स्कोडा और फॉक्सवैगन अपने पॉपुलर एसयूवी मॉडल कुशाक और टाइगुन को अपडेट करने की तैयारी कर रहे हैं। 2026 की शुरुआत में इनका नया अवतार बाजार में आ सकता है। आइए आपको इन गाड़ियों के बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं।
कार कंपनियों की ओर से भारत में कई सेगमेंट में गाड़ियां ऑफर की जाती हैं। जैसे हैचबैक,सेडान, कॉम्पैक्ट SUV, एसयूवी या एमपीवी आदि। Volkswagen Group की भारत में बनी पहली गाड़ियां स्कोडा Kushaq और फॉक्सवैगन Taigun को कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनियां समय-समय पर अपनी गाड़ियों को अपडेट करते हुए नए मॉडल्स लाती रहती हैं। अब इन दोनों SUVs का नया और बेहतर मॉडल आने वाला है। इन नई गाड़ियों की टेस्टिंग चल रही है और उम्मीद है कि ये 2026 की शुरुआत में मार्केट में आ जाएंगी। पहले नई स्कोडा कुशाक लॉन्च हो सकती है, उसके बाद फॉक्सवैगन टाइगुन मार्केट में आ सकती है। आइए आपको इन गाड़ियों के बारे में डिटेल में बताते हैं। Skoda Kushaq में क्या बदलाव होंगे?नई Kushaq की हेडलाइट्स का डिजाइन बदला जाएगा और अब सभी वेरिएंट्स में LED लाइट्स मिलेंगी। इसके अलावा बड़े फॉग लैंप्स, नई ग्रिल और नया बंपर भी देखने को मिलेगा। साइड में नए 17-इंच के अलॉय व्हील होंगे, जबकि पीछे की तरफ LED टेल लाइट्स और एक नया बंपर होगा। वहीं, कार के अंदर नई ट्रिम और अपहोल्स्ट्री , नया डैशबोर्ड और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है। हालांकि, मौजूदा मॉडल की तरह ही नई कार में टच-ऑपरेटेड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिलेगा। यह भी पक्का नहीं है कि इसमें यूरोप वाली 10.
25-इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा या नहीं। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, जो सुरक्षा को काफी बढ़ाएगा। इंजनलॉन्च के समय इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन 2026 के अंत तक 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ आने वाले 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को हटाकर एक बेहतर और ज्यादा असरदार 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगाया जाएगा। नई Kushaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11 लाख रुपये हो सकती है। Volkswagen Taigun में क्या नया होगा?नई फॉक्सवैगन टाइगुन अगले साल यानी 2026 में आ सकती है। इसमें नया बंपर, नए ग्राफिक्स के साथ LED हेडलाइट्स और टेल लाइट्स और नए 17-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। कार के अंदर नए सीट कवर, बेहतर डैशबोर्ड डिजाइन और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बेहतर सॉफ्टवेयर मिल सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें भी 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS मिलेगा। इंजनTaigun में भी इंजन और ट्रांसमिशन पहले जैसे ही रहेंगे। लेकिन Kushaq की तरह लॉन्च के लगभग छह महीने बाद 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ आने वाले 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की जगह 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आएगा। नई Taigun की एक्स-शोरूम कीमत भी 11 लाख रुपये के आसपास शुरू हो सकती है।
Volkswagen Taigun Facelift Skoda Kushaq New Model Volkswagen Taigun New Model Upcoming Cars In India Cars News India स्कोडा कुशाक का नया मॉडल फॉक्सवैगन टाइगुन का नया मॉडल स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट फॉक्सवैगुन टाइगुन फेसलिफ्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2026 तक डीजल बसें होंगी बंद, चंडीगढ़ पूरी तरह विद्युत चालित बसों पर करेगा सफरचंडीगढ़ में 2026 तक डीजल बसें हटाकर विद्युत बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग 500 विद्युत बसों को शामिल करेगा जिनमें से 100 बसें जल्द ही जोड़ी जाएंगी। चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और सुरक्षा के लिए हर बस में कैमरे लगाए जाएंगे। सीटीयू ट्राईसिटी में 50 से अधिक मार्गों पर सेवाएं दे रहा है जिससे प्रदूषण कम होगा और सुरक्षित परिवहन...
Read more »
Nepal Parliamentary Elections: नेपाल में अंतरिम PM की सिफारिश पर संसद भंग; 21 मार्च 2026 को होंगे संसदीय चुनावNepal Parliamentary Elections: नेपाल में अंतरिम PM की सिफारिश पर संसद भंग; 21 मार्च 2026 को होंगे संसदीय चुनाव (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »
बिहार बोर्ड के इस फैसले से 3000 छात्रों को मिली संजीवनी बूटी... आप भी जानिए, कैसे बर्बाद होने से बची हजाराें बच्चों की जिंदगीBihar Board Exam 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक साथ 3000 छात्रों की जिंदगी संवार दी। ये सभी मान्यता रद होने के बाद भी 14 अनुदानित विद्यालयों में नामांकित थे। अब ये बच्चे दूसरे सरकारी स्कूल से टैग होकर बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 में भाग लेंगे। बिहार बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर यह निर्देश दिया...
Read more »
CM Yogi For Farmers: यूपी में किसानों के चेहरे पर आने वाली है मुस्कान, योगी सरकार करने जा रही ये खास पहलमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 15 नवंबर 2025 तक वित्तीय प्रक्रिया पूरी कर जनवरी 2026 से निर्माण शुरू हो और अप्रैल 2026 तक गोदाम तैयार कर लिए जाएं. राज्य। उत्तर प्रदेश
Read more »
Volkswagen कर रही Taigun को अपडेट करने की तैयारी, किन बदलावों के साथ कब तक हो सकती है भारत में लॉन्चVolkswagen Taigun Update फॉक्सवैगन की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से कई मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली फॉक्सवैगन ताइगुन के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
2026ல் வெளியாகும் பெரிய படங்கள்! அதிலும் ‘இந்த’ படத்திற்கு செம ஹைப்..2026 Big Films Releases : 2026ல் பல பெரிய படங்கள் வெளியாகின்றன. அந்த படங்களின் லிஸ்டை இங்கு பார்ப்போம்.
Read more »
