नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब असली पुलिस की मुठभेड़ एक ऐसे बदमाश से हो गई, जो खुद को यूपी पुलिस का जवान बताकर लोगों से वसूली कर रहा था. पुलिस चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. गिरफ्त में आए इस फर्जी पुलिसकर्मी के पास से असलहा, वर्दी, बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है.
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में असली पुलिस की नकली पुलिस से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से नकली पुलिसकर्मी घायल हो गया. आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से वसूली करता था. मुठभेड़ के बाद घायल नकली पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस मामले को लेकर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि फेस- 3 थाना क्षेत्र में टीपीनगर चौराहे पर पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता नजर आया.पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा. कुछ संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. खुद को घिरता देख आरोपी ने गढ़ी गोलचक्कर की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है.यह भी पढ़ें: '5 लाख दे नहीं तो एनकाउंटर कर दूंगा', Kanpur में दारोगा ने साथियों संग व्यापारी को किया किडनैप, रुपये वसूलने के बाद छोड़ापकड़े गए आरोपी की पहचान अमित उर्फ सुक्के निवासी मेरठ के रूप में हुई है. पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को पुलिसकर्मी बताता था और लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी वसूली करता था. आरोपी ऑनलाइन और ऑफलाइन पैसे वसूलता था. Advertisement पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, यूपी पुलिस की वर्दी, एक फर्जी नंबर प्लेट और एक बाइक बरामद की है. फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Fake Cop Shot In Noida Noida Police Shootout Impersonating Police Officer UP Police Uniform Fraud Amit Alias Sukke Noida Noida Crime News Fake Police Extortion Noida Face 3 Encounter Noida DCP Shakti Avasthi Noida Criminal Caught Fake Police Vs Real Police UP Fake Police Gang Noida Firing Incident Fake Cop Arrested In Noida
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पत्नी के छोड़ने से तनाव में आया ऑपरेटर, छुट्टी के आवेदन को लेकर जिला पंचायत में महिला क्लर्क से कर दी चाकूबाजीएमपी के बड़वानी में एक ऑपरेटर ने महिला क्लर्क पर चाकू से हमला कर दिया। इसकी वजह से वह घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
उमरिया में दो बाइकों जबरदस्त भिड़ंत: 2 युवकों की जान गई, एक गंभीर घायलउमरिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
Read more »
मेरठ मेडिकल कॉलेज से कैंसर पेशेंट सहारनपुर का बंदी फरार, दरोगा समेत 5 पुलिसवालों पर गिरी गाजमेरठ मैडिकल कॉलेज में सहारनपुर से इलाज करवाने आया कैंसर का बंदी पुलिस कस्टडी से फरार होने पर एक दरोगा सहित पांच पुलिस वालो पर मुकद्दमा दर्ज हो गया।
Read more »
उत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़: बसपा नेता पर फायरिंग का आरोपी मेरठ में घायल, लुटेरे बाबुद्दीन को पुलिस ने कन्नौज से पकड़ाउत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़: बसपा नेता पर फायरिंग का आरोपी मेरठ में घायल, लुटेरे बाबुद्दीन को पुलिस ने कन्नौज से पकड़ा
Read more »
जबलपुर में पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौत, शवों को कटर से निकालना पड़ाजबलपुर में एक पिकअप वैन और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों ने दर्दनाक तरीके से दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
Karol Bagh Fire News: मां को नहीं पता बेटा अब दुनिया में नहीं... आग लगने पर लिफ्ट में फंसे यूपीएससी एस्पिरेंट की दर्दनाक मौतदिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक की दुखद मौत हो गई।
Read more »
