Siwan Crime: बेल पर जेल से बाहर आए राहुल यादव का एनकाउंटर, हाथ और पैर में लगी सीवान पुलिस की गोली

Encounter In Siwan News

Siwan Crime: बेल पर जेल से बाहर आए राहुल यादव का एनकाउंटर, हाथ और पैर में लगी सीवान पुलिस की गोली
Rahul Yadav EncounterRahul Yadav Encounter In SiwanEncounter News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 29 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 130%
  • Publisher: 63%

Siwan Crime: बिहार के सीवान में तिहाड़ जेल से बेल पर आए राहुल यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. एसटीएफ और जिरादेई थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की है. राहुल को पैर और हाथ में गोली लगी है.

Siwan Crime : बिहार के सीवान जिले में एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तिहाड़ जेल से बेल पर बाहर आए कुख्यात अपराधी राहुल यादव का एनकाउंटर कर दिया. यह मुठभेड़ एसटीएफ और जिरादेई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई.

मुठभेड़ में घायल राहुल को पहले सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. यह घटना जिरादेई थाना क्षेत्र के खड़गीरामपुर गांव की है. घायल राहुल यादव इसी गांव का रहने वाला है और योगेंद्र यादव का बेटा बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. वह दिल्ली के चर्चित द्वारका पूरी हत्याकांड में आरोपी था और इसी आरोप में तिहाड़ जेल में बंद था. यह भी पढ़ें: पटना में हत्या और डकैटी की साजिश नाकाम, हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था और अपने गांव लौटा था. घटना की शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने राहुल यादव के घर पर छापा मारा. बताया जा रहा है कि राहुल घर की छत पर सोया हुआ था. पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें राहुल यादव के हाथ और पैर में गोली लग गई. गोली लगते ही पुलिस ने उसे तुरंत सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस और एसटीएफ की टीम वहां किस मकसद से पहुंची थी. फिलहाल पुलिस इस मामले पर मीडिया से दूरी बनाए हुए है और कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है. सूत्रों का मानना है कि राहुल यादव की गतिविधियों को लेकर पुलिस को पहले से इनपुट मिला था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. अब सभी की नजर पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट और राहुल यादव की आपराधिक कड़ियों पर टिकी है. इनपुट- अमित सिंह बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Rahul Yadav Encounter Rahul Yadav Encounter In Siwan Encounter News Siwan Police Siwan Police News Siwan Police Encounter News Siwan News Latest Siwan News Crime News Siwan Crime Bihar News सीवान में मुठभेड़ सीवान में एनकाउंटर राहुल यादव मुठभेड़ सीवान में राहुल यादव मुठभेड़ मुठभेड़ समाचार सीवान पुलिस सीवान पुलिस समाचार सीवान पुलिस मुठभेड़ समाचार सीवान समाचार नवीनतम सीवान समाचार अपराध समाचार सीवान अपराध बिहार समाचार Latest Bihar News News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिनदहाड़े शराब ठेकेदार को गोलियों से किया छलनी, फिर...दिनदहाड़े शराब ठेकेदार को गोलियों से किया छलनी, फिर...Rajasthan Crime: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में 4 दिन पहले शराब ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले 6 बदमाशों में से पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी.
Read more »

Bihar: सिवान में लॉकअप से निकालकर क्रिमिनल को बाहर ले गई पुलिस, अचानक क्या हुआ कि पैरों में मारनी पड़ी गोली, जानेंBihar: सिवान में लॉकअप से निकालकर क्रिमिनल को बाहर ले गई पुलिस, अचानक क्या हुआ कि पैरों में मारनी पड़ी गोली, जानेंSiwan News: सिवान में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। अब पुलिस की सफाई की चर्चा हो रही है। हुआ यूं कि पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया। बाद में उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए उसे साथ लेकर बाहर निकली। पुलिस का कहना है कि वो भागने का प्रयास करने लगा, इसलिए उसके पैर में गोली मारनी...
Read more »

मेरठ: मुठभेड़ के बाद कादिर बेग पर हमले का आरोपी शोएब गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीमेरठ: मुठभेड़ के बाद कादिर बेग पर हमले का आरोपी शोएब गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीमेरठ के सरधना क्षेत्र में शनिवार रात ठेकेदार कादिर बेग पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश शोएब को रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी. आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
Read more »

नोएडा में नकली पुलिस की असली पुलिस से हो गई मुठभेड़... गोली लगने से एक घायलनोएडा में नकली पुलिस की असली पुलिस से हो गई मुठभेड़... गोली लगने से एक घायलनोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब असली पुलिस की मुठभेड़ एक ऐसे बदमाश से हो गई, जो खुद को यूपी पुलिस का जवान बताकर लोगों से वसूली कर रहा था. पुलिस चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. गिरफ्त में आए इस फर्जी पुलिसकर्मी के पास से असलहा, वर्दी, बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है.
Read more »

पटना में फिर हुआ मुठभेड़, रानी तालाब इलाके में पुलिस ने मोस्ट मांटेड अपराधी को गोली मारीपटना में फिर हुआ मुठभेड़, रानी तालाब इलाके में पुलिस ने मोस्ट मांटेड अपराधी को गोली मारीपटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक वांछित अपराधी को घायल कर दिया। अपराधी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। कुछ दिनों पहले, पुलिस ने गोपाल खेमका हत्याकांड में भी एक एनकाउंटर किया...
Read more »

ओडिशा छात्रा दुष्कर्म मामला: आरोपी की गिरफ्तारी पर अमित मालवीय का तंज, 'राहुल गांधी का एक और बब्बर शेर जेल में'ओडिशा छात्रा दुष्कर्म मामला: आरोपी की गिरफ्तारी पर अमित मालवीय का तंज, 'राहुल गांधी का एक और बब्बर शेर जेल में'ओडिशा छात्रा दुष्कर्म मामला: आरोपी की गिरफ्तारी पर अमित मालवीय का तंज, 'राहुल गांधी का एक और बब्बर शेर जेल में'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:52:10