सहारनपुर का डेविड मिलर, CSK का अगला जडेजा? कोच से जानिए कितना खतरनाक है एमएस धोनी का नया 'धुरंधर'

Indian Premier League 2026 News

सहारनपुर का डेविड मिलर, CSK का अगला जडेजा? कोच से जानिए कितना खतरनाक है एमएस धोनी का नया 'धुरंधर'
Chennai Super KingsPrashant VeerIPL 2026 Auction
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 24 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

Kaun Hai Prashant Veer: उत्तर प्रदेश के 20 साल के खब्बू स्पिन गेंदबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में रिकॉर्ड 14,20,00,000 रुपये देकर शामिल किया है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हरियाणा और उत्तराखंड से सटे जिले सहारनपुर का नाम क्रिकेट में बहुत ज्यादा चर्चित नहीं रहा है, लेकिन आईपीएल 2026 ऑक्शन में प्लेयर के बिकने की घोषणा वाली हथौड़े की एक फाइनल चोट ने इस शहर को क्रिकेट के नक्शे पर अचानक ही फेमस बना दिया है। यह शहर है 20 साल के खब्बू स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर का, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 14,20,00,000 रुपये की रकम देकर अपने लिए खरीदा है। यह आईपीएल इतिहास में किसी अनकैप्ड प्लेयर को मिली संयुक्त रूप से सबसे बड़ी रकम है। प्रशांत वीर महज तीन सप्ताह पहले ही 20 साल के हुए हैं और एकतरीके से यह उनके लिए देरी से मिले बर्थडे गिफ्ट जैसाहै। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन महज पांच साल पहले इस युवा प्लेयर के आर्थिक हालात इतने खराब हो गए थे कि वह क्रिकेट की दुनिया को ही छोड़ने के लिए मजबूर हो रहा था, आज उसी खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स में अगले 'रवींद्र जडेजा' के तौर पर देखा जा रहा है। बाबा के निधन ने दिया था आर्थिक झटकाप्रशांत के बचपन के कोच राजीव गोयल के मुताबिक, साल 2020 में प्रशांत क्रिकेट छोड़ना चाहता था। Cricbuzz से बातचीत में गोयल ने कहा कि उस साल प्रशांत के परिवार की आमदनी का बड़ा सोर्स उसके बाबा के निधन के कारण खत्म हो गया था, जिन्हें LIC से रिटायरमेंट के कारण अच्छी पेंशन मिलती थी। प्रशांत के पिता सरकारी शिक्षा मित्र थे, जिनकी सैलरी अमेठी में रहने वाले 5 लोगों के परिवार का खर्च चलाने के लिए पर्याप्त नहीं थी। ऐसे में गोयल ने प्रशांत के क्रिकेट खेलते रहने का खर्च जुटाने के लिए कुछ लोगों से मदद का इंतजाम किया, जिन्होंने प्रशांत की क्रिकेट किट, बैट और जूतों का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली ताकि उसके प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने की राह में बाधा नहीं आए।2019 में मैनपुरी हॉस्टल से सहारनपुर आना बदल गया किस्मतप्रशांत वीर की जिंदगी में किस्मत बदलने वाला पल 2019 में आया, जब उन्होंने मैनपुरी स्पोर्ट्स हॉस्टल में ट्रेनिंग सुविधाओं से नाराज अपने रूममेट रक्षित गर्ग के साथ सहारनपुर आने का फैसला लिया। इसके चलते उनकी मुलाकात 'टप्पू सर' के नाम से मशहूर कोच राजीव गोयल से हुई, जिन्होंने प्रशांत की प्रतिभा को पहचान लिया। हालांकि आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सरकारी खर्च से चलने वाले स्पोर्ट्स हॉस्टल खेल जगत में बेहद अहम हैसियत रखते हैं। पूरे साल के लिए महज 2,500 रुपये की फीस लेकर सरकारी सब्सिडी से चलने वाले इन सरकारी स्पोर्ट्स हॉस्टलों में एडमिशन पाना बहुत मुश्किल होता है। हजारों प्लेयर्स अलग-अलग खेल के लिए ट्रायल देते हैं, लेकिन सिर्फ टॉप 25 ही सलेक्ट हो पाते हैं। इन हॉस्टलों और स्पोर्ट्स कॉलेजों ने सालों तक क्रिकेट को सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, कर्ण शर्मा समेत दर्जनों नामी क्रिकेटर दिए हैं। इसके बावजूद प्रशांत ने अपने महज 6 महीने पुराने रूममेट के साथ हॉस्टल छोड़कर सहारनपुर आने का फैसला लिया।दोस्त को साइकिल पर बैठाकर जाता था एकेडमीप्रशांत के आर्थिक हालात से वाकिफ रक्षित गर्ग ने सहारनपुर में अपने परिवार से बात करके उसका अपने ही घर में रहने का इंतजाम किया। रक्षित के पिता पान विक्रेता हैं। प्रशांत ने बदले में रोजाना रक्षित को साइकिल पर बैठाकर सारा वजन खींचते हुए एकेडमी तक ले जाने की जिम्मेदारी संभाल ली। रक्षित ने गर्व से क्रिकबज को बताया कि हम दोनों भाई की तरह बड़े हुए हैं। दोस्त का सलेक्शन हुआ, खुद चूकने पर लगा झटकादाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज रक्षित गर्ग का उत्तर प्रदेश की अंडर-16 टीम में सलेक्शन हो गया, लेकिन प्रशांत आखिरी राउंड में चूक गए। कोच गोयल के मुताबिक, यह प्रशांत के लिए बड़ा झटका था। उसे लगा कि वह देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य से नहीं खेल पाएगा। इसी पैनिक में उसने चंडीगढ़ में कॉलेज में एडमिशन ले लिया ताकि वहां कम कॉम्पिटीशन के चलते खेलने का मौका पा सके। हालांकि कोच गोयल को उसकी प्रतिभा पर यकीन था और उन्होंने उसकी दो कमजोरियों 'कट और स्वीप शॉट' पर मेहनत करना शुरू किया। इसका रिजल्ट भी मिला और प्रशांत को चंडीगढ़ से खेलने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने यूपी अंडर-19 टीम में स्थान बनाया और पहले ही सीजन में बैट व बॉल, दोनों से जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। वह कूच बिहार ट्रॉफी 2022-23 में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े स्कोरर के तौर पर सामने आए, जिससे उन्हें उसी साल यूपी की सीनियर टीम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए जगह मिल गई। वहां भी बढ़िया परफॉर्मेंस से अब प्रशांत सभी फॉर्मेट में यूपी की सीनियर टीम के रेगुलर मेंबर हैं।छक्कों के लिए मिला सहारनपुर के 'मिलर' का निकनेमप्रशांत को यूपी टी20 लीग में नोएडा किंग्स के लिए खेलते हुए मैदान से बाहर जाने वाले छक्के मारने पर सहारनपुर के 'मिलर' का निकनेम मिला। इस टीम के लिए तीन सीजन से खेल रहे प्रशांत की परफॉर्मेंस जोरदार रही है। साल 2025 में यानी आखिरी सीजन में प्रशांत ने 155.

