बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने पारंपरिक गढ़ों के साथ-साथ यादव-मुस्लिम बहुल इलाकों में भी भारी सीटें जीतीं. कुल 63 सीटें बेहद कम वोट अंतर से तय हुईं, जिससे चुनाव में कड़ी टक्कर दिखी. एनडीए ने 38 जिलों में से 14 जिलों में सभी सीटें जीतीं और अनुसूचित जाति आरक्षित सीटों पर भी दबदबा बनाया.
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत एक राजनीतिक सुनामी की तरह दिखती है. हालांकि, कई सीटों पर मुकाबला बेहद कांटे का रहा. इस चुनाव में बीजेपी ने अपने गढ़ में मजबूती के साथ-साथ यादव-मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी भारी सीटें हासिल कीं.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंइंडिया टुडे डेटा इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा किए गए निर्वाचन क्षेत्र स्तर के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि NDA की ये जीत कई जगहों पर करीबी मुकाबलों, क्षेत्रीय झुकाव और स्थानीय स्विंग के कारण हुई. एनडीए ने न केवल अपने पारंपरिक गढ़ों पर कब्जा जमाया, बल्कि यादव और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी भारी सीटें हासिल कीं.63 सीटों पर कांटे की टक्करविश्लेषण में सामने आया है कि इस चुनाव की सबसे खास बात ये है कि इसमें कांटे की टक्कर वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज़्यादा है. कुल 63 सीटें, यानी विधानसभा की एक-चौथाई से भी ज़्यादा... 10,000 से भी कम वोटों के अंतर से तय हुईं, जिससे पता चलता है कि कुछ इलाकों में मुकाबला कितना कड़ा था. भोजपुर क्षेत्र के तीन निर्वाचन क्षेत्र- संदेश, अगियांव और रामगढ़ में जीत का अंतर 100 वोटों से भी कम था, जिससे ये हाल के वर्षों में सबसे कांटे के मुकाबलों में से एक बन गए. Advertisement कई सीटों पर बदलते रहे समीकरणकई सीटों पर मतगणना के दौरान लीड बार-बार बदली रही. यहां तक कि राघोपुर में, जहां आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की बढ़त भी कई बार आगे-पीछे हुई, लेकिन अंततः उनकी बढ़त स्थिर हो गई और उन्होंने जीत दर्ज कर ली.दूसरी ओर 60 सीटें ऐसी थीं, जहां विजेताओं ने 30,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जबरदस्त जीत दर्ज की. इनमें से 59 सीटें एनडीए की झोली में गईं. इनमें कोसी-मिथिलांचल और पाटलिपुत्र जैसे इलाके शामिल हैं. यही वजह है कि चुनावी जीत का नक्शा पूरी तरह से केसरिया नजर आ रहा है.कोसी और मिथिलांचल में NDA का दबदबाअगर हाशिये से हटकर बड़े भूगोल पर नज़र डालें तो क्षेत्रवार विभाजन साफ़ दिखाई देता है. क्षेत्रवार जीत का विश्लेषण एनडीए की मजबूत उपस्थिति को दिखाता है, खासकर पूर्वी बिहार में एनडीए का दबदबा स्पष्ट है. जिला स्तर पर विश्लेषण से पता चलता है कि एनडीए ने बिहार के 38 जिलों में से 14 जिलों में सभी सीटों पर जीत हासिल की. जिसने पूरे क्षेत्र को अपने रंग में रंग दिया है. यादव-मुस्लिम गढ़ों और SC सीटों में भी सेंधयहां तक कि मुस्लिम-यादव बहुल क्षेत्रों में भी एनडीए ने आरजेडी के परंपरागत गढ़ों में सेंध लगाई और लगभग 80 प्रतिशत सीटें जीत लीं. इतना ही नहीं, एनडीए ने अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 90 प्रतिशत सीटें भी जीतीं, जिससे उसके प्रभुत्व या लोगों में स्वीकार्यता स्पष्ट दिखती है. Advertisement NDA के वोट शेयर में उछालवोट शेयर का पैटर्न इस विभाजन को और भी स्पष्ट करता है. एनडीए ने 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट-शेयर हासिल किया, जिससे कई इलाकों और सामाजिक समूहों में उसके व्यापक समर्थन का संकेत मिलता है.इसके विपरीत महागठबंधन का समर्थन कुछ इलाकों पर केंद्रित रहा और कहीं-कहीं कम था. महागठबंधन किसी भी सीट पर 50% वोट शेयर पार नहीं कर पाया. हालांकि, कई सीटों पर कांटे के मुकाबले और स्थानीय लड़ाई हुई, लेकिन कुल मिलाकर जनादेश स्पष्ट और एकतरफा एनडीए के पक्ष में रहा. हर पैमाने पर एनडीए-महागठबंधन से आगे रहा और पूरे राज्य में उसके पक्ष में स्पष्ट लहर दिखी.---- समाप्त ----
NDA Victory BJP Stronghold Yadav Muslim Belt Bihar Assembly Results Close Contests Bihar Politics Seat Analysis Political Swing Bihar Election Data बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार का जनादेश एनडीए की सुनामी महागठबंधन नीतीश कुमार बीजेपी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीतीश के बिना BJP बना सकती है सरकार: जदयू के बगैर NDA 118 पार, जानिए नए समीकरण; 1 बजे तक का एनालिसिसBihar BJP Assembly Election 2025 Result Analysis; Follow NDA Vs Mahagathbandhan RJD Congress, Candidates, Chunav Parinam Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
बिहार चुनाव: मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में RJD को AIMIM, JDU और BJP ने दी शिकस्तपटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में RJD को AIMIM, JDU और BJP ने कड़ी टक्कर दी। AIMIM के मजबूत होने से RJD का वोटबैंक खिसका, जबकि JDU और BJP के गठबंधन ने RJD को हराया। कई सीटों पर RJD तीसरे या चौथे स्थान पर रही, जिससे स्पष्ट होता है कि इस बार RJD का पारंपरिक समीकरण टूट गया है।
Read more »
बिहार चुनाव: वोट शेयर में RJD सबसे बड़ी पार्टी, NDA ने मारी बाजीबिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में RJD वोट प्रतिशत के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि NDA बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर है। चुनाव में महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जनसुराज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भाजपा और जदयू दोनों को सीटों का फायदा हुआ है, जबकि राजद और कांग्रेस को नुकसान हुआ।
Read more »
नीतीश हिट, आपसी लड़ाई में 35 सीटों पर सिमटा महागठबंधन: चिराग के साथ से JDU को 32 सीटों का फायदा, NDA की जीत ...Bihar Election Results BJP NDA Vs RJD Congress Mahagathbandhan.
Read more »
Bihar Election: करारी हार के बावजूद जख्मों पर मरहम लगा रहे ये दो आंकड़े, तेजस्वी का दर्द करेंगे कम?Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में NDA की इतनी जोरदार जीत हुई कि आरजेडी(RJD), कांग्रेस और लेफ्ट जैसे महागठबंधन के सभी दल मिलकर सिर्फ 35 सीटों पर ही सिमट गए.
Read more »
बिहार चुनाव परिणाम: 'गरीबों की पार्टी' RJD ने NDA को शुभकामनाओं के साथ दी सलाहBihar Election Result 2025: बिहार के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के सांसद मनोज झा ने कहा है कि एनडीए को तेजस्वी यादव के ब्लू प्रिंट- पलायन, नौकरी जैसे मुद्दों पर काम करना चाहिए।
Read more »
