Rajasthan Vidhansabha: राजस्थान विधानसभा में दो अतिरिक्त कैमरों को लेकर कांग्रेस महिला विधायकों ने निजता उल्लंघन का आरोप लगाया, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने सवाल उठाए, भाजपा ने पलटवार किया.
जयपुर. राजस्थान विधानसभा में सीसीटीवी कैमरों का मुद्दा अब बड़ा राजनीतिक संग्राम बन गया है. कांग्रेस की महिला विधायकों ने गंभीर आरोप लगाया है कि सदन में लगाए गए अतिरिक्त दो कैमरों के जरिए उनकी वेशभूषा और बैठने के तरीके तक पर नजर रखी जा रही है.
उनका आरोप है कि स्पीकर अपने चैंबर से इन कैमरों के जरिए उनकी निजता का उल्लंघन कर रहे हैं. इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भी सवाल उठाए. वहीं सरकार और भाजपा नेताओं ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की सोच को ही गंदी करार दिया. दरअसल, विधानसभा में रोजमर्रा के कामकाज की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग विधानसभा की यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम होती है. लेकिन विवाद तब खड़ा हुआ जब सदन में दो अतिरिक्त कैमरे लगाए गए. कांग्रेस की महिला विधायकों का कहना है कि इन कैमरों के जरिए उनकी निजी हरकतों और कपड़ों पर नजर रखी जा रही है. विधायक रीता बरबड़ और शिमला नायक ने कहा कि यह सीधे-सीधे महिला विधायकों की गरिमा और निजता पर हमला है. Rajasthan Politics: कांग्रेस ने अपने ऑफिस में कैमरे लगाए हैं, क्या महिलाओं के वीडियो बनाना चाहते हैं- BJP कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी आरोप लगाया कि स्पीकर को महिला विधायकों के कपड़ों और शरीर पर कैमरों से नजर नहीं रखनी चाहिए. वहीं विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने दावा किया कि उनके पास इस जासूसी की रिकॉर्डिंग मौजूद है. सरकार का पलटवार कांग्रेस के आरोपों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सामने आए और कहा कि डोटासरा और कांग्रेस नेताओं की सोच ही छोटी और गंदी है. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का चरित्र ऐसा रहा है और वे खुद जैसा सोचते हैं, वैसा ही दूसरों पर आरोप लगाते हैं. इस विवाद पर अजमेर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष के पक्ष में नारेबाजी की. कांग्रेस ने की ये मांग कांग्रेस ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और सरकार से मांग की कि महिला विधायकों की निजता से खिलवाड़ बंद हो और अतिरिक्त कैमरों को तुरंत हटाया जाए. अब देखना होगा कि विधानसभा में यह कैमरा विवाद कहां तक जाता है, क्योंकि फिलहाल दोनों दल इसे महिला गरिमा बनाम राजनीतिक सोच की लड़ाई बना चुके हैं.
राजस्थान विधानसभा सीसीटीवी विवाद Political Dispute Rajasthan महिला विधायकों की निजता Congress Allegations CCTV BJP Response Rajasthan Privacy In Assembly Camera Installation Controversy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चरित्र हीन हैं राहुल गांधी और गोविन्द सिंह डोटासरा- मदन दिलावर ने आखिर किस बात के लिए किया पलटवारRajasthan Politics: कैमरा विवाद पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पर बड़ा हमला, उन्हें चरित्रहीन करार दिया. बोले- “डोटासरा नैतिकता व ईमानदारी से कोसों दूर, स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं.”
Read more »
तेजस्वी का पोस्ट-जुमलों की बारिश करने कल पूर्णिया आएंगे PM: आनंद मोहन बोले- सिंहासन पर कौन बैठेगा ये 'भूरा ...Bihar Election Politics LIVE Update.
Read more »
बीजेपी ने बापू को भगवा किया,RJD ने गंगाजल से धोया: पप्पू यादव बोले- मैं PM से ज्यादा पॉपुलर, तेजस्वी ने प्...Bihar Election Politics LIVE Update.
Read more »
Rajasthan Politics: कांग्रेस ने अपने ऑफिस में कैमरे लगाए हैं, क्या महिलाओं के वीडियो बनाना चाहते हैं- BJPRajasthan Camera Controversy : राजस्थान की राजनीति में इन दिनों सीसीटीवी कैमरा विवाद जबर्दस्त तरीके से छाया हुआ है. कांग्रेस ने भजनलाल सरकार और स्पीकर वासुदेव देवनानी पर विधानसभा के सदन में एक्सट्रा कैमरे लगाकर विपक्षी सदस्यों की जासूसी करने का आरोप लगाया है. इस पर अब बीजेपी ने तगड़ा पलटवार किया है.
Read more »
राजस्थान विधानसभा में लगे कैमरे, महिला विधायक और स्पीकर का चैंबर... उठे सवाल!Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में लगे कैमरे, महिला विधायक और स्पीकर का चैंबर... उठे बड़े सवाल!
Read more »
Rajasthan Horror: পারব না আমি ছাড়তে তোকে! ৬০০ কিমি ড্রাইভ করে প্রেম ভিক্ষা করতে গেলেন যুবতী, হয়ে গেলেন খুন...Rajasthan Woman Drove 600 Km To Convince Lover To Marry Her He Killed Her
Read more »
