Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट; सेसेंक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी 24000 से नीचे

Nifty News

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट; सेसेंक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी 24000 से नीचे
SensexShare Market News And UpdatesBusiness News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बढ़त के बाद भारतीय बाजारों में बिकवाली का दबाव फिर से लौट आया और सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते नजर आए। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर

मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बढ़त के बाद भारतीय बाजारों में बिकवाली का दबाव फिर से लौट आया और सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते नजर आए। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 1,014 अंकों या 1.

27% की गिरावट के साथ 78,710.36 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 308 अंक या 1.27% टूटकर 23,997 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान निवेशकों को करीब 6.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ रुपये गिरकर 441.3 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले, बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 10 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,713 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 11 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,315.75 अंक ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में और गिरावट आई। सन फार्मा, बजाज ऑटो और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि अन्य इंडेक्स शुरुआती सत्र के दौरान बढ़े। निफ्टी 50 स्टॉक लिस्ट में सिर्फ 9 शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि अन्य 41 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ दिन का शीर्ष लाभार्थी बनकर उभरा। उसके बाद सिप्ला, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक का स्थान रहा। गिरावट वाले शीर्ष शेयरों में सन फार्मा, बजाज ऑटो, इंफोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर शामिल रहे। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्प, आईआरसीटीसी, एक्साइड इंडस्ट्रीज, रेमंड, सुंदरम फाइनेंस और एबीबी इंडिया आज वित्त वर्ष 2025 के लिए अपनी दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करेंगे। अन्य एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़त में रहा। जापान का निक्केई सोमवार को सांस्कृतिक अवकाश के कारण बंद था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। ताइवान के ताइवान वेटेड में भी 0.23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार की धारणा हुई प्रभावित रिलायंस इंडस्ट्रीज और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव व फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के फैसले से पहले निवेशक सतर्कता बरतते दिखे। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 211.93 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार से 94,000 करोड़ रुपये निकाले, जिससे यह निकासी के मामले में अब तक का सबसे खराब महीना बन गया। घरेलू इक्विटी के ऊंचे मूल्यांकन और चीनी शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन के कारण यह निकासी हुई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत बढ़कर 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर एक घंटे का विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सत्र आयोजित किया, जो नए संवत 2081 की शुरुआत का प्रतीक है। शुक्रवार को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 335.06 अंक या 0.42 फीसदी चढ़कर 79,724.12 पर बंद हुआ। निफ्टी 99 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 24,304.35 पर बंद हुआ।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Sensex Share Market News And Updates Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News निफ्टी सेंसेक्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में खरीदारी लौटी; सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,050 के पारSensex Opening Bell: शेयर बाजार में खरीदारी लौटी; सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,050 के पारSensex Opening Bell: शेयर बाजार में खरीदारी लौटी; सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,050 के पार
Read more »

Share Market: बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई; सेंसेक्स 402 अंक गिरा, निफ्टी 24900 से फिसलाShare Market: बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई; सेंसेक्स 402 अंक गिरा, निफ्टी 24900 से फिसलाSensex Opening Bell: शेयर बाजार में खरीदारी लौटी; सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,050 के पार
Read more »

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआSensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआSensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग, सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट बंद हुआ
Read more »

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में फिर बिकवाली; सेंसेक्स 180 अंक फिसला, निफ्टी 31 अंक नीचे पहुंचाSensex Opening Bell: शेयर बाजार में फिर बिकवाली; सेंसेक्स 180 अंक फिसला, निफ्टी 31 अंक नीचे पहुंचाSensex Opening Bell: शेयर बाजार में फिर बिकवाली; सेंसेक्स 180 अंक फिसला, निफ्टी 31 अंक नीचे पहुंचा
Read more »

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पारSensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पारSensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार
Read more »

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट; सेसेंक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,100 से नीचेSensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट; सेसेंक्स 700 अंक फिसला, निफ्टी 24,100 से नीचेमुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बढ़त के बाद भारतीय बाजारों में बिकवाली का दबाव फिर से लौट आया और सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 10
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:55:23