Share Market उछला, सेंसेक्स-निफ्टी और बैंक निफ्टी ने बनाया नया कीर्तिमान; अदाणी पोर्ट्स-SBI और इंफोसिस में तेजी

Indian Stock Market News

Share Market उछला, सेंसेक्स-निफ्टी और बैंक निफ्टी ने बनाया नया कीर्तिमान; अदाणी पोर्ट्स-SBI और इंफोसिस में तेजी
Sensex New HighNifty New HighStock Market Rally
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 53%

भारतीय शेयर बाजार Share Market Today में आज तेजी देखी गई, सेंसेक्स और निफ्टी ने नए रिकॉर्ड बनाए। मेटल, ऑटो और आईटी सेक्टरों में खरीदारी हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, इंडेक्स में रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद बाजार में उत्साह कम है, क्योंकि कई निवेशकों के पोर्टफोलियो अभी भी सितंबर 2024 के शिखर से नीचे हैं। विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों...

आईएएनएस, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार नए महीने की शुरुआत के साथ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर्स में खरीदारी देखी गयी। सुबह 10 बजे पर सेंसेक्स 272.

67 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,979.34 पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज इसने 86,159.02 का नया ऑल-टाइम हाई छू लिया है।निफ्टी इस समय 63.40 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,266.35 स्तर पर बना हुआ है। इसने 26,325.80 का नया रिकॉर्ड हाई छू लिया है। वहीं बैंक निफ्टी 292.50 अंक या 0.49 फीसदी चढ़कर 60,045.20 पर है और इसने 60,114.05 का रिकॉर्ड हाई छू लिया है। 'मार्केट में सेलिब्रेशन नहीं' बाजार के जानकारों ने कहा, ‘इंडेक्स लेवल पर नया रिकॉर्ड लेकिन मार्केट में सेलिब्रेशन नहीं’ यह इस समय शेयर मार्केट में चल रही रैली का खास फीचर बना हुआ है। अधिकतर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए उनके पोर्टफोलियो की वैल्यू सितंबर 2024 के पिछले पीक से कम है।इस उलझन की वजह रैली का छोटा होना है। जरूरी बात यह है कि एनएसई 500 में 330 स्टॉक्स अपने सितंबर 2024 के पीक से नीचे हैं। अधिकतर रिटेल इन्वेस्टर्स के पोर्टफोलियो में इस नॉन-परफॉर्मिंग सेगमेंट के स्टॉक्स का दबदबा है। किन शेयरों में तेजी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े खासकर मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और फाइनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर में शानदार बढ़त मार्केट को ऊपर ले जाने की क्षमता रखते हैं।इस बीच सेंसेक्स पैक में टीएमपीवी, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, एसबीआई, इंफोसिस, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। वहीं, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और टाइटन टॉप लूजर्स थे। एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जकार्ता, हांग कांग और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। केवल सोल और जापान लाल निशान में बने हुए थे।अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए। डाउ जोंस 0.61 प्रतिशत या 289.30 अंक की तेजी के बाद 47,716.42 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत या 36.48 अंक की बढ़त के बाद 6,849.09 स्तर और नैस्डेक 0.65 प्रतिशत या 151 अंक की तेजी के बाद 23,365.69 पर बंद हुआ। कौन कर रहा खरीदारी विदेशी संस्थागत निवेशक 28 नवंबर को लगातार दूसरे दिन शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 3,795.72 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 4,148.48 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की। ये भी पढ़ें - Cryptocurrency Price: बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट, सवा लाख रुपये फिसला दाम; क्या आ गया खरीदारी का टाइम? शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sensex New High Nifty New High Stock Market Rally Share Market Update FII DII Activity GDP Growth Impact NSE 500 Stocks Market Analysis Stock Market News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुणे में SBI कार लोन से करोड़ों की धोखाधड़ी, 12 जगहों पर छापेमारी में कई लक्जरी कारें जब्तपुणे में SBI कार लोन से करोड़ों की धोखाधड़ी, 12 जगहों पर छापेमारी में कई लक्जरी कारें जब्तSBI Car Loan Fraud: पुणे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार लोन में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 12 ठिकानों पर छापेमारी कर कई लग्जरी कारें जब्त की हैं। मामले की जांच जारी है। ईडी ने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अजय कुलकर्णी के आवास पर भी छापेमारी की...
Read more »

SBI Report: FY26 में 7.6% जीडीपी वृद्धि का अनुमान, एमएसएमई क्रेडिट छह लाख करोड़ छूने को तैयारSBI Report: FY26 में 7.6% जीडीपी वृद्धि का अनुमान, एमएसएमई क्रेडिट छह लाख करोड़ छूने को तैयारभारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले छह तिमाहियों में सबसे अधिक है। एसबीआई रिसर्च की ताजा इकोरैप रिपोर्ट के
Read more »

पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयरों ने कर दिया मालामाल, 5 दिन में 84 तक कराया फायदा; ₹4 से भी सस्ते स्टॉक ने उड़ाया गर्दापिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयरों ने कर दिया मालामाल, 5 दिन में 84 तक कराया फायदा; ₹4 से भी सस्ते स्टॉक ने उड़ाया गर्दापिछले सप्ताह शेयर बाजार Share Market में तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी में वृद्धि हुई, लेकिन कुछ शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। एसवीपी ग्लोबल टेक्सटाइल्स ने 83.
Read more »

महाराष्ट्र PWD विभाग के अकाउंट से होने जा रहा था 111 करोड़ रुपये के फ्रॉड, SBI के अलर्ट बैंक अफसर ने यूं बचायामहाराष्ट्र PWD विभाग के अकाउंट से होने जा रहा था 111 करोड़ रुपये के फ्रॉड, SBI के अलर्ट बैंक अफसर ने यूं बचायामहाराष्ट्र के पालघर जिले के विक्रमगढ़ में पुलिस ने 111 करोड़ रुपये हड़पने की कोशिश करने वाले स्थानीय शासी निकाय के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार जाली दस्तावेज जमा करके 111 करोड़ रुपये हड़पने की स्थानीय शासी निकाय के अध्यक्ष की कोशिश को सार्वजनिक क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक के सतर्क अधिकारियों ने नाकाम कर...
Read more »

52% तक चढ़ेगा, अभी इतनी है कीमत, एक्सपर्ट बोले-'खरीद लो ये शेयर'52% तक चढ़ेगा, अभी इतनी है कीमत, एक्सपर्ट बोले-'खरीद लो ये शेयर'Cera Sanitaryware Share को लेकर ब्रोकरेज बुलिश बने हुए हैं और आने वाले दिनों में इसके भाव में 52% के तगड़े उछाल का अनुमान जता रहे हैं.
Read more »

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 86,000 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी; ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों...सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 86,000 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी; ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों...Stock Market (Share Market) BSE NSE, Sensex Nifty [1/12/2025] Latest Updates;
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:38:53