एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सीमांचल दौरे पर हैं। पूर्णिया में उन्होंने आई लव मुहम्मद विवाद पर कहा कि प्यार में राष्ट्र-विरोधी क्या है? उन्होंने महागठबंधन और एनडीए दोनों को निशाने पर लिया। ओवैसी ने कहा कि भारत में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है और प्यार के खिलाफ संदेश देना गलत...
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा की तैयारियों को लेकर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों सीमांचल के दौरे पर हैं। अपने बिहार दौरे पर ओवैसी महागठबंधन और एनडीए दोनों गठबंधनों को अपने निशाने पर ले रहे हैं। इस दौरान पूर्णिया पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश भर में चल रहे 'आई लव मुहम्मद' विवाद पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि प्यार में राष्ट्र-विरोधी क्या है? क्या हम प्यार के साथ हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं? समस्या क्या है? इसका मतलब है कि आप प्यार के खिलाफ हैं। एशिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी भारत में उन्होंने आगे कहा एक मुसलमान तब तक सच्चा मुसलमान नहीं है जब तक वह मोहम्मद को अल्लाह का आखिरी रसूल मानता है। एशिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी भारत में रहती है। आप अपनी इस प्रतिक्रिया से किस तरह का संदेश दे रहे हैं? इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हैप्पी बर्थडे प्राइम मिनिस्टर और हैप्पी बर्थडे चीफ मिनिस्टर के पोस्टर लगाने की अनुमति है, लेकिन यह नहीं? वे नहीं चाहते कि कोई प्यार के बारे में बात करे.
.. क्या होगा? हम कहां जाएंगे?... 2020 में 5 सीटों पर मिली जीत बता दें कि बिहार चुनाव को लेकर ओवैसी लगातार राज्य में अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए है। इसी कड़ी वो पूर्णिया पहुंचने पर 'आई लव मुहम्मद' विवाद पर अपनी बात कही। इससे पहले 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पांच सीटें जीतने में सफल हुई थी। हालांकि बाद में उनके चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे। इनपुच एएनआई के साथ
Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar Asaduddin Owaisi AIMIM Bihar I Love Muhammad Controversy Seemanchal Tour Muslim Population In India Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कानपुर से मुंबई पहुंचा I Love Muhammad का ट्रेंड, जानें क्या है पूरा मामलाकानपुर से मुंबई पहुंचा I Love Muhammad का ट्रेंड, जानें क्या है पूरा मामला देश I Love Muhammad Row know whole case
Read more »
I Love Muhammad के जवाब में I Love Mahadev का पोस्टर वॉर, देशभर में फैला विवाद‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर के जवाब में हिंदू संगठनों ने ‘आई लव महादेव’ और ‘आई लव श्रीराम’ अभियान शुरू कर दिया है. काशी से मुंबई और उज्जैन तक बैनर-पोस्टर लगने से विवाद तेज हो गया है और सियासी घमासान भी बढ़ गया है.
Read more »
‘I Love Muhammad’ Row Escalates In UPs Bareilly, Police Resort To LathichargeThe protests are linked to a week-old row that began in Kanpur after authorities removed a tent displaying an ‘I Love Muhammad’ poster during a religious procession. The incident has since sparked outrage among sections of the Muslim community, c
Read more »
वाराणसी में 'I Love Muhammad' अभियान पर पुलिस सख्तयूपी के वाराणसी में 'आई लव मोहम्मद' अभियान को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. शारदीय नवरात्र और जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में शुक्रवार को फुट पेट्रोलिंग की गई. डीसीपी गौरव बंसवाल ने कहा कि गैर-परंपरागत जुलूस या प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
Read more »
'I Love Muhammad' VS 'I Love Mahadev', कैसे हुआ स्टार्ट ये सबकुछउत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार की नमाज के बाद हालात अचानक बेकाबू हो गए. इस्लामिया ग्राउंड के पास भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण बन गया.
Read more »
I Love Muhammad Row: Protesters Clash With Police, Several Officers Injured In Stone Pelting And FiringProtesters began pelting stones and firing bullets at the officers, resulting in injuries to more than ten policemen. Despite appeals to maintain peace, the crowd resorted to firearms and stone pelting, escalating the situation rapidly.
Read more »
