‘KGF’ फेम एक्टर हरीश राय ने 55 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कैंसर की लड़ाई में हारी जंग, कन्नड़ सिनेमा में शोक की लहर
Harish Rai Death: कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हरीश राय लंबे समय से थायराइड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और एक साल से इस गंभीर बीमारी का ट्रीटमेंट ले रहे थे. लेकिन काफी संघर्ष करने के बाद आज यानी की 6 नवंबर को 55 साल की उम्र में इस एक्टर का निधन हो गया.
हरीश राय ने ना सिर्फ कन्नड़ बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी बेहतरीन फिल्में दीं और दर्शकों का दिल जीता. वहीं एक्टर को उनकी फिल्म केजीएफ में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए हमेशा किया जाएगा. एक्टर हरीश राय के निधन पर साउथ के कई स्टार्स और कर्नाटक राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर के दुख व्यक्त किया है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का पोस्ट कर्नाटक राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर कन्नड़ भाषा में पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कन्नड़ सिनेमा के मशहूर विलेन हरीश राय के जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है. कैंसर से जूझ रहे हरीश के अभाव में फिल्मी दुनिया सूनी हो गई. ओम, हेलो यम, केजीएफ और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों में उनकी कमाल की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया.’ वहीं आगे उन्होंने प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले. ईश्वर परिवार और उनके आसपास के सभी लोगों को ये दर्द सहने की हिम्मत दे. ओम शांति. ಕನ್ನಡದ ಚಿತ್ರರಂಗದ ಖ್ಯಾತ ಖಳನಟರಾದ ಹರೀಶ್ ರಾಯ್ ಅವರು ನಿಧನರಾಗಿರುವುದು ಅತ್ಯಂತ ದುಃಖಕರ ಸಂಗತಿಯಾಗಿದೆ. ಕ್ಯಾನ್ಸರ್ನಿಂದ ಬಳಲುತ್ತಿದ್ದ ಹರೀಶ್ ರಾಯ್ ಅವರ ನಿಧನದಿಂದ ಚಿತ್ರರಂಗ ಬಡವಾಗಿದೆ. ಓಂ, ಹಲೋಯಮ ಸೇರಿದಂತೆ ಕೆಜಿಎಫ್ ಮತ್ತು ಕೆಜಿಎಫ್ 2 ಸಿನಿಮಾಗಳಲ್ಲಿ ಹರೀಶ್ ರಾಯ್ ಅವರು ಅದ್ಭುತವಾಗಿ ನಟಿಸಿ ಎಲ್ಲರ ಗಮನಸೆಳೆದಿದ್ದರು. ಹರೀಶ್… pic.twitter.comQ86Ot36Nub — DK Shivakumar November 6, 2025 दूसरों से छुपाई अपनी बीमारी आपको बता दें कि कन्नड़ इंडस्ट्री के ये बेहतरीन एक्टर जो कि अपनी खलनायक की भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, उन्हें अपनी इस बीमारी का पता साल 2022 की शुरुआत में लगा. वहीं एक्टर हरीश ने अपनी इस बीमारी को छुपाने के लिए फिल्मों के दौरान दाढ़ी को बढा लिया. ताकि वो अपनी परेशानी को दूसरे के सामने छुपा सकें. वहीं फिल्म ‘केजीएफ’ एक्टर यश के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी, मगर कैंसर की बीमारी ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया था. कन्नड़ एक्टर हरीश को उनकी कमाल की अदाकारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा.
Harish Rai Death Harish Rai Passed Away Harish Rai Death Reason KGF Actor Harish Rai KGF Actor Harish Rai Harish Rai Films Harish Rai Cancer Harish Rai Death Reason हरीश राय हरीश राय निधन हरीश राय मौत केजीएफ एक्टर हरीश राय केजीएफ एक्टर हरीश राय हरीश राय फिल्में हरीश राय कैंसर हरीश राय मौत वजह Entertainment News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कसी नकेल: पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने वालों से वसूला गया 55.75 लाख का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने वालों पर 55.
Read more »
डीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेटडीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेट
Read more »
KGF Actor: కేజీఎఫ్ నటుడు కన్నుమూత..క్యాన్సర్తో ఆస్పత్రిలో చికిత్స..వైద్యం కోసం చేతిలో డబ్బు లేక..!KGF Harish Rai Passed Away: క్యాన్సర్తో పోరాడుతున్న ప్రముఖ కన్నడ నటుడు హరీష్ రాయ్ గురువారం కన్నుమూశారు. ఆయన క్యాన్సర్తో పోరాడుతూ బెంగళూరులోని కిద్వాయ్ ఆసుపత్రిలో తుది శ్వాస విడిచారు. కేజీఎఫ్లో చాచా పాత్రలో నటించిన హరీశ్ రాయ్ దేశవ్యాప్తంగా గొప్ప పేరు తెచ్చుకున్నారు.
Read more »
कन्नड़ अभिनेता हरीश राय का कैंसर से निधन, KGF में निभाई थी अहम भूमिकाकन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हरीश राय का कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF में रॉकी के चाचा की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। हरीश राय लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी। उनकी मृत्यु से फिल्म जगत में शोक की लहर है।
Read more »
KGF फेम हरीश राय का 55 की उम्र में निधन, कैंसर जूझ रहे थे एक्टर, इलाज के नहीं थे पैसेयश स्टारर केजीएफ फेम एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. आखिरकार एक्टर जिंदगी की जंग हार गए. उनके निधन पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने भी शोक जताया है. वहीं फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.
Read more »
दिग्गज एक्टर हरिश राय का निधन, 55 साल में जिंदगी से जंग हारे KGF के 'चाचा', इंडस्ट्री में फिर शोकHarish Rai Death Reason: कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज एक्टर हरीश राय अब नहीं रहे. 55 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन से इंडस्ट्री एक बार फिर से शोक में है. आज उन्होंने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे.
Read more »
