RBI: '25 लाख रुपये से अधिक के एनपीए खातों में 'जानबूझकर हुई चूक' की जांच करें', आरबीआई का बैंकों को निर्देश

Rbi News

RBI: '25 लाख रुपये से अधिक के एनपीए खातों में 'जानबूझकर हुई चूक' की जांच करें', आरबीआई का बैंकों को निर्देश
Reserve BankRbi Master DirectionRbi Direction To Banks
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

RBI: '25 लाख रुपये से अधिक के एनपीए खातों में 'जानबूझकर हुई चूक' की जांच करें', आरबीआई का बैंकों को निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों और बड़े चूककर्ताओं के साथ व्यवहार से जुड़ा अहम निर्देश जारी किया। इसके तहत केंद्रीय बैंक की ओर से बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को 25 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि वाले सभी गैर-निष्पादित परिसंपत्ति खातों में 'जानबूझकर चूक करने' के पहलू की जांच करने को कहा गया है। आरबीआई के निर्देशों में ऋणदाता को एक निर्दिष्ट प्रक्रिया का पालन करके किसी व्यक्ति को 'विलफुल डिफॉल्टर' के रूप में पहचानने और वर्गीकृत करने को कहा गया है। निर्देश के अनुसार, जानबूझकर चूक करने के सबूतों की जांच एक पहचान समिति की ओर से की जाएगी। 'विलफुल डिफॉल्टर' का अर्थ है एक ऐसा उधारकर्ता या गारंटर जिसने विलफुल डिफॉल्ट किया है, और बकाया राशि 25 लाख रुपये और उससे अधिक है। केंद्रीय बैंक के निर्देश में कहा गया है, "बैंक को 25 लाख रुपये या उससे अधिक के कर्ज वाले सभी फंसे कर्ज खातों में 'जानबूझकर चूक करने' के पहलू की जांच समय-समय पर करनी चाहिए।" निर्देशों के अनुसार यदि आंतरिक प्रारंभिक जांच में इरादतन चूक पाई जाती है तो ऋणदाताओं को उक्त खाते को एनपीए के रूप में वर्गीकृत करने के छह महीने के भीतर उधारकर्ता को इरादतन चूककर्ता घोषित करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आरबीआई के मास्टर डायरेक्शन में कहा गया है कि कर्जदाताओं को बोर्ड से मंजूरी रहित नीति बनानी चाहिए जिसमें स्पष्ट रूप से मानदंड तय हो कि जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों के रूप में वर्गीकृत और घोषित व्यक्तियों की तस्वीरें प्रकाशित की जाएंगी। निर्देशों में कहा गया है, "किसी भी ऋणदाता द्वारा विलफुल डिफॉल्टर या उनसे जुड़ी किसी भी इकाई को कोई अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा नहीं दी जाएगी। " विलफुल डिफॉल्टर या विलफुल डिफॉल्टर से जुड़ी किसी इकाई को अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा पर रोक ऋणदाता की ओर से विलफुल डिफॉल्टरों की सूची से नाम हटाए जाने के एक वर्ष बाद तक जारी रहेगी। रिजर्व बैंक ने कहा कि इन निर्देशों का प्राथमिक उद्देश्य नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए बिना भेदभावपूर्ण और पारदर्शी प्रक्रिया का प्रावधान करना है ताकि कर्जदाताओं की ओर से कर्जदार को जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वालों की श्रेणी में रखा जा सके। रिजर्व बैंक ने कहा कि निर्देशों का उद्देश्य जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों के बारे में ऋण सूचना प्रसारित करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करना है ताकि ऋणदाताओं को आगाह किया जा सके कि ऐसे मामलों में संस्थागत वित्त उपलब्ध नहीं कराया जाए। उक्त निर्देश 90 दिन बाद प्रभावी होंगे।.

