– 'बॉर्डर 2': सनी देओल की एक्टिंग से लेकर एक्शन तक सब दमदार, शानदार तरीके से दिखी 1971 की जंग,...

Border 2 News

– 'बॉर्डर 2': सनी देओल की एक्टिंग से लेकर एक्शन तक सब दमदार, शानदार तरीके से दिखी 1971 की जंग,...
Sunny Deol1971 WarFilm Review
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 154 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

Border 2 film review: Sunny Deols powerful dialogue delivery shines in this 1971 war story. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.

सनी देओल की एक्टिंग से लेकर एक्शन तक सब दमदार, शानदार तरीके से दिखी 1971 की जंग, जानिए कैसी है फिल्म1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी बॉर्डर 2 सिर्फ एक युद्ध फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सेनाओं के साहस, बलिदान और सामूहिक शक्ति की कहानी है। यह फिल्म पहली बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उसका दायरा बड़ा करती है और यह दिखाती है कि वह जंग सिर्फ लोंगेवाला तक सीमित नहीं थी, बल्कि जमीन, हवा और समुद्र तीनों मोर्चों पर लड़ी गई थी।कहानी कई मोर्चों पर एक साथ चलती है। अलग-अलग इलाकों में तैनात भारतीय सैनिक, अलग-अलग हालात, लेकिन एक ही लक्ष्य देश की रक्षा। फिल्म यह दिखाती है कि कैसे पाकिस्तान ने कई दिशाओं से हमला करने की कोशिश की और कैसे भारतीय सैनिकों की समझदारी, रणनीति और हिम्मत के आगे हर कोशिश नाकाम हो गई। कहानी भावनात्मक भी है और गंभीर भी। यह सिर्फ गोलियों और विस्फोटों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सैनिकों के भीतर चल रहे डर, भरोसे और कर्तव्य को भी सामने लाती है। कुछ सीन्स थोड़े लंबे जरूर हैं, लेकिन वे कहानी की भावना को गहराई देते हैं और दर्शक को अंत तक बांधे रखते हैं।सनी देओल पूरी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी इतनी दमदार है कि कई मौकों पर तालियां और सीटियां बजने पर मजबूर हो जाती हैं। उनका आक्रामक अंदाज, आंखों में दिखता जुनून और देशभक्ति का जोश फिल्म को ऊंचाई देता है। यह सनी देओल अपने पूरे रंग में नजर आते हैं। दिलजीत दोसांझ फिल्म की आत्मा हैं। गंभीर और तनावपूर्ण सीन्स में भी वह अपनी सहज एक्टिंग और हल्के हास्य से माहौल को संतुलित रखते हैं। उनका किरदार मानवीय लगता है और युद्ध की कठोरता के बीच एक अपनापन पैदा करता है। वरुण धवन सधे हुए और गंभीर रूप में नजर आते हैं। उन्होंने अपने किरदार को बिना शोर के मजबूती दी है और भावनात्मक सीन्स में असर छोड़ा है। अहान शेट्टी का रोल छोटा है, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से ध्यान खींचा है। जोश और ईमानदारी साफ दिखाई देती है। फिल्म की हीरोइनों का किरदार बेहद सीमित है, जो थोड़ा खटकता है, लेकिन इसकी वजह यह है कि कहानी पूरी तरह युद्ध और सैनिकों के अनुभवों पर केंद्रित रखी गई है।अनुराग सिंह का डायरेक्शन संतुलित है। उन्होंने भावनाओं, डायलॉग्स और युद्ध सीन्स के बीच सही तालमेल बनाया है। राइटिंग में देशभक्ति है, लेकिन बेवजह का शोर नहीं। कई डायलॉग्स सीधे दिल में उतरते हैं और कहानी को मजबूती देते हैं।सिनेमैटोग्राफी भव्य है। युद्ध के मैदान, विस्फोट और सैनिकों की हलचल बहुत प्रभावी ढंग से दिखाई गई है। साउंड भी मजबूत है, जो हर सीन की गंभीरता और रोमांच को और बढ़ा देता है।संगीत भावनाओं का साथ देता है। पुराने यादगार गानों की विरासत को छूना आसान नहीं था, फिर भी नए गाने कहानी के मूड के मुताबिक हैं। कुछ गाने दिल को छूते हैं, हालांकि पहले जैसी गहरी छाप छोड़ना स्वाभाविक रूप से कठिन था।बॉर्डर 2 एक भव्य, भावनात्मक और प्रभावशाली युद्ध फिल्म है। कुछ खिंचाव और सीमित महिला किरदारों के बावजूद, दमदार एक्टिंग, मजबूत डायरेक्शन और असरदार कहानी इसे देखने लायक बनाती है।लाइव कॉन्सर्ट में आग से बाल-बाल बचे रैपर हनुमानकाइंड:युवराज से मैसेज कराया, पहले मैंने इग्नोर किया, फ्रेंडशिप से प्यार, फिर शादी हुईलोगों ने कहा- हीरोइन बनने के लायक नहीं, 8 फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड मिलेराजस्थान में ओले गिरे, आंधी के साथ तेज बारिशमेरठ मे बारिश से फिर लौटी ठंड, पारा 5 डिग्रीबिहार में ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंचाउत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टसीकर समेत 5 जिलो में बरसात, बीकानेर में आंधी चली.

