‘264’ का जादूगर फिर सबूत देने उतरेगा… रोहित शर्मा की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है!

On This Day Rohit Sharma News

‘264’ का जादूगर फिर सबूत देने उतरेगा… रोहित शर्मा की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है!
Rohit 264Rohit Eden GardensRohit ODI Record
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 63%

13 नवंबर 2014 को रोहित ने 173 गेंदों में 264 रन बनाए, 33 चौके और 9 छक्के जड़े... तब से वनडे का सबसे ऊंचा स्कोर है. ग्यारह साल बाद वही रोहित शर्मा अब नई जंग में हैं. बीसीसीआई के निर्देश पर वे घरेलू वनडे (विजय हजारे ट्रॉफी) में उतर सकते हैं. लक्ष्य स्पष्ट है- 2027 वर्ल्ड कप तक टिके रहना और भारत को फिर से शिखर पर ले जाना.

कोलकाता के चमकते आसमान के तले. हरा-भरा ईडन गार्डन्स- ठीक 11 साल पहले यहां आज ही के दिन क्रिकेट की दुनिया ने ऐसा नजारा देखा जो हमेशा याद रहेगा. रोहित शर्मा, जिन्हें तब ‘टैलेंटेड, लेकिन अधूरा’ कहा जाता था, उस दिन सिर्फ बल्लेबाज नहीं, जादूगर बने.

कोलकाता के चमकते आसमान के तले... हरा-भरा ईडन गार्डन्स- ठीक 11 साल पहले यहां आज ही के दिन क्रिकेट की दुनिया ने ऐसा नजारा देखा जो हमेशा याद रहेगा. रोहित शर्मा, जिन्हें तब ‘टैलेंटेड, लेकिन अधूरा’ कहा जाता था, उस दिन सिर्फ बल्लेबाज नहीं, जादूगर बने. उन्होंने ऐसा करिश्मा किया कि उनका नाम हमेशा के लिए क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंउस मैच से पहले रोहित चोट से उबरकर लौटे थे. उंगलियों की चोट ने उन्हें महीनों तक रोक रखा था, लेकिन शायद किस्मत जानती थी- यह वापसी साधारण नहीं होने वाली थी. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का चौथा वनडे, ईडन का मैदान और स्टैंड्स में उम्मीद की गूंज. शुरुआत में सब सामान्य था. पहले 50 रन आए 72 गेंदों में, जैसे कोई लंबी यात्रा की धीमी शुरुआत. लेकिन फिर जैसे किसी ने भीतर का 'स्विच ऑन' कर दिया हो.बल्ले से तूफान: ‘264’ की कहानीइसके बाद रोहित का बल्ला नहीं, तूफान चला. गेंद सीमा पार करती... हर शॉट स्टेडियम के दिल में उतरता गया. उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के जड़े. थर्ड मैन पर थिसारा परेरा का गिराया आसान कैच, श्रीलंका को बड़ा महंगा साबित हुआ. क्योंकि वहीं से शुरू हुई इतिहास की सबसे निर्मम, सबसे खूबसूरत पारी. Advertisement शतक आया रन-ए-बॉल, लेकिन अगले 164 रन सिर्फ 73 गेंदों में. 264 रनों का आंकड़ा सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, बल्कि क्रिकेट का एक नया मापदंड बन गया, जो हमेशा 'हिटमैन' की याद दिलाएगा. भारत ने 404/5 का स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर भी 251 रन ही बना पाई. लेकिन इस मैच की याद किसी जीत या हार से नहीं, बल्कि उस ‘264’ से जुड़ी है, जो आज भी वनडे क्रिकेट का सबसे ऊंचा शिखर है.ग्यारह साल बाद: दूसरी पारी की तैयारीलेकिन वक्त का पहिया घूम चुका है. ग्यारह साल बाद, वही रोहित शर्मा अब अपनी दूसरी पारी की तैयारी में हैं. इस बार रनों से नहीं, जज्बे से सबूत देने की ओर बढ़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाकर लौटने के बाद अब वह घरेलू मैदान पर उतरने को तैयार हैं. बीसीसीआई ने साफ कहा- खेलना होगा घरेलू क्रिकेट. सूत्र बता रहे हैं कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे...क्योंकि उनके सामने एक ही लक्ष्य है- 2027 वर्ल्ड कप तक टिके रहना और भारत को चैम्पियन बनाने के लिए सबकुछ झोंक देना.इतिहास को दोहराने की चुनौतीये वही खिलाड़ी है, जिसने कभी बल्ले से इतिहास लिखा था और आज अपने ही इतिहास को दोबारा जीना चाहता है. कभी रिकॉर्ड्स के लिए खेला, अब खुद से बड़ी लड़ाई के लिए. कभी आलोचकों को जवाब देने निकले, अब वक्त को चुनौती देने जा रहे हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Rohit 264 Rohit Eden Gardens Rohit ODI Record Rohit Double Century Rohit India Vs Sri Lanka Rohit Historic Innings Rohit Vijay Hazare Trophy Rohit Domestic Cricket BCCI Directive 2027 World Cup Cricket History

