सनी देओल की Border 2 को भारत में U/A सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन गल्फ देशों में इसकी रिलीज पर फिलहाल रोक लगी है. 1971 की जंग पर आधारित बॉर्डर 2 की कहानी और डायलॉग्स ने इसे परेशानी में डाल दिया है. पिछले महीने आई धुरंधर की रिलीज को भी रोक दिया गया था.
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार 23 जनवरी को रिपब्लिक डे वीक में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म को रिलीज से दो दिन पहले, बुधवार को सेंसर बोर्ड से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि, अभी तक इसे गल्फ देशों में रिलीज की मंजूरी नहीं मिली है. और पढ़ेंगल्फ देशों में रिलीज नहीं!‘बॉर्डर 2’ का हाल कुछ वैसा ही हो सकता है जैसा पिछले महीने आई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का हुआ था. रणवीर सिंह की इस फिल्म को भी गल्फ देशों में रिलीज की इजाजत नहीं मिली थी. फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाड़िया ने बताया था कि मिडिल ईस्ट में बैन होने से फिल्म को करीब 1 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ. इसके बावजूद, ‘धुरंधर’ भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी और दुनिया भर में चौथे नंबर पर रही.‘बॉर्डर 2’ को भी गल्फ देशों में इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आमतौर पर पाकिस्तान विरोधी भावनाओं वाली भारतीय फिल्मों को वहां मंजूरी नहीं मिलती. फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का डायलॉग- आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक. Advertisement इस बात की ओर साफ इशारा करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों में अभी फिल्म को क्लियरेंस नहीं मिला है.1971 की जंग पर आधारित है फिल्म‘बॉर्डर 2’, साल 1971 की भारत-पाक युद्ध पर आधारित है. यह जेपी दत्ता की 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. फिल्म को जेपी दत्ता, उनकी बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार की टी-सीरीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इससे पहले भी सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को गल्फ देशों में रिलीज की मंजूरी नहीं मिली थी.सेंसर बोर्ड ने की काट छांट!भारत में CBFC ने फिल्म के किसी भी सीन या डायलॉग पर कट नहीं लगाया है. U/A 13+ सर्टिफिकेट से यह भी साफ है कि फिल्म में ज्यादा खून-खराबा नहीं दिखाया गया है. हालांकि, सेंसर बोर्ड ने कुछ छोटे बदलाव सुझाए हैं. जैसे, लड़ाकू विमानों से भारतीय तिरंगे को हटाने को कहा गया है और एक युद्धपोत का नाम बदलकर 'कवच' कर दिया गया है.फिल्म सच्चे युद्ध नायकों की जिंदगी पर आधारित है, इसलिए मेकर्स ने सेंसर बोर्ड को सभी जरूरी दस्तावेज दिए. CBFC ने सेना की वर्दी पर लगे निशान की सही जानकारी की जांच करने को कहा था, जिसे मेकर्स ने भारतीय सेना और मेजर होशियार सिंह दहिया के परिवार से पुष्टि कर पूरी किया. वरुण धवन फिल्म में मेजर होशियार सिंह का किरदार निभा रहे हैं. Advertisement इसके अलावा, सेंसर बोर्ड ने सनी देओल के किरदार का असली नाम फतेह सिंह क्रेडिट्स में जोड़ने और शहीदों की जानकारी को ज्यादा साफ तरीके से दिखाने के लिए उसका फॉन्ट और समय बढ़ाने को कहा. बिना किसी कट के फिल्म की कुल लंबाई 3 घंटे 19 मिनट 7 सेकंड तय की गई है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Sunny Deol Border 2 Release Date Border 2 CBFC Certification Details Border 2 Anti Pakistan Controversy Border 2 Runtime 3 Hours 19 Minutes Border 2 Republic Day Release Varun Dhawan Border 2 Role Diljit Dosanjh Border 2 Film Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Border 2 की रिलीज से पहले KL Rahul ने ज्वाइन किया ये सोशल मीडिया ट्रेंड, यूजर्स बोले- 'साले साहब से मस्ती...'बॉर्डर 2 की रिलीज को चंद दिन ही बाकी है। इस वॉर ड्रामा को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर 'बॉर्डर 2' एक्टर अहान शेट्टी को लेकर एक लंबे समय से ट्रेंड चल रहा है, जिसे अब उनके जीजा केएल राहुल ने भी ज्वाइन कर लिया...
Read more »
Border 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई सनी देओल की बॉर्डर 2, जानें अब तक कितनी कमाई कर डाली?मनोरंजन | बॉलीवुड: Border 2 Advance Booking: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने रिलीज से पहले ही तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
Read more »
अफगानिस्तानी क्रिकेटर पर चढ़ा Border 2 का खुमार, बोला- 'जरूर देखूंगा फिल्म'फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर इस वक्त सिनेप्रेमियों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इस मूवी का जादू क्रिकेट जगत में भी छाने लगा है। अफगानिस्तान टी-20 आई क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने बॉर्डर 2 को देखने के लिए एक्साइटमेंट दिखाई है।
Read more »
Border 2 फिल्म के सनी देओल और वरुण धवन समेत बाकी स्टार्स की लग्जरी कार कलेक्शन देखेंBorder 2 Film Stars Luxury Car Collection: इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 जनवरी 23, 2026 को रिलीज हो रही है और इससे पहले फिल्म से जुड़े स्टार्स सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और मोना सिंह समेत अन्य काफी चर्चा में हैं। आइए, आपको बॉर्डर 2 फिल्म के कलाकारों की लग्जरी कार कलेक्शन बताते...
Read more »
Border 2: INS विक्रांत पर सनी देओल, नौसेना को किया सैल्यूट, बोले– ये पल जिंदगी भर रहेगा...सनी देओल ने INS Vikrant का दौरा किया और ‘Border 2’ की टीम के साथ तस्वीरें शेयर कीं. एक्टर ने सेना के जज्बे को सलाम करते हुए अपनी फीलिंग्स जाहिर की. उन्होंने कहा कि ये पल उनके साथ जीवनभर रहेगा.
Read more »
Border 2: सनी देओल की फिल्म पर गल्फ कंट्रीज ने लगाया बैन, जानें क्यों UAE-सऊदी में रिलीज नहीं होगी फिल्म?Border 2 Banned In Gulf Countries: फिल्म धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 को भी गल्फ कंट्री में बैन कर दिया गया है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों हुआ. मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