सनी देओल की एक्टिंग से लेकर एक्शन तक सब दमदार, शानदार तरीके से दिखी 1971 की जंग, जानिए कैसी है फिल्म1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी बॉर्डर 2 सिर्फ एक युद्ध फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सेनाओं के साहस, बलिदान और सामूहिक शक्ति की कहानी है। यह फिल्म पहली बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उसका दायरा बड़ा करती है और यह दिखाती है कि वह जंग सिर्फ लोंगेवाला तक सीमित नहीं थी, बल्कि जमीन, हवा और समुद्र तीनों मोर्चों पर लड़ी गई थी।कहानी कई मोर्चों पर एक साथ चलती है। अलग-अलग इलाकों में तैनात भारतीय सैनिक, अलग-अलग हालात, लेकिन एक ही लक्ष्य देश की रक्षा। फिल्म यह दिखाती है कि कैसे पाकिस्तान ने कई दिशाओं से हमला करने की कोशिश की और कैसे भारतीय सैनिकों की समझदारी, रणनीति और हिम्मत के आगे हर कोशिश नाकाम हो गई। कहानी भावनात्मक भी है और गंभीर भी। यह सिर्फ गोलियों और विस्फोटों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सैनिकों के भीतर चल रहे डर, भरोसे और कर्तव्य को भी सामने लाती है। कुछ सीन्स थोड़े लंबे जरूर हैं, लेकिन वे कहानी की भावना को गहराई देते हैं और दर्शक को अंत तक बांधे रखते हैं।सनी देओल पूरी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी इतनी दमदार है कि कई मौकों पर तालियां और सीटियां बजने पर मजबूर हो जाती हैं। उनका आक्रामक अंदाज, आंखों में दिखता जुनून और देशभक्ति का जोश फिल्म को ऊंचाई देता है। यह सनी देओल अपने पूरे रंग में नजर आते हैं। दिलजीत दोसांझ फिल्म की आत्मा हैं। गंभीर और तनावपूर्ण सीन्स में भी वह अपनी सहज एक्टिंग और हल्के हास्य से माहौल को संतुलित रखते हैं। उनका किरदार मानवीय लगता है और युद्ध की कठोरता के बीच एक अपनापन पैदा करता है। वरुण धवन सधे हुए और गंभीर रूप में नजर आते हैं। उन्होंने अपने किरदार को बिना शोर के मजबूती दी है और भावनात्मक सीन्स में असर छोड़ा है। अहान शेट्टी का रोल छोटा है, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से ध्यान खींचा है। जोश और ईमानदारी साफ दिखाई देती है। फिल्म की हीरोइनों का किरदार बेहद सीमित है, जो थोड़ा खटकता है, लेकिन इसकी वजह यह है कि कहानी पूरी तरह युद्ध और सैनिकों के अनुभवों पर केंद्रित रखी गई है।अनुराग सिंह का डायरेक्शन संतुलित है। उन्होंने भावनाओं, डायलॉग्स और युद्ध सीन्स के बीच सही तालमेल बनाया है। राइटिंग में देशभक्ति है, लेकिन बेवजह का शोर नहीं। कई डायलॉग्स सीधे दिल में उतरते हैं और कहानी को मजबूती देते हैं।सिनेमैटोग्राफी भव्य है। युद्ध के मैदान, विस्फोट और सैनिकों की हलचल बहुत प्रभावी ढंग से दिखाई गई है। साउंड भी मजबूत है, जो हर सीन की गंभीरता और रोमांच को और बढ़ा देता है।संगीत भावनाओं का साथ देता है। पुराने यादगार गानों की विरासत को छूना आसान नहीं था, फिर भी नए गाने कहानी के मूड के मुताबिक हैं। कुछ गाने दिल को छूते हैं, हालांकि पहले जैसी गहरी छाप छोड़ना स्वाभाविक रूप से कठिन था।बॉर्डर 2 एक भव्य, भावनात्मक और प्रभावशाली युद्ध फिल्म है। कुछ खिंचाव और सीमित महिला किरदारों के बावजूद, दमदार एक्टिंग, मजबूत डायरेक्शन और असरदार कहानी इसे देखने लायक बनाती है।लाइव कॉन्सर्ट में आग से बाल-बाल बचे रैपर हनुमानकाइंड:युवराज से मैसेज कराया, पहले मैंने इग्नोर किया, फ्रेंडशिप से प्यार, फिर शादी हुईलोगों ने कहा- हीरोइन बनने के लायक नहीं, 8 फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड मिलेराजस्थान में ओले गिरे, आंधी के साथ तेज बारिशमेरठ मे बारिश से फिर लौटी ठंड, पारा 5 डिग्रीबिहार में ठंड से राहत, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंचाउत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्टसीकर समेत 5 जिलो में बरसात, बीकानेर में आंधी चली

