'मुस्लिम भाई भी नदी की पूजा, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें तो गलत क्या है', गोरखपुर में बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबाले

RSS News

'मुस्लिम भाई भी नदी की पूजा, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें तो गलत क्या है', गोरखपुर में बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबाले
Rss On MuslimMuslim Worship RiverMuslim Perform Surya Namaskar
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबाले ने गोरखपुर में कहा कि विश्वभर में भारतीय संस्कृति और प्रतिभा का सम्मान बढ़ रहा है. उन्होंने सऊदी अरब, रूस और अमेरिका में बनते मंदिरों व योग-संस्कृत के प्रसार का उदाहरण दिया. होसबाले ने आह्वान किया कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए हिंदुओं को एकजुट रहना होगा.

यूपी के गोरखपुर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब हम हिंदू धर्म कहते हैं, तो यह मानव धर्म है. दुनिया के किसी भी देश के लोग यहां अपने-अपने पंथ का पालन कर सकते हैं.

नमाज पढ़ने वाले हमारे मुस्लिम बंधु भी पर्यावरण की दृष्टि से नदी की पूजा करें, तो क्या बिगड़ता है. वो कोई सूर्य नमस्कार करें, तो क्या हम कोई विरोध करने वाले हैं क्या? वो प्राणायाम करेंगे, तो कोई गलत है क्या? नहीं है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंहोसबाले ने आगे कहा कि हम ये नहीं कहते कि तुम ये करो, तो वो पूजा छोड़ दो... वो नमाज छोड़ दो. हम ये कह रहे हैं कि ये मानव धर्म है. ये हिंदू धर्म है. ऐसा हिंदू धर्म जिसके लिए हमारे पूर्वज हजारों वर्ष संघर्ष करते हुए सभी प्रकार के आक्रांताओं के सामने भी टिके रहे. आपको बता दें कि RSS नेता दत्तात्रेय होसबाले गोरखपुर के खोराबार के मालवीयनगर श्रीराम बस्ती खेल मैदान में बीते बुधवार को हिंदू सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बुद्धिमत्ता, प्रतिभा, परिश्रम का स्वागत हो रहा है. हमारे देश की संस्कृति के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं. सऊदी अरब में स्वामी नारायण मंदिर के लिए जगह देकर वहां मंदिर बनाया. रूस में चर्च को मंदिर में परिवर्तन करने के लिए वहां के लोगों ने अनुमति दी. अमेरिका में जहां-जहां हिंदू हैं वहां मंदिर बनते जा रहे हैं. वहां के लोग सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कर रहे हैं. संस्कृत सीख रहे हैं. जर्मनी में विश्वविद्यालयों में संस्कृत सिखाते हैं. आयुर्वेद का अध्यापन हो रहा है. भारत को दुनिया का विश्वगुरु बनना है. हिंदू धर्म, हिंदुत्व और हिंदू संस्कृति की श्रेष्ठ बातों को आम जीवन में उतारने के लिए अपने जीवन को उस दृष्टि से आगे बढ़ाना चाहिए. यदि हम हिंदूभाव को भूल गए, तो कई प्रकार के संकट हमें आते हैं. Advertisement आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आगे कहा कि अपने समाज में हिंदुओं की संख्या बनी रहनी चाहिए. दूसरे मजहब में परिवर्तन के लिए मजबूर होना या ऐसे किसी षड्यंत्र के शिकार न बनना. धर्म परिवर्तन के नाम पर देश के अंदर कई जगह कुचक्र हो रहे हैं. हमें इन चीजों से सावधान रहना पड़ेगा.दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि धर्म का नियम सबके लिए लागू होता है. आप अपने अपने पंथ पर हैं. आप शैव, वैष्णव, जैन, बौद्ध, द्वैत्य-अद्वैत्य हैं. वो अपनी गाड़ी है. आज शैव है. कल वैश्य बन सकते हैं. आज मैं सनातनी हूं, कल सिख बन सकता हूं. मैं गाड़ी बदलता हूं, लेकिन धर्म नहीं बदल सकता. धर्म के नियम को पालन करना चाहिए. ये अपने पूर्वजों ने बताया कि धर्म क्या है. इसीलिए जब हम हिंदू धर्म कहते हैं, तो यह मानव धर्म है. उन्होंने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आपसी कलह का लाभ दूसरे उठाते हैं. होसबाले ने हिंदू समाज को विश्व का गुरु और रक्षक बनाने का आह्वान किया. उनके अनुसार, इतिहास गवाह है कि भारत ने कभी दुनिया का शोषण नहीं किया, बल्कि मानवता की सेवा की है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Rss On Muslim Muslim Worship River Muslim Perform Surya Namaskar Muslim Pranayama RSS Leader Dattatreya Hosabale Gorakhpur दत्तात्रेय होसबाले गोरखपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

