Sim Binding Rules: अगर यूं कहा जाए कि आज का समय तकनीक का है तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? समय-समय पर नई तकनीक आती है और हमारे जीवन को बदल देती
Sim Binding Rules: अगर यूं कहा जाए कि आज का समय तकनीक का है तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? समय-समय पर नई तकनीक आती है और हमारे जीवन को बदल देती है। बात अगर मोबाइल की करें तो आज हम लैंडलाइन से स्मार्टफोन तक का सफर तय कर चुके हैं और हो सकता है कि आने वाले वर्षों में वर्षों में ये चीजें और बदल सकती है। वहीं, बात अगर मोबाइल की है तो इन दिनों आपने सिम बाइंडिंग को लेकर काफी चर्चा सुनी होगी? लगभग हर दूसरा व्यक्ति सिम बाइंडिंग की बात कर रहा है, लेकिन ऐसा क्यों और आखिर ये सिम बाइंडिंग क्या है ? वहीं, इसका असर व्हाट्सएप एप और बाकी एप पर क्या पड़ सकता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में सिम बाइंडिंग के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.
.. सवाल: क्यों हो रही है सिम बाइंडिंग की चर्चा? जवाब: दरअसल, हाल ही में दूरसंचार विभाग ने व्हाट्सएप, सिग्नल, टेलीग्राम, स्नैपचैट जैसे कई एप के लिए सिम बाइंडिंग लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस नियम को ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम यानी बीआईएफ ने समस्याजनक बताया है। जबकि, सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी सीओएआई ने इस फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, इंस्टैंट मैसेजिंग एप इसे लेकर जरूर चिंता में है। सवाल: होता क्या है सिम बाइंडिंग? जवाब: आपके मन में ये जरूर चल रहा होगा कि सिम बाइंडिंग होता क्या है? तो आसान भाषा में आपको बता दें कि जैसे, यूपीआई एप का इस्तेमाल करने के लिए आपके मोबाइल में सिम कार्ड होना जरूरी होता है। इसे ही सिम बाइंडिंग कहा जाता है यानी आप जो एप चला रहे हैं और उसमें जो मोबाइल नंबर लिंक है वो आपके उसी सिम हो जिसमें एप चल रही है और नंबर एक्टिव हो। सवाल: नियम कब होगा लागू? जवाब: मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस नए नियम को लागू करने के लिए 90 दिनों का समय दिया गया है। ऐसे में समझा जा सकता है कि फरवरी 2026 तक ये नियम लागू हो जाएगा। सवाल: क्यों लागू किया जा रहा है सिम बाइंडिंग को? जवाब: सिम बाइंडिंग को संबंधित विभाग द्वारा इसलिए लागू किया जा रहा है ताकि तेजी से बढ़ रहे पैसों के फ्रॉड्स को रोका जा सके। आए दिन घटनाएं सामने आती हैं जिनमें लोगों को हैकर्स सिस्टम के लूप-होल्स का फायदा उठाकर नए तरीके से ठगने का काम करते हैं। पर जब सिम बाइंडिंग लागू हो जाएगा तो सिम स्वैप करके इंस्टैंट मैसेजिंग एप को एक्सेस नहीं किया जा सकेगा और फ्रॉड की घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिल सकती है। सवाल: क्या आपको दिक्कत होगी सिम बाइंडिंग से? जवाब: अगर आपके मन में ये चल रहा है कि सिम बाइंडिंग से आपको कोई दिक्कत होगी, तो इसका जवाब है नहीं। यूजर्स को कोई दिक्कत नहीं होगी बल्कि इस नियम से आपको फायदा ही मिलेगा। आपके ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया समेत बाकी अकाउंट सुरक्षित रहेंगे और आपके बिना कोई इन्हें एक्सेस नहीं कर पाएगा।
What Is Sim Binding Sim Binding Whatsapp Impact Sim Binding Meaning Sim Binding Security Sim Binding Apps Effect Mobile Sim Verification Sim Based Authentication सिम बाइंडिंग क्या है सिम बाइंडिंग का मतलब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIM Binding Rules: बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram जैसा कोई भी मैसेजिंग ऐप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाSIM Binding Rules: सरकार का कहना है कि इससे दूर बैठकर फर्जी अकाउंट चलाना मुश्किल होगा, क्योंकि हर बार एक सक्रिय और सत्यापित SIM की जरूरत पड़ेगी.
Read more »
SIM binding in India: মেসেজিং অ্যাপে বড় পরিবর্তন! বন্ধ হচ্ছে হোয়াটসঅ্যাপ,টেলিগ্রাম! ভারত সরকার জানিয়ে দিল...SIM binding in India What it means for WhatsApp Telegram users and why the government wants it
Read more »
Whatsapp: ग्रामीण पशुपालकों के लिए योजना, धनु राशिफल, श्रम कानून में बदलाव, और अन्य खबरेंWhatsapp पर आई खबरों का सार: ग्रामीण पशुपालकों के लिए योजना, धनु राशि का वार्षिक राशिफल, नए श्रम कानून, देश में महिलाओं का अपमान, उदयपुर में कश्मीर जैसा नज़ारा, यूके में यूनिवर्सिटी एप्लिकेशन में गिरावट, दिल्ली में प्रदूषण की समस्या, पेट की बीमारियों का समाधान, अवैध शराब की बिक्री, सेना के लिए प्रोजेक्ट, मोदी सरकार की नई योजना, गुड़ की चाय का चलन, और जयपुर में हुई मेडिकल लापरवाही।
Read more »
WhatsApp यूजर्स की मौज... NCLAT ने सुनाया फैसला, Meta को लगा बड़ा झटका; अब आपकी मर्जी के बिना नहीं होगा ये काम!WhatsApp Data Sharing: WhatsApp और Meta को बड़ा झटका लगा है! नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि WhatsApp को अब किसी भी तरह का का डेटा शेयरिंग करने के लिए यूजर्स की अनुमति लेनी होगी. इसके लिए कोर्ट ने WhatsApp को 3 महीने का समय दिया है.
Read more »
सिम निकालते ही बंद हो जाएंगे WhatsApp और दूसरे मैसेजिंग ऐप्स! क्या है सिम बाइंडिंग?SIM-Binding को लेकर हाल में ही डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने एक आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके ऐप्स उसी डिवाइस में काम करें, जिसमें रजिस्टर्ड सिम कार्ड एक्टिव हो. इस नियम को लेकर लोकल सर्किल ने सर्वे किया है, जिसमें लोगों ने अपनी राय रखी है.
Read more »
अब मैसेज के बदले मिलेगी बिलकुल फ्री चिल्ड बीयर, WhatsApp पर वॉइस नोट भेजने वालों की लगी लॉटरी! जानें कैसे?Free Beer Offer: WhatsApp पर लंबे वॉइस नोट्स भेजना सिर्फ बातचीत का तरीका ही नहीं रहा अब यह एक मजेदार लॉटरी में बदल गया है. तीन मिनट से लंबे ऑडियो मैसेज भेजने पर यूजर्स को फ्री चिल्ड बीयर का वाउचर मिल रहा है. जी हां, आपने बिलकुल ठीक सुना है.
Read more »