34 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाने के साथ ही 6.69 के इकोनॉमी रेट से 8 विकेट भी 10 मैच में लिए थे। यूपी के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने 169.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के साथ ही 6.76 के कंजूसी वाले इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वह महज सात दिन में यूपी सीनियर टीम से लेकर अंडर-23 स्क्वॉयड तक के लिए 6 मैच में खेला, जिससे उसका जबरदस्त स्टेमिना भी सबकी निगाहों में गया। इसी मेहनत का नतीजा अब उसे आईपीएल ऑक्शन में मिला है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Chennai Super Kings Prashant Veer IPL 2026 Auction Most Expensive Uncapped In IPL Ipl Updates Saharanpur Ipl 2026 News Kaun Hai Prashant Veer Prashant Veer Life Story

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026 Auction: CSK को सिर्फ 2 करोड़ में मिल गया 3D प्लेयर, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग से पल भर में पलट देता है मैचIPL 2026 Auction: CSK को सिर्फ 2 करोड़ में मिल गया 3D प्लेयर, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग से पल भर में पलट देता है मैचIPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर सस्ते में मैच विनर प्लेयर को खरीदकर अपनी टीम को और मजबूत बना लिया है. खेल समाचार | IPL
Read more »

IPL 2026 Auction: प्रशांत वीर बने आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK ने इतने करोड़ में खरीदाIPL 2026 Auction: प्रशांत वीर बने आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK ने इतने करोड़ में खरीदाIPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए हो रहे मिनी ऑक्शन में उत्तर-प्रदेश के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर पर पैसों की बारिश हुई और वह आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. खेल समाचार | IPL
Read more »

IPL Auction: प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK ने 14.2 करोड़ में खरीदाIPL Auction: प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK ने 14.2 करोड़ में खरीदाआईपीएल नीलामी में युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उन्हें सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बनाता है।
Read more »

IPL 2026: CSK ने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, बने सबसे महंगे खिलाड़ीIPL 2026: CSK ने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, बने सबसे महंगे खिलाड़ीअबू धाबी में IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। कार्तिक का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उनके लिए कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और लखनऊ ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में CSK ने बाजी मारी। कार्तिक ने रणजी और लिस्ट ए में शतक लगाया है। CSK के पास पहले से ही धोनी और संजू सैमसन मौजूद हैं।
Read more »

कौन हैं राजस्थान के कार्तिक शर्मा, जो बने IPL 2026 Auction के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, रचा इतिहासकौन हैं राजस्थान के कार्तिक शर्मा, जो बने IPL 2026 Auction के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, रचा इतिहासRajasthan kartik Sharma Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान के 19 वर्षीय क्रिकेटर कार्तिक शर्मा ने इतिहास रच दिया। CSK ने उन्हें 14.
Read more »

CSK Full Squad: संजू को किया ट्रेड, अनकैप्ड भारतीयों पर लुटाए 28.40 करोड़, IPL 2026 में ऐसा है CSK का स्क्वाडCSK Full Squad: संजू को किया ट्रेड, अनकैप्ड भारतीयों पर लुटाए 28.40 करोड़, IPL 2026 में ऐसा है CSK का स्क्वाडCSK full squad IPL 2026: मंगलवार यानि 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 ऑक्शन खत्म होने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स का 25 सदस्यीय स्क्वाड सामने आ गया है. IPL | खेल समाचार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:00:47