महाराष्ट्र के पालघर जिले के विक्रमगढ़ में पुलिस ने 111 करोड़ रुपये हड़पने की कोशिश करने वाले स्थानीय शासी निकाय के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार जाली दस्तावेज जमा करके 111 करोड़ रुपये हड़पने की स्थानीय शासी निकाय के अध्यक्ष की कोशिश को सार्वजनिक क्षेत्र के एक प्रमुख बैंक के सतर्क अधिकारियों ने नाकाम कर...
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारतीय स्टेट बैंक की जवाहर शाखा के एक सतर्क अधिकारी ने सरकार को 111 करोड़ रुपये के फ्रॉड को बचा लिया। एक स्थानीय ठेकेदार को डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के लिए दिए गए चेक पर बिलियन और मिलियन लिखा देखकर अफसर अलर्ट हुआ और उसने राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग के 111 करोड़ रुपये बचा लिए। अधिकारी पहचान पत्र की जांच के लिए विभाग पहुंचे और पाया कि यह जाली है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया, जो जवाहर नगर पंचायत का अध्यक्ष भी है।पुलिस ने पीडब्ल्यूडी विभाग के संविदा कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार और संविदा कर्मचारी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें और भी लोग शामिल हैं। जवाहर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।ठाणे से हुई गिरफ्तारीअधिकारियों ने बताया कि आरोपी नीलेश उर्फ पिंका रमेश पडवाले विक्रमगढ़ नगर पंचायत का अध्यक्ष है, और वह ओ वी कंस्ट्रक्शन कंपनी का भी मालिक है। उन्होंने बताया कि उसे शुक्रवार को पड़ोसी ठाणे से गिरफ्तार किया गया।ऐसे गबन आया सामनेएक अधिकारी ने बताया कि कथित गबन की साजिश के बारे में 7 नवंबर को पता चला, जब कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर 111.
63 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के लिए लोक निर्माण विभाग का एक अनुरोध पत्र भारतीय स्टेट बैंक की जवाहर शाखा में प्रस्तुत किया गया। मांग पत्र और साथ में दिए गए चेक पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता और लेखाकार के कथित हस्ताक्षर थे।बैंक के अधिकारी खुद गए विभागअधिकारी ने बताया कि पत्र की जांच के दौरान बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ, क्योंकि उन्हें इसमें कई विसंगतियां मिलीं, जिनमें 'करोड़' के स्थान पर 'बिलियन' शब्द का इस्तेमाल भी शामिल था। अधिकारी ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने पहले ईमेल के जरिए अनुरोध की पुष्टि करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक कर्मचारी खुद जौहर पीडब्ल्यूडी कार्यालय गया, जहां अधिकारियों ने विरोधाभासी जवाब दिए।उन्होंने कहा कि इस साजिश का पूरा पर्दाफाश तब हुआ जब एसबीआई प्रबंधकों ने कार्यकारी अभियंता से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। अधिकारी ने कहा कि पत्र पर हस्ताक्षर उनके नहीं थे। पुलिस जांच के बाद पडवाले को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि यज्ञेश अम्बिरे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
Sbi Bank Maharashtra News Palghar Sbi Maharashtra Crime News Mumbai News Thane News महाराष्ट्र न्यूज पालघर न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2 पैसे का खर्च और 111 रुपये की कमाई! मीशो के आईपीओ पर किसे मिल रहा है 5,00,000% रिटर्नई-कॉमर्स कंपनी मीशो के आईपीओ से इसके शुरुआती निवेशकों की चांदी होने वाली है। फाउंडर्स को 5,00,000% तक का भारी भरकम रिटर्न मिलने वाला है। Meesho के शेयरधारक इस आईपीओ के जरिए कुल 10.38 करोड़ शेयर बेच रहे हैं।
Read more »
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 111 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 111 बोतल देशी-विदेशी शराब जब्त की है। मधवापुर के पास हुई इस कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए, जिनकी पहचान सीतामढ़ी जिले के सोनू कुमार और राजा बाबू के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में शराब लदी दो बाइक भी जब्त की गई हैं, और आरोपियों को जेल भेज दिया गया...
Read more »
पुणे में SBI कार लोन से करोड़ों की धोखाधड़ी, 12 जगहों पर छापेमारी में कई लक्जरी कारें जब्तSBI Car Loan Fraud: पुणे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार लोन में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 12 ठिकानों पर छापेमारी कर कई लग्जरी कारें जब्त की हैं। मामले की जांच जारी है। ईडी ने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अजय कुलकर्णी के आवास पर भी छापेमारी की...
Read more »
SBI Report: FY26 में 7.6% जीडीपी वृद्धि का अनुमान, एमएसएमई क्रेडिट छह लाख करोड़ छूने को तैयारभारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले छह तिमाहियों में सबसे अधिक है। एसबीआई रिसर्च की ताजा इकोरैप रिपोर्ट के
Read more »
दिल्ली PWD का मास्टरस्ट्रोक, टेंडर प्रोसेस आसान; अब बड़ी कंपनियां भी लगा सकेंगी बोलीपीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया में सुधार किया है, जिससे अब अधिक कंपनियां भाग ले सकेंगी। पहले, सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के एक नियम के कारण कई आवेदन रद्द हो जाते थे। दिल्ली सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और टेंडर प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्देश...
Read more »
मोटा चेक लेकर बैंक पहुंचा शख्स, एक शब्द देख ठनका ऑफिसर का माथा, तुरंत PWD को किया कॉल, बच गए 111 करोड़Fake Cheque Fraud: बैंक अधिकारी ने जैसे ही यह चेक देखा तो उसे शक होने लगा. उसने तुरंत पीडब्लूडी विभाग से संपर्क किया. फिर जांच करने पर बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है.
Read more »
