BYD eMAX 7: बीवाईडी eMAX 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
कंपनी ने बताया eMAX 7 का मतलब कंपनी ने कहा कि "ई" का मतलब है इसका पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन। "मैक्स" का मतलब है कि पहले के BYD e6 की तुलना में परफॉर्मेंस, रेंज और फीचर्स में इजाफा हुआ है। जो ज्यादा एडवांस्ड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। "7" BYD की इलेक्ट्रिक MPV सीरीज में अगली पीढ़ी को दर्शाता है, जो मौजूदा e6 मॉडल से एक विकास को दर्शाता है। बैटरी पावर और रेंज BYD eMAX 7 दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। एंट्री लेवल BYD eMAX 7 प्रीमियम में 55.
4kWh बैटरी पैक है। यह वेरिएंट 161 bhp का पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसकी रेंज 420 किलोमीटर बताई गई है। इस बीच BYD eMAX 7 सुपीरियर ट्रिम लेवल में 71.8 kWh बैटरी पैक है। यह वर्जन 201 bhp का पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 530 किलोमीटर बताई गई है। लुक और डिजाइन नई इलेक्ट्रिक एमपीवी कार बीवाईडी e6 से अलग है और इसमें ज्यादा बेहतर और एंगुलर डिजाइन मिलती है। ड्रैगन फेस डिजाइन लैंग्वेज को शामिल करते हुए, BYD eMAX 7 में शार्प लाइन्स, सिंगल क्रोम स्ट्रिप से जुड़े स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ रिवाइज्ड फ्रंट एंड और बम्पर में अपडेटेड एंगुलर एयर डक्ट्स हैं। इसके अलावा, इसमें नए डिजाइन किए गए 18 इंच के अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेल लाइट्स हैं। इंटीरियर और फीचर्स डिजाइन और मैकेनिकल अपडेट्स के अलावा, BYD eMAX 7 में मौजूदा BYD e6 की तुलना में बेहतर फीचर्स भी मिलते हैं। नई MPV में कई अपग्रेड हैं, जिसमें ज्यादा मॉडर्न डैशबोर्ड और रोटेटिंग फीचर वाली 12.8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। हालांकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अभी भी एनालॉग यूनिट है। तीन-पंक्ति MPV के रूप में डिजाइन की गई, eMAX 7 में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटों के साथ छह-सीट कॉन्फिगरेशन और सात-सीटों दोनों का विकल्प मिलता है। इसमें पारंपरिक और मॉडर्न एलिमेंट्स का कंबिनेशन है। जिसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ डुअल वायरलेस फोन चार्जर, नया गियर सिलेक्टर, रीवर्क्ड सेंटर कंसोल कंट्रोल और रीडिजाइन किया गया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे नए फीचर्स शामिल हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, रूफ-माउंटेड एसी वेंट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और, एनएफसी की कार्ड एक पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। इसमें व्हीकल टू लोड क्षमता भी है, जो इलेक्ट्रिक MPV को बाहरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए पावर सोर्स के रूप में काम करने की अनुमति देता है। सेफ्टी फीचर्स सुरक्षा के लिहाज से, eMAX 7 में छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , वेंटिलेटेड लेदरेट सीटें और थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट जैसी कई एडवांस्ड फीचर्स होने की उम्मीद है। BYD eMAX 7 में ADAS फीचर्स भी हैं। हालांकि कंपनी ने MPV में मिलने वाले ADAS के लेवल का खुलासा नहीं किया है। मुकाबला BYD eMAX 7 का भारतीय बाजार में कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है। लेकिन कीमत के लिहाज से यह एमपीवी Toyota Innova Hycross और Maruti Suzuki Invicto का ऑप्शन बन गया है। इनोवा हाइक्रॉस के हाइब्रिड वर्शन की एक्स-शोरूम कीमत 25.97 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप एंड ZX वेरिएंट की कीमत 30.98 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, मारुति सुजुकी इनविक्टो की कीमत 25.30 लाख रुपये से शुरू होती है और 29 लाख रुपये तक जाती है।
Byd Emax 7 India Byd E Max 7 Range Byd Emax 7 Price In India Byd Emax 7 Mpv Byd Emax 7 Features Byd Emax 7 Byd Cars Byd Electric Vehicles Automobiles News In Hindi Automobiles News In Hindi Automobiles Hindi News बीवाईडी Emax 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी बीवाईडी Emax 7 इलेक्ट्रिक एमपीवी इलेक्ट्रिक कार इलेक्ट्रिक वाहन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mercedes-Benz EQS: मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस 580 4Matic भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सMercedes-Benz EQS: मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस 580 4Matic भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Read more »
Revolt RV1: रिवोल्ट आरवी1 इलेक्ट्रिक कम्यूटर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत-रेंज और फीचर्सRevolt RV1: रिवोल्ट आरवी1 इलेक्ट्रिक कम्यूटर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत-रेंज और फीचर्स
Read more »
BYD eMAX 7 भारत में 8 अक्टूबर को होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 530 किमीचीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार BYD eMAX 7 को 8 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। इसमें 12.8 इंच की टचस्क्रीन प्रणाली वायरलेस फोन चार्जर और पैनोरमिक ग्लास रूफ मिल सकता है। - eMAX 7 की कीमत e6 से अधिक हो सकती है जिसकी कीमत 29.
Read more »
Volkswagen Virtus: फॉक्सवैगन वर्टस जीटी लाइन और जीटी प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्सVolkswagen Virtus: फॉक्सवैगन वर्टस जीटी लाइन और जीटी प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Read more »
Kia EV9: किआ ने भारत में लॉन्च की ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्ज में चलेगी 561 किमी, जानें कीमत और फीचर्सKia EV9: किआ ने भारत में लॉन्च की ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्ज में चलेगी 561 किमी, जानें कीमत और फीचर्स
Read more »
BYD eMAX 7 Launch: भारत में आज धूम मचाने को तैयार BYD की इलेक्ट्रिक एमपीवी, जोरदार रेंज से होगी लैसBYD eMAX 7 Electric MPV: चीन की इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी BYD आज भारतीय मार्केट में अपनी शानदार इलेक्ट्रिक एमपीवी BYD eMAX 7 MPV launch करने जा रही है जिसमें एक धाकड़ डिजाइन के साथ जोरदार रेंज मिलने वाली है.
Read more »
