Shubman Gill On Mohammed Shami: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद शमी पर कमेंट किया है. उन्होंने बताया कि आखिर शमी को मौका क्यों नहीं मिल रहा है. खेल समाचार | क्रिकेट
"Shubman Gill On Mohammed Shami: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेले जाने वाले इस मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया.
इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका न मिलने के सवाल पर भी जवाब दिया, जो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.Advertisment शमी पर क्या बोले शुभमन गिल? भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस कॉन्फ्रेंस में गिल ने शमी के सिलेक्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि शमी जैसे क्वालिटी गेंदबाज कम ही होते हैं. साथ ही उन्होंने उस वजह के बारे में भी बताया, जिसके चलते तेज गेंदबाज को मौके नहीं मिल पा रहे हैं. शुभमन गिल ने कहा, 'मोहम्मद शमी भाई की क्वालिटी वाले गेंदबाज बहुत ज्यादा नहीं हैं. लेकिन हम आकाश दीप और प्रसिद्ध जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं कर सकते. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी अच्छा कर रहे हैं, जैसा कि हमने देखा है. हमारी नजर इस बात पर भी है कि हम अगली टेस्ट सीरीज कहां खेलेंगे. चयनकर्ता इसका बेहतर जवाब दे पाएंगे.' ये भी पढ़ें: IND vs SA : बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलकाता के ईडन-गार्डन्स की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा पहला टेस्ट मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहे मौके भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लंबे वक्त से टीम इंडिया में नहीं चुना जा रहा है. 2023 वनडे विश्व कप में शमी 7 मैचों में 24 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. मगर, फिर फिटनेस संबंधी कारणों के चलते वह टीम से बाहर हुए और फिर वापसी के लिए तरस गए. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर एक ओर बोल रहे थे कि शमी फिट नहीं हैं और उधर रणजी में बंगाल की ओर से खेलते हुए शमी ने विकेटचटकाऊ गेंदबाजी कर न केवल अपनी फिटनेस साबित की बल्कि अपना फॉर्म भी दिखाया. मगर, इसके बावजूद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया. ये भी पढ़ें: KL Rahul: कोलकाता टेस्ट में केएल राहुल के पास मौका, महज 15 रन बनाते ही कर लेंगे बड़ा कारनामा"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशShubman Gill, Delhi Red Fort Blast, Delhi Blast, Cricket News in Hindi, Cricket News
Read more »
Shubman Gill और Shehnaaz Gill क्या भाई-बहन हैं? BB 13 स्टार ने किया चौंकाने वाला खुलासाShehnaaz Gill Shubman Gill: शहनाज गिल ने शुभमन गिल के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने शुभमन को अपना भाई बताया और कहा कि वे शायद एक ही क्षेत्र से हैं, जिससे उनका कनेक्शन बनता है। शहनाज ने शुभमन के खेल की सराहना की और उन्हें प्यारा...
Read more »
शहनाज के भाई हैं शुभमन गिल? Bigg Boss स्टार ने खुद किया बड़ा खुलासा, जानें ये रिश्ता क्या कहलाता हैShubman Gill-Shehnaaz Gill Relation: शहनाज गिल इन दिनों अपनी लेटेस्ट मूवी इक कुड़ी के प्रमोशन मे व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हो रही है. इस बीच वो रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर नजर आईं, जहां उन्होंने शुभमन गिल के साथ रिश्ते के सवाल पर चुप्पी तोड़ी.
Read more »
IND vs SA: Mohammed Shami का टेस्ट करियर खत्म? कप्तान Shubman Gill ने तारीफ तो की पर झाड़ दिया पल्लाShubman Gill on Mohammed Shami Omission: शुभमन गिल ने मोहम्मद शमी के भारतीय टीम से बाहर होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शमी, जिन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था, चोट के कारण वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। इस बीच गिल ने कोलकाता टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शमी...
Read more »
IND vs SA: शमी भाई जैसे प्लेयर को बाहर करना मुश्किल, सिलेक्टर्स ही इसका जवाब देंगे...शुभमन गिल के बयान से ट...Shubman Gill on Mohammed Shami IND vs SA, 1st Test: शुभमन गिल ने मोहम्मद शमी को बेहतरीन गेंदबाज बताया, लेकिन साथ में ये भी कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप जैसे गेंदबाजों से प्रतिस्पर्धा को देखते हुए चयनकर्ता उनकी टेस्ट वापसी पर फैसला करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं.
Read more »
IND vs SA: कुलदीप यादव या अक्षर पटेल, ईडन गार्डन्स में कैसी होगी प्लेइंग 11... कप्तान शुभमन गिल ने नहीं खोले पत्ते!Shubman Gill PC Today: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से पहला टेस्ट मैच है. यह सीरीज 2 टेस्ट की है. इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सीरीज की शुरुआत से पहले कप्तान शुभमन गिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
Read more »
