हजारीबाग में एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना हजारीबाग में हुई है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर...
जागरण संवाददाता, टाटीझरिया । शनिवार देर रात टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-522 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केसड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय युगल किशोर ठाकुर के रूप में की गई है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युगल किशोर ठाकुर कमला फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक होटल से निकलकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युगल किशोर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते किया गया था रेफर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने थाना पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टाटीझरिया थाना पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें विष्णुगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया ग्रामीण गौतम ठाकुर और महेश प्रसाद ने बताया कि युगल किशोर ठाकुर घूम-घूमकर नाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे मंटू ठाकुर और सत्यम ठाकुर रोजगार की तलाश में हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। इधर पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।.
जागरण संवाददाता, टाटीझरिया । शनिवार देर रात टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-522 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केसड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय युगल किशोर ठाकुर के रूप में की गई है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युगल किशोर ठाकुर कमला फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक होटल से निकलकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युगल किशोर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते किया गया था रेफर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने थाना पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टाटीझरिया थाना पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें विष्णुगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया ग्रामीण गौतम ठाकुर और महेश प्रसाद ने बताया कि युगल किशोर ठाकुर घूम-घूमकर नाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे मंटू ठाकुर और सत्यम ठाकुर रोजगार की तलाश में हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। इधर पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
Hazaribagh Accident Jharkhand Road Accident Hit And Run Fatal Accident Road Safety Accident Victim Hazaribagh News Police Investigation Traffic Accident Hazaribagh Hazaribagh News Hazaribagh Latest News Hazaribagh News In Hindi Hazaribagh Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सामने से तूफानी स्पीड में आ रही बाइक और कार में हुई जबरदस्त टक्कर, हवा में उछला युवक, गाड़ी के उड़े परखच्चे: VIDEOAccident Live Video: वीडियो में तेज रफ्तार में आ रही बाइक की कार से जबरदस्त टक्कर हुई, हादसा इतना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Modi in Bengal: মোদীর সভায় যাওয়ার পথেই মর্মান্তিক মৃত্যু বিজেপি সমর্থকদের! SIR বিতর্কের মধ্যেই আজ মতুয়াগড়ে প্রধানমন্ত্রী, উদ্বোধন-শিলান্যাস জাতীয় সড়ক প্রকল্পের...Modi in Bengal: Amidst Matua SIR row, PM Modi in Bengal today will inaugurate National Highway projects, 3 BJP supporters died in accident while going to attend PM rally
Read more »
அசாமில் ரயில் விபத்து: 8 யானைகள் பலியான சோகம்... தடம் புரண்ட பெட்டிகள்Assam Train Accident: அசாமில் இன்று நள்ளிரவு நடந்த ரயில் மோதியதில் 8 யானைகள் உயிரிழந்துள்ளன. பல ரயில் பெட்டிகள் தடம் புரண்டன.
Read more »
Nora Fatehi Car Accident : मुंबई में सड़क हादसे का शिकार हुईं नोरा फतेही, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर, सिर में आई चोटNora Fatehi Car Accident : मुंबई में सड़क हादसे का शिकार हुईं नोरा फतेही, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर, सिर में आई चोट
Read more »
Nora Fatehi Accident: नोरा फतेहीचा अपघात! मद्यधुंद चालकाने धडक दिल्याने जखमीNora Fatehi Accident: बॉलिवूड अभिनेत्री नोरा फतेहीचा अपघात झाला आहे. मद्यधुंद चालकाने नोरा फतेहीच्या कारला धडक दिली आहे.
Read more »
Nora Fatehi का हुआ एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर, जानें कैसी है एक्ट्रेस की हालत?Nora Fatehi Road Accident: नोरा फतेही को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जी हां, शनिवार शाम मुंबई के अंधेरी इलाके में उनके साथ एक सड़क हादसा हो गया. मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