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Sunny Deol 1971 War Film Review Indian Army War Film Bollywood

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'धुरंधर' से Border 2 तक... क्यों बॉलीवुड का फेवरेट है 1971 का भारत-PAK वॉर?'धुरंधर' से Border 2 तक... क्यों बॉलीवुड का फेवरेट है 1971 का भारत-PAK वॉर?‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ के बाद अब ‘बॉर्डर 2’ फिर से 1971 के भारत-पाक युद्ध को बड़े पर्दे पर ला रही है. ऑपरेशन चंगेज खान, तीनों सेनाओं का एक्शन और सनी देओल का भौकाल— सवाल बस यही है कि क्या ‘बॉर्डर 2’ 1997 वाला जादू फिर दोहरा पाएगी?
Read more »

बाड़मेर की समझू देवी: सिंध की 'मुक्का कला' से संवार रही हैं बेटियों का भविष्य, सात समंदर पार भी है हुनर की ...बाड़मेर की समझू देवी: सिंध की 'मुक्का कला' से संवार रही हैं बेटियों का भविष्य, सात समंदर पार भी है हुनर की ...Samjhu Devi's Mukka Art of Sindh in Barmer: बाड़मेर की समझू देवी 1971 के बाद सिंध से भारत आईं और मुक्का हस्तकला को जीवित रखा. इसके बिना आज भी बेटियों की विदाई अधूरी मानी जाती है. यह कला अब अमेरिका तक प्रसिद्ध हो चुकी है.
Read more »

बाड़मेर की समझू देवी: सिंध की 'मुक्का कला' से संवार रही हैं बेटियों का भविष्य, सात समंदर पार भी है हुनर की ...बाड़मेर की समझू देवी: सिंध की 'मुक्का कला' से संवार रही हैं बेटियों का भविष्य, सात समंदर पार भी है हुनर की ...Samjhu Devi's Mukka Art of Sindh in Barmer: बाड़मेर की समझू देवी 1971 के बाद सिंध से भारत आईं और मुक्का हस्तकला को जीवित रखा. इसके बिना आज भी बेटियों की विदाई अधूरी मानी जाती है. यह कला अब अमेरिका तक प्रसिद्ध हो चुकी है.
Read more »

बॉर्डर 2: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ, 1971 के युद्ध की कहानी बड़े पर्दे परबॉर्डर 2: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ, 1971 के युद्ध की कहानी बड़े पर्दे परसनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अभिनीत 'बॉर्डर 2' की तैयारी जोरों पर है। फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित हो सकती है और दर्शकों को देशभक्ति और बलिदान की भावना से प्रेरित करने की उम्मीद है।
Read more »

सनी देओल की Border 2 को झटका! भारत में बिना कट पास लेकिन कमाई पर होगा असरसनी देओल की Border 2 को झटका! भारत में बिना कट पास लेकिन कमाई पर होगा असरसनी देओल की Border 2 को भारत में U/A सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन गल्फ देशों में इसकी रिलीज पर फिलहाल रोक लगी है. 1971 की जंग पर आधारित बॉर्डर 2 की कहानी और डायलॉग्स ने इसे परेशानी में डाल दिया है. पिछले महीने आई धुरंधर की रिलीज को भी रोक दिया गया था.
Read more »

मुनीर की वजह से खोखला हो रहा पाकिस्तान: बेहद खराब हुई अंदरूनी हालात, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासेमुनीर की वजह से खोखला हो रहा पाकिस्तान: बेहद खराब हुई अंदरूनी हालात, रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासेपाकिस्तान के सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा गंभीर संकट में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों की खामियों के कारण उग्रवादी हमलों और मौतों में वृद्धि हुई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में। विशेषज्ञों ने मुनीर की रणनीति को 'बड़ी रणनीतिक भूल' बताया है और 1971 जैसी स्थिति की चेतावनी दी है। राजनीतिक संवाद की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:19:29