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs AUS 2nd ODI: रोहित-श्रेयस की फिफ्टी, जैम्पा ने लिए 4 विकेट, भारत ने बनाए 264 रनIND vs AUS 2nd ODI: रोहित-श्रेयस की फिफ्टी, जैम्पा ने लिए 4 विकेट, भारत ने बनाए 264 रनIND vs AUS 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए हैं. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

இனி குல்தீப் யாதவ், பிரசித் கிருஷ்ணாவுக்கு வாய்ப்பே இல்லை... என்ன காரணம்?இனி குல்தீப் யாதவ், பிரசித் கிருஷ்ணாவுக்கு வாய்ப்பே இல்லை... என்ன காரணம்?India vs Australia 2nd ODI: ஆஸ்திரேலிய அணிக்கு எதிரான 2வது ஓடிஐ போட்டியில் இந்திய அணி 9 விக்கெட்டை இழந்து 264 ரன்களை எடுத்துள்ளது.
Read more »

Harshit Rana: जिस खिलाड़ी को लेकर बदनाम हुए गौतम गंभीर, उसी ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, लगाई चौकों की झड़ी...Harshit Rana: जिस खिलाड़ी को लेकर बदनाम हुए गौतम गंभीर, उसी ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, लगाई चौकों की झड़ी...IND vs AUS Harshit Rana: एडम जम्पा को एक ही ओवर में तीन चौके लगाते हुए हर्षित राणा ने भारत का स्कोर 264 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
Read more »

India ODI Schedule Till 2027 World Cup: ২০২৭ বিশ্বকাপের আগে ভারতের ২১ ODI-র ঠাসা সূচি, কবে কখন কোথায় দেখবেন রো-কো জুটিকেIndia ODI Schedule Till 2027 World Cup: ২০২৭ বিশ্বকাপের আগে ভারতের ২১ ODI-র ঠাসা সূচি, কবে কখন কোথায় দেখবেন রো-কো জুটিকেIndia Full ODI Schedule Till 2027 World Cup
Read more »

2025 बिहार चुनाव कैसे बन रहा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति का रिहर्सल?2025 बिहार चुनाव कैसे बन रहा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति का रिहर्सल?2025 बिहार चुनाव कैसे बन रहा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति का रिहर्सल?
Read more »

रोहित की 264 रन की पारी का प्रचंड रिकॉर्ड ध्वस्त, वनडे में इस बल्लेबाज ने बनाया असंभव जैसा वर्ल्ड रिकॉर्डरोहित की 264 रन की पारी का प्रचंड रिकॉर्ड ध्वस्त, वनडे में इस बल्लेबाज ने बनाया असंभव जैसा वर्ल्ड रिकॉर्डभारत के एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर भीषण तबाही मचाई और वनडे क्रिकेट में 277 रन ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. वनडे क्रिकेट (50 ओवर फॉर्मेट) में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम नहीं, बल्कि भारत के एक अन्य बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:11:20