विजय माल्या के साथ दिक्कत ये है कि सोशल मीडिया पर लोग हर वक्त उनको ट्रोलिंग करने को तैयार बैठे होते हैं. अब चाहे वो कुछ भी पोस्ट करें, ट्रोल्स पीछे पड़ ही जाते हैं. ताजा मामला RCB की जीत का है.
विजय माल्या के साथ दिक्कत ये है कि सोशल मीडिया पर लोग हर वक्त उनको ट्रोलिंग करने को तैयार बैठे होते हैं. अब चाहे वो कुछ भी पोस्ट करें, ट्रोल्स पीछे पड़ ही जाते हैं. ताजा मामला RCB की जीत का है. टीम की ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने पुराने मालिक के तौर पर बधाई दी, लोगों ने रिप्लाई में पुराना हिसाब-किताब खोल दिया और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ऐसा सुनाया कि अब ये पोस्ट ही वायरल हो गया.
Advertisementविजय माल्या ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए पूरी टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं. अपनी पोस्ट में माल्या ने टीम की आइकॉनिक टैगलाइन दोहराते हुए लिखा कि ई साला कप नामदे!विजय माल्या ने आगे लिखा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बन गई है. 2025 का यह सीजन आरसीबी के लिए बेहद यादगार रहा. बेहतरीन कोचिंग और मजबूत सपोर्ट स्टाफ के साथ टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया और बोल्ड गेम दिखाया. टीम को ढेर सारी बधाई!देखें पोस्टWhen I founded RCB it was my dream that the IPL trophy should come to Bengaluru. I had the privilege of picking the legendary King Kohli as a youngster and it is remarkable that he has stayed with RCB for 18 years. I also had the honour of picking Chris Gayle the Universe Boss…— Vijay Mallya June 3, 2025 विजय माल्या की पोस्ट पर लोगों ने क्या-क्या लिखा, पढ़िए मजेदार कमेंट्सआरसीबी की जीत पर विजय माल्या ने जैसे ही बधाई दी, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने ट्रोल करने का ये मौका भी नहीं छोड़ा. किसी ने लिखा कि भाई जीत का क्रेडिट मत लो, अच्छा मौका है... पैसे लौटा दो.वहीं एक यूजर ने विराट को लेकर लिखा कि विराट ने अपना सपना पूरा कर लिया, अब तुम्हारी बारी है.SBI का कर्ज चुका दो, उसका सपना भी पूरा कर दो. Advertisement वापस आइये और फैंस के साथ जश्न मनाइये माल्या साहब. हम सब आपको अपने कंधों पर उठाएंगे और SBI के बाहर एक साथ नाचेंगे. एक और यूजर ने भावुक अंदाज़ में लिखा किआज अच्छा मौका है, प्लीज़ पैसे लौटा दो.तो किसी ने पुराना फिल्मी डायलॉग याद दिलाते हुए लिखा कि घर आजा परदेसी... तुझे देश बुलाए रे! ईडी, सीबीआई, आईटी विभाग, आरबीआई, सेबी, समेत सभी जांच एजेंसिया RCB की जीत का जश्न मना रहे हैं. यही सबसे सही वक्त है इंडिया लौटने का! बैंक से क्रेडिट लिया माफ किया. ट्रॉफी का क्रेडिट लोगे, नहीं चलेगा. विजय माल्या ने मार्च 2016 में देश छोड़ दिया था. भारत में उन पर करीब 9000 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. 5 जनवरी 2019 को मुंबई की एक विशेष अदालत ने उन्हें 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित कर दिया था. इसके अलावा, 11 जुलाई 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने एक अदालती अवमानना मामले में उन्हें चार महीने की जेल की सजा भी सुनाई थी. ये भी देखें
Ipl 2025 Rcb Vijay Mallya Royal Challengers Bengaluru Rcb Victory X Post Vijay Mallya Viral Vijay Mallya Viral Post Vijay Mallya Viral X Post Trending India Viral Viral 2025 Social Media Reaction Social Media Virat Kohli Ipl 2025 Final Rcb Vs Pbks Vijay Mallya Congratulated Rcb Vijay Mallya On Rcb Vijay Mallya On Virat Kohli Vijay Mallya On Sbi Vijay Mallya On Ipl 2025 Final विजय माल्या पोस्टॉ विजय माल्या Rcb Ipl Final Rcb Champion Pbks
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फराह खान ने पति शिरीष कुंदर को जन्मदिन की खास अंदाज में दी बधाईफराह खान ने पति शिरीष कुंदर को जन्मदिन की खास अंदाज में दी बधाई
Read more »
विजय माल्या ने RCB को दी बधाई तो लोग मांगने लगे पैसा, बोले- माल किधर है...रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैसे ही लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर क्वालिफायर में जगह बनाई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. इसी कतार में टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या भी नजर आए. विजय माल्या ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी, लेकिन उनकी यह बधाई पोस्ट खुद ट्रोलिंग की वजह बन गई.
Read more »
विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’
Read more »
सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- 'ई साला कप नामदे'सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- 'ई साला कप नामदे'
Read more »
RCB की जीत पर विजय माल्या ने क्या ट्वीट कर दिया? सचिन तेंदुलकर और इन दिग्गजों ने भी दी बधाईआरसीबी की टीम ने 18 साल के बाद आईपीएल 2025 में ट्रॉफी को जीत लिया। इस जीत के बाद तमाम दिग्गज क्रिकेटरों सहित विजय माल्या ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है।
Read more »
'ई साला कप नामदे...' RCB पहली बार बनी IPL चैंपियन तो गदगद हो गए विजय माल्या, 18 साल के सूखे पर जानें क्या क...RCB vs PBKS, IPL 2025 Final : आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है. विराट कोहली की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हरा दिया. आरसीबी की इस जीत पर टीम के पहले मालिक विजय माल्या ने भी बधाई दी.
Read more »