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों और बड़े चूककर्ताओं के साथ व्यवहार से जुड़ा अहम निर्देश जारी किया। इसके तहत केंद्रीय बैंक की ओर से बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को 25 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि वाले सभी गैर-निष्पादित परिसंपत्ति खातों में 'जानबूझकर चूक करने' के पहलू की जांच करने को कहा गया है। आरबीआई के निर्देशों में ऋणदाता को एक निर्दिष्ट प्रक्रिया का पालन करके किसी व्यक्ति को 'विलफुल डिफॉल्टर' के रूप में पहचानने और वर्गीकृत करने को कहा गया है। निर्देश के अनुसार, जानबूझकर चूक करने के सबूतों की जांच एक पहचान समिति की ओर से की जाएगी। 'विलफुल डिफॉल्टर' का अर्थ है एक ऐसा उधारकर्ता या गारंटर जिसने विलफुल डिफॉल्ट किया है, और बकाया राशि 25 लाख रुपये और उससे अधिक है। केंद्रीय बैंक के निर्देश में कहा गया है, "बैंक को 25 लाख रुपये या उससे अधिक के कर्ज वाले सभी फंसे कर्ज खातों में 'जानबूझकर चूक करने' के पहलू की जांच समय-समय पर करनी चाहिए।" निर्देशों के अनुसार यदि आंतरिक प्रारंभिक जांच में इरादतन चूक पाई जाती है तो ऋणदाताओं को उक्त खाते को एनपीए के रूप में वर्गीकृत करने के छह महीने के भीतर उधारकर्ता को इरादतन चूककर्ता घोषित करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आरबीआई के मास्टर डायरेक्शन में कहा गया है कि कर्जदाताओं को बोर्ड से मंजूरी रहित नीति बनानी चाहिए जिसमें स्पष्ट रूप से मानदंड तय हो कि जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों के रूप में वर्गीकृत और घोषित व्यक्तियों की तस्वीरें प्रकाशित की जाएंगी। निर्देशों में कहा गया है, "किसी भी ऋणदाता द्वारा विलफुल डिफॉल्टर या उनसे जुड़ी किसी भी इकाई को कोई अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा नहीं दी जाएगी। " विलफुल डिफॉल्टर या विलफुल डिफॉल्टर से जुड़ी किसी इकाई को अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा पर रोक ऋणदाता की ओर से विलफुल डिफॉल्टरों की सूची से नाम हटाए जाने के एक वर्ष बाद तक जारी रहेगी। रिजर्व बैंक ने कहा कि इन निर्देशों का प्राथमिक उद्देश्य नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए बिना भेदभावपूर्ण और पारदर्शी प्रक्रिया का प्रावधान करना है ताकि कर्जदाताओं की ओर से कर्जदार को जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वालों की श्रेणी में रखा जा सके। रिजर्व बैंक ने कहा कि निर्देशों का उद्देश्य जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों के बारे में ऋण सूचना प्रसारित करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करना है ताकि ऋणदाताओं को आगाह किया जा सके कि ऐसे मामलों में संस्थागत वित्त उपलब्ध नहीं कराया जाए। उक्त निर्देश 90 दिन बाद प्रभावी होंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Reserve Bank Rbi Master Direction Rbi Direction To Banks Reserve Bank Direction Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News आरबीआई रिजर्व बैंक आरबीआई का मास्टर डायरेक्शन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

10 साल, सैकड़ों हादसे, 2400 करोड़ का मुआवजा! पीएम फंड से हर साल दिए जाते हैं इतने रुपये?10 साल, सैकड़ों हादसे, 2400 करोड़ का मुआवजा! पीएम फंड से हर साल दिए जाते हैं इतने रुपये?Hathras stampede: हाथरस में हुए भगदड़ हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई है और अब सरकार की ओर से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे.
Read more »

हाथरस हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए नौकरी और एक करोड़ रुपये की मांग, अजय राय ने योगी सरकार पर साधा निशानाहाथरस हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए नौकरी और एक करोड़ रुपये की मांग, अजय राय ने योगी सरकार पर साधा निशानाअजय राय ने हादसे को प्रशासन की नाकामी करार देते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को नौकरी और एक करोड़ रुपये दिए व घायलों को 25 लाख रुपये दिए जाएं।
Read more »

दिल्ली, हावड़ा, बेहरामपुर या... 2 महिला कांस्टेबलों को महीने भर से ढूंढ रही BSF, आखिर क्यों फूले एजेंसियों ...दिल्ली, हावड़ा, बेहरामपुर या... 2 महिला कांस्टेबलों को महीने भर से ढूंढ रही BSF, आखिर क्यों फूले एजेंसियों ...2 Women Constables Missing: ग्वालियर के टेकनपुर में बीएसएफ की अकादमी से एक महीने से अधिक समय से लापता दो महिला कांस्टेबलों की तलाश में कई एजेंसियों की टीमें जुटी हुई हैं.
Read more »

Kaimur News: कैमूर में आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की घटनाओं में 5 लोगों की जान गईKaimur News: कैमूर में आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की घटनाओं में 5 लोगों की जान गईKaimur News: इससे पहले सीएम नीतीश कुमार की ओर से आकाशीय बिजली से मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया गया था.
Read more »

हाइब्रिड कारों पर यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, राॅकेट बना मारुति का शेयर, ग्राहक बचा सकेंगे लाखों रुपयेहाइब्रिड कारों पर यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, राॅकेट बना मारुति का शेयर, ग्राहक बचा सकेंगे लाखों रुपयेMaruti Suzuki Share Price: यूपी में खरीदार मारुति सुजुकी इनविक्टो पर 3 लाख रुपये और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर 2 लाख रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं.
Read more »

बिहार: पोस्ट ऑफिस में खाता धारकों के साथ धोखाधड़ी, 17 ग्राहकों का 16.25 लाख गबन; खुलासा हुआ तो हड़कंपबिहार: पोस्ट ऑफिस में खाता धारकों के साथ धोखाधड़ी, 17 ग्राहकों का 16.25 लाख गबन; खुलासा हुआ तो हड़कंपPost Office Scam: बाजपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित उप डाकघर में ग्राहकों की जमा राशि का बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में अब तक 14 ग्राहकों के 17 खातों से 16.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:12