यूरोप की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से नवंबर 2024 में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Skoda Kylaq को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन मिलेगा। एसयूवी से किसे चुनौती मिलेगी। आइए जानते...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से 06 November 2024 को नई SUV के तौर पर Skoda Kylaq को लॉन्च कर दिया है। इसे किस तरह के फीचर्स के साथ लाया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। कंपनी की ओर से इसकी क्या कीमत रखी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। लॉन्च हुई Skoda Kylaq स्कोडा की ओर से भारत में नई Compact SUV के तौर पर Skoda Kylaq को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे कई बेहतरीन फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें काफी दमदार इंजन भी दिया गया है। कैसे हैं फीचर्स Skoda Kylaq में कंपनी की ओर से इसमें शाइनी ब्लैक फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, 20.
32 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलैस चार्जिंग, 25.6 सेमी इंफोटनेमेंट सिस्टम, ट्रंक में तीन किलोग्राम की क्षमता का हुक, कितना दमदार इंजन स्कोडा की ओर से काइलैक एसयूवी में एक लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन दिया है। जिससे इसे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्पीड मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्प को दिया गया है। कितनी है कीमत कंपनी की ओर से अभी Skoda Kylaq के सिर्फ बेस वेरिएंट की कीमत को सार्वजनिक किया गया है। इसे 7.89 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमतों की जल्द घोषणा दिसंबर में की जाएगी। कब शुरू होगी बुकिंग और कब मिलेगी डिलीवरी स्कोडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के लिए बुकिंग को दो दिसंबर 2024 से शुरू कर दिया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड शोरूम से इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकेगी। इसके अलावा एसयूवी की डिलीवरी को 27 जनवरी 2025 से शुरू किया जाएगा। एसयूवी को जनवरी में होने वाली Bharat Mobility 2025 में भी शोकेस किया जाएगा। किनसे होगा मुकाबला Skoda Kylaq को Compact SUV Segment में लाया गया है। इस सेगमेंट में पहले से ही भारत में Maruti Suzuki Breeza, Kia Sonet, Hyundai Venue, Tata Nexon को ऑफर किया जाता है। इन एसयूवी के साथ ही इसका सीधा मुकाबला Renault Kiger और Nissan Magnite के साथ भी होगा।
Skoda Kushaq Features XUV300 Rival Brezza Competitor Sonet Vs Kushaq Nexon Vs Kushaq Skoda SUV Indian SUV Market Automobile News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BYD eMAX 7: बीवाईडी eMAX 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्सBYD eMAX 7: बीवाईडी eMAX 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
Read more »
2024 Kawasaki Vulcan S: नई कावासाकी वल्कन एस क्रूजर बाइक नए रंग के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर2024 Kawasaki Vulcan S: नई कावासाकी वल्कन एस क्रूजर बाइक नए रंग के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Read more »
Nexon-Brezza को एक साथ टक्कर देने की तैयारी! 6 नवंबर को आ रही है Skoda Kylaq, देखें कैसी है SUVचेक-रिपब्लिक की कार कंपनी स्कोडा अपनी नई एसयूवी Skoda Kylaq के साथ सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में एंट्री करने जा रही है. इस एसयूवी का ग्लोबल प्रीमियर अगले महीने किया जाएगा. बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon और Maruti Brezza जैसी कारों से है.
Read more »
Bajaj ने लॉन्च की Pulsar N125, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिलेगी ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस, जानें कितनी है कीमतदेश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Bajaj Auto की ओर से भारतीय बाजार में नई Pulsar N125 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन बाइक में मिलता है और इसे किस कीमत पर खरीदा New Bajaj Pulsar N125 Launched जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
Skoda Kylaq लॉन्च से पहले फिर हुई टेस्टिंग के दौरान स्पॉट, बेस वेरिएंट की मिली जानकारीSkoda की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Kylaq को लाने की तैयारी की जा रही है। नवंबर में इसके लॉन्च से पहले कंपनी इसे टेस्ट कर रही है। जिस दौरान इसे फिर से स्पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस यूनिट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वह इसका बेस वेरिएंट हो सकता है। एसयूवी की क्या जानकारी मिली है। आइए जानते...
Read more »
Mahindra XUV 3XO Vs Maruti Breeza: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में साइज, इंजन, फीचर्स के मामले में कौन है बेहतरकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra की ओर से XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। जबकि इस सेगमेंट में Maruti Breeza को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों SUV कितनी लंबी-चौड़ी हैं इनमें कितना दमदार इंजन मिलता है। फीचर्स के मामले में दोनों में से किस एसयूवी Mahindra XUV 3XO Vs Maruti Breeza को खरीदना समझदारी होगी। आइए जानते...
Read more »
