‘सूर्य नमस्कार से मुस्लिमों का क्या बिगड़ जाएगा?... RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के बयान से सियासी हलचल

Dattatreya Hosabale News

‘सूर्य नमस्कार से मुस्लिमों का क्या बिगड़ जाएगा?... RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के बयान से सियासी हलचल
Dattatreya Hosabale On Surya NamaskarSurya NamaskarMuslims
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 63%

Dattatreya Hosabale on Surya Namaskar: गोरखपुर में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के सूर्य नमस्कार और प्राणायाम पर दिए गए बयान ने राजनीतिक और धार्मिक बहस को तेज कर दिया है. विपक्षी दलों और मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

RSS Dattatreya Hosabale on Surya Namaskar : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को गोरखपुर के खोराबार मैदान में आयोजित ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार और प्राणायाम को संकीर्ण धार्मिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम भी पर्यावरण की दृष्टि से नदियों और पेड़ों की पूजा करें, सूर्य नमस्कार करें या प्राणायाम करें तो उनका क्या बिगड़ जाएगा? सूर्य नमस्कार से कोई नुकसान नहीं होता होसबाले ने कहा कि प्रकृति पूजा और पर्यावरण संरक्षण भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है और ये प्रथाएं किसी भी धर्म के व्यक्ति के लिए हानिकारक नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि RSS किसी समुदाय को अपना दुश्मन नहीं मानता और समाज व राष्ट्र के कल्याण के लिए समावेशिता में विश्वास करता है. बता दें कि इस दौरान यह भी कहा कि हम यह नहीं कहते कि कोई अपनी पूजा या नमाज छोड़ दे. सूर्य नमस्कार एक वैज्ञानिक और स्वास्थ्य-उन्मुख अभ्यास है, इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होता. संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर जोर होसबाले ने भारतीय संस्कृति को सह-अस्तित्व और प्रकृति के प्रति सम्मान से जुड़ा बताते हुए कहा कि पूजा के तरीके अलग हो सकते हैं, लेकिन धर्म जीवन जीने की कला है. उन्होंने ‘हिंदू-हिंदुत्व’, ‘राष्ट्र-राष्ट्रीयता’ और ‘भारत-भारतीयता’ जैसे विषयों पर बोलते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण चरित्र निर्माण से संभव है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि योग आज पूरी दुनिया अपना रही है. राजनीतिक प्रतिक्रियाएं दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर नमाज को भी योग का रूप माना जाए, तो क्या RSS नेता नमाज अदा करना पसंद करेंगे? धार्मिक स्वतंत्रता हर व्यक्ति का अधिकार है, यह तय करना कि कौन क्या करेगा, किसी और का काम नहीं. धार्मिक प्रतिक्रिया मौलाना साजिद रशीदी ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करने में कोई बुराई नहीं है, तो आप भी हमारे साथ नमाज पढ़िए. नमाज़ भी एक तरह की एक्सरसाइज है. RSS महासचिव के बयान ने एक बार फिर धर्म, संस्कृति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस छेड़ दी है. जहां संघ इसे सांस्कृतिक और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय बता रहा है, वहीं विपक्ष और धर्मगुरु इसे धार्मिक आजादी से जोड़कर देख रहे हैं. और पढे़ं: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस, कला जगत शोक में डूबा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Dattatreya Hosabale On Surya Namaskar Surya Namaskar Muslims Gorakhpur Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur Today News Gorakhpur Samachar Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

संघ के 100 साल: ऐसे बीते गुरु गोलवलकर के आखिरी दिन, अंतिम संस्कार के वक्त पढ़ी गईं तीन चिट्ठियांसंघ के 100 साल: ऐसे बीते गुरु गोलवलकर के आखिरी दिन, अंतिम संस्कार के वक्त पढ़ी गईं तीन चिट्ठियांजब गुरु गोलवलकर की मृत्यु हुई तो उनका पार्थिव शरीर नागपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. वहीं पर गोलवलकर द्वारा लिखित और मुहरबंद तीन पत्र खोले गए. इन पत्रों में उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा व्यक्त की, अपनी भूलों के लिए क्षमा याचना की और संत तुकाराम की रचना का उल्लेख किया. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है उसी घटना का वर्णन.
Read more »

RSS-BJP को नहीं पसंद महात्मा गांधी..., MGNREGA पर छिड़ी तकरार के बीच BJP पर बरसे कर्नाटक के मंत्रीRSS-BJP को नहीं पसंद महात्मा गांधी..., MGNREGA पर छिड़ी तकरार के बीच BJP पर बरसे कर्नाटक के मंत्रीKarnataka News: कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (MGNREGA) का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कदम विरोध दिखाता है.
Read more »

दत्तात्रेय होसबाले बोले- मुस्लिम भी नदी-वृक्ष की पूजा करें: गोरखपुर में हिंदू सम्मेलन में RSS के सरकार्यवाह...दत्तात्रेय होसबाले बोले- मुस्लिम भी नदी-वृक्ष की पूजा करें: गोरखपुर में हिंदू सम्मेलन में RSS के सरकार्यवाह...तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होशबोले बुधवार को खोराबार स्थित खेल मैदान में हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) General Secretary Dattatreya Hosabale, who is on a three-day visit to Gorakhpur, will address a Hindu conference at the sports ground in Khorabar on...
Read more »

हिंदू की तरह पूजा करे मुसलमान, क्या ये... गोरखपुर में RSS के नेता ने ये क्या कह दियाहिंदू की तरह पूजा करे मुसलमान, क्या ये... गोरखपुर में RSS के नेता ने ये क्या कह दियादत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित हिंदू सम्‍मेलन में बोलते हुए कहा, मुस्लिम भाई भी अगर हिंदुओं की तरह पर्यावरण की दृष्टि से अगर नदी की पूजा करें, सूर्य नमस्कार करें तो उनका क्या बिगड़ जाएगा?
Read more »

'सूर्य नमस्कार से मुस्लिमों का क्या बिगड़ जाएगा?', RSS के दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान'सूर्य नमस्कार से मुस्लिमों का क्या बिगड़ जाएगा?', RSS के दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयानDattatreya Hosabale on Surya Namaskar: 'सूर्य नमस्कार से मुस्लिमों का क्या बिगड़ जाएगा?', RSS के दत्तात्रेय होसबाले ने एक बड़ा बयान दिया है. इससे सियासी हलचल और बढ़ सकती है.
Read more »

'मुस्लिम भाई भी नदी की पूजा, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें तो गलत क्या है', गोरखपुर में बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबाले'मुस्लिम भाई भी नदी की पूजा, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें तो गलत क्या है', गोरखपुर में बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबालेआरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबाले ने गोरखपुर में कहा कि विश्वभर में भारतीय संस्कृति और प्रतिभा का सम्मान बढ़ रहा है. उन्होंने सऊदी अरब, रूस और अमेरिका में बनते मंदिरों व योग-संस्कृत के प्रसार का उदाहरण दिया. होसबाले ने आह्वान किया कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हिंदुओं को एकजुट रहना होगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:56:03