RCB की जीत पर विजय माल्या ने क्या ट्वीट कर दिया? सचिन तेंदुलकर और इन दिग्गजों ने भी दी बधाई

Ipl 2025 News

RCB की जीत पर विजय माल्या ने क्या ट्वीट कर दिया? सचिन तेंदुलकर और इन दिग्गजों ने भी दी बधाई
IplRcbVijay Mallya
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

आरसीबी की टीम ने 18 साल के बाद आईपीएल 2025 में ट्रॉफी को जीत लिया। इस जीत के बाद तमाम दिग्गज क्रिकेटरों सहित विजय माल्या ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है।

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। आरसीबी फ्रेंचाइजी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी इस मौके पर टीम को बधाई दी। वहीं दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों ने आरसीबी की इस जीत पर रिएक्ट किया है।विजय माल्या ने किया ट्वीटविजय माल्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ' आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनी है। 2025 के टूर्नामेंट तक शानदार अभियान। बेहतरीन कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक संतुलित टीम जो बोल्ड खेल रही है। बहुत-बहुत बधाई! ई साला कप नामदे!!' उल्लेखनीय है कि 'ई साला कप नामदे' आरसीबी का एंथम है। इसका मतलब है - 'इस साल कप हमारा होगा'। RCB are IPL Champions finally after 18 years.

Superb campaign right through the 2025 tournament. A well balanced team Playing Bold with outstanding coaching and support staff. Many congratulations ! Ee sala cup namde !!— Vijay Mallya June 3, 2025 कई दिग्गज क्रिकेटरों की तरफ से भी आरसीबी को आईपीएल का खिताब जीतने की बधाई मिलनी शुरू हो गई है। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, 'आरसीबी को उनके पहले आईपीएल खिताब पर बधाई। 18वें संस्करण में ट्रॉफी उठाने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहनना अच्छा है। अच्छा खेला और इसके हकदार भी!'सचिन ने पंजाब को उनके बेहतरीन सीजन के लिए बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, 'पंजाब किंग्स को भी एक बेहतरीन सीजन के लिए बधाई।' बीसीसीआई एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, '18 साल की उम्मीद, दिल टूटने और अटूट वफादारी के बाद आरसीबी आखिरकार आईपीएल चैंपियन बन गई है! यह जीत हर उस प्रशंसक के लिए है जो इस सब के दौरान आपके साथ खड़ा रहा। विराट कोहली, आपकी विरासत अमर है। बधाई हो बेंगलुरु, आपका इंतजार खत्म हुआ।' Congratulations to @RCBTweets on their first-ever IPL title. Fitting that jersey no. 18 lifts the trophy in the 18th edition.Well played and well deserved! 🏆 👏🏽Well played to @PunjabKingsIPL as well for a well-fought season.— Sachin Tendulkar June 3, 2025 युवराज सिंह ने भी दी बधाईदिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, 'बहुत लंबा इंतजार किया, लेकिन बेहतरीन कहानियां इसके लायक हैं! 18 साल बाद जीतने के लिए प्रतिभा से ज्यादा की जरूरत होती है। इसके लिए विश्वास, लचीलापन और जोश की जरूरत होती है। आरसीबी को एक अच्छी तरह से अर्जित खिताब के लिए बधाई। विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई। इन सभी सीजन में, एक टीम और उस एक सपने में विश्वास! और यह कैसा पल था जब एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने मैदान पर उस विरासत को बढ़ावा दिया, जिसे उन्होंने आकार देने में मदद की। रजत पाटीदार और आरसीबी की पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई!' Been a long wait, but the best stories are worth it! To win after 18 years takes more than talent 🏆 It takes belief, resilience and fire. Congrats @RCBTweets on a well-earned title. Massive congratulations to @imVkohli 🙌🏻 All these seasons, one team and belief in that one dream!…— Yuvraj Singh June 3, 2025 पंजाब किंग्स की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, 'पंजाब किंग्स दुर्भाग्यशाली रही। उन्होंने निडर होकर क्रिकेट खेला और करीब पहुंच गए! श्रेयस अय्यर ने शानदार तरीके से नेतृत्व किया! हिम्मत रखो, लड़कों। लड़ाई असली थी, और दिल भी।'उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने के साथ ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ipl Rcb Vijay Mallya Yuvraj Singh Sachin Tendulkar Virat Kohli आईपीएल 2025 विराट कोहली आरसीबी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मंत्री शाह ने की अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस ने सेना और बेटियों का अपमान बतायामंत्री शाह ने की अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस ने सेना और बेटियों का अपमान बतायामंत्री विजय शाह की अभद्र टिप्पणी पर बवाल, कांग्रेस ने सेना और बेटियों का अपमान बताया
Read more »

वीरेंद्र सहवाग ने बताया उस कप्तान का नाम, जिसके डांटने पर सचिन, सौरव और राहुल द्रविड़ भी नहीं देते थे जवाबवीरेंद्र सहवाग ने बताया उस कप्तान का नाम, जिसके डांटने पर सचिन, सौरव और राहुल द्रविड़ भी नहीं देते थे जवाबVirender Sehwag Big Statement: वीरेंद्र सहवाग ने उस भारतीय कप्तान का नाम बताया है जिसके डांटने पर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज भी मुड़कर जवाब नहीं देते थे.
Read more »

'पति की जगह करवा चौथ पर बोनी कपूर का चेहरा देख लिया''पति की जगह करवा चौथ पर बोनी कपूर का चेहरा देख लिया'चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक बार करवा चौथ पर क्या ब्लंडर कर दिया था, और पति का क्या रिएक्शन था।
Read more »

विजय माल्या ने RCB को दी बधाई तो लोग मांगने लगे पैसा, बोले- माल किधर है...विजय माल्या ने RCB को दी बधाई तो लोग मांगने लगे पैसा, बोले- माल किधर है...रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैसे ही लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर क्वालिफायर में जगह बनाई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. इसी कतार में टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या भी नजर आए. विजय माल्या ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी, लेकिन उनकी यह बधाई पोस्ट खुद ट्रोलिंग की वजह बन गई.
Read more »

विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’
Read more »

सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- 'ई साला कप नामदे'सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- 'ई साला कप नामदे'सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- 'ई साला कप नामदे'
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:28:31