्य वेरिएंट्स में कुछ और फीचर्स को कम-ज्यादा किया जा सकता है। Skoda की अन्य कारों की तरह होगा लुक टेस्टिंग के दौरान जिस यूनिट को देखा गया है, उसका डिजाइन भी कंपनी की अन्य एसयूवी की तरह ही होगा। स्कोडा कुशाक की तरह Kylaq को डिजाइन किया जा सकता है। साथ ही इसमें एंगुलर टेल लैंप डिजाइन मिल सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस गाड़ी के नाम के अलावा किसी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मिल सकता है एक लीटर इंजन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें भी अन्य कारों की तरह एक लीटर के इंजन को दिया जा सकता है। जिसमें तीन सिलेंडर के साथ टर्बो इंजन दिया जाएगा। साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है। किनसे होगा मुकाबला स्कोडा की ओर से Kylaq को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। इस सेगमेंट में Skoda Kylaq का सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होगा। Skoda SUV Kylaq Price in India नवंबर में इस गाड़ी को भले ही पेश किया जाएगा। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे जनवरी 2025 में Bharat Mobility के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत 7.
50 से आठ लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। यह भी पढ़ें- Skoda Slavia Monte Carlo Track Review: कैसा है स्लाविया का मोंटे कॉर्लो एडिशन, ड्राइविंग में कितना है बेहतर
Skoda SUV Kylaq Featues Skoda Kylaq Price In India Skoda Unveil Date Skoda SUV Kylaq Car Skoda SUV Kylaq Car Features Skoda SUV Kylaq Car Price In India Kia Sonet Car Hyundai Venue Car XUV 3XO Car Automobile News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रिज्यूमे की ये गलतियां रिक्रूटर्स को नहीं आती पसंद, सेलेक्शन में हो सकती है परेशानीरिज्यूमे की ये गलतियां रिक्रूटर्स को नहीं आती पसंद, सेलेक्शन में हो सकती है परेशानी
Read more »
टेलीकॉम सेक्टर में भर्तियों में हो सकती है 5.62 प्रतिशत की बढ़त : रिपोर्टटेलीकॉम सेक्टर में भर्तियों में हो सकती है 5.62 प्रतिशत की बढ़त : रिपोर्ट
Read more »
यूपी: प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, राजधानी के आसपास के जिलों में ऐसा रहेगा मौसमUP weather: बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बरसात रिकॉर्ड की गई।
Read more »
मारुति और टोयोटा की सात सीटर एसयूवी अगले साल हो सकती हैं लॉन्च, Alcazar, Scorpio N को मिलेगी चुनौतीभारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले साल तक सात सीटों वाली दो एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। किस कंपनी की ओर से किस 7 Seater SUV को लाने की तैयारी की जा रही है। बाजार में किन एसयूवी को इनसे चुनौती मिल सकती है। आइए जानते...
Read more »
ला-नीना का दिखेगा असर, इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी ये जानकारीमौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर में ला-नीना के एक्टिव होने की आशंका है, जिससे इस साल भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है.
Read more »
पीएम 2.5 के संपर्क में रहने से पुरुषों में हो सकती है बांझपन की समस्या : अध्ययनपीएम 2.5 के संपर्क में रहने से पुरुषों में हो सकती है बांझपन की समस्या : अध्ययन
Read more »