संघ के 100 साल: ऐसे बीते गुरु गोलवलकर के आखिरी दिन, अंतिम संस्कार के वक्त पढ़ी गईं तीन चिट्ठियांसंघ के 100 साल: ऐसे बीते गुरु गोलवलकर के आखिरी दिन, अंतिम संस्कार के वक्त पढ़ी गईं तीन चिट्ठियांजब गुरु गोलवलकर की मृत्यु हुई तो उनका पार्थिव शरीर नागपुर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. वहीं पर गोलवलकर द्वारा लिखित और मुहरबंद तीन पत्र खोले गए. इन पत्रों में उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा व्यक्त की, अपनी भूलों के लिए क्षमा याचना की और संत तुकाराम की रचना का उल्लेख किया. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है उसी घटना का वर्णन.
Read more »

RSS-BJP को नहीं पसंद महात्मा गांधी..., MGNREGA पर छिड़ी तकरार के बीच BJP पर बरसे कर्नाटक के मंत्रीRSS-BJP को नहीं पसंद महात्मा गांधी..., MGNREGA पर छिड़ी तकरार के बीच BJP पर बरसे कर्नाटक के मंत्रीKarnataka News: कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (MGNREGA) का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कदम विरोध दिखाता है.
Read more »

दत्तात्रेय होसबाले बोले- मुस्लिम भी नदी-वृक्ष की पूजा करें: गोरखपुर में हिंदू सम्मेलन में RSS के सरकार्यवाह...दत्तात्रेय होसबाले बोले- मुस्लिम भी नदी-वृक्ष की पूजा करें: गोरखपुर में हिंदू सम्मेलन में RSS के सरकार्यवाह...तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होशबोले बुधवार को खोराबार स्थित खेल मैदान में हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) General Secretary Dattatreya Hosabale, who is on a three-day visit to Gorakhpur, will address a Hindu conference at the sports ground in Khorabar on...
Read more »

हिंदू की तरह पूजा करे मुसलमान, क्या ये... गोरखपुर में RSS के नेता ने ये क्या कह दियाहिंदू की तरह पूजा करे मुसलमान, क्या ये... गोरखपुर में RSS के नेता ने ये क्या कह दियादत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित हिंदू सम्‍मेलन में बोलते हुए कहा, मुस्लिम भाई भी अगर हिंदुओं की तरह पर्यावरण की दृष्टि से अगर नदी की पूजा करें, सूर्य नमस्कार करें तो उनका क्या बिगड़ जाएगा?
Read more »

'सूर्य नमस्कार से मुस्लिमों का क्या बिगड़ जाएगा?', RSS के दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान'सूर्य नमस्कार से मुस्लिमों का क्या बिगड़ जाएगा?', RSS के दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयानDattatreya Hosabale on Surya Namaskar: 'सूर्य नमस्कार से मुस्लिमों का क्या बिगड़ जाएगा?', RSS के दत्तात्रेय होसबाले ने एक बड़ा बयान दिया है. इससे सियासी हलचल और बढ़ सकती है.
Read more »

संघ के 100 साल: देवरस को मिली थी रोज राम नाम लिखने की सलाह, कहा जाता था ‘संघ का कम्युनिस्ट’संघ के 100 साल: देवरस को मिली थी रोज राम नाम लिखने की सलाह, कहा जाता था ‘संघ का कम्युनिस्ट’संघ के तीसरे सरसंघचालक बालासाहब ईश्वर का अस्तित्व मानते थे, व्रत, पूजा, पाठ से उनका कोई विरोध नहीं था. किंतु स्वयं वह संध्या-वंदन, स्तोत्रों का पाठ नित्य नैमित्तिक कर्म आदि में उदासीन थे. एक बार उन्होंने कहा, ‘मुझे संघ का कम्युनिस्ट कहते हैं’. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है बालासाहब देवरस की कहानी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:03:28