Royal Enfield Meteor 350 vs Yezdi Roadster रॉयल एनफील्ड ने अपडेटेड 2025 Royal Enfield Meteor 350 को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। नई GST दरों के बाद यह बाइक सस्ती हो गई है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Yezdi Roadster से है। इंजन पावर और परफॉर्मेंस में येज्दी रोडस्टर बेहतर है जबकि Meteor 350 कम रेव्स पर अधिक पावर देती...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी अपडेटेड 2025 Royal Enfield Meteor 350 को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। नई GST के दरों के आने के बाद यह बाइक पहले से ज्यादा सस्ती हो गई है, जिससे यह बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी क्रूजर बन गई है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Yezdi Roadster से देखने के लिए मिलता है। यह यहां पर आपको इन दोनों क्रूजर बाइक के टॉप-एंड वेरिएंट की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कौन-सी बेहतर है? Royal Enfield Meteor 350 vs Yezdi Roadster : इंजन स्पेसिफिकेशन्स Royal Enfield Meteor 350 Yezdi Roadster इंजन 349 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, SOHC 334 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC पावर 20.
2 PS 29.5 PS टॉर्क 27 Nm 29.6 Nm गियरबॉक्स 5-स्पीड 6-स्पीड पावर और परफॉर्मेंस के मामले में येज्दी रोडस्टर, मीटिओर 350 की तुलना में करीब 10PS और 3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि मीटिओर 350 में 349cc का इंजन अधिकांश पावर और टॉर्क कम रेव्स पर जनरेट करता है। Royal Enfield Meteor 350 vs Yezdi Roadster: अंडरपिनिंग स्पेसिफिकेशन्स Royal Enfield Meteor 350 Yezdi Roadster फ्रेम डबल क्रैडल डबल क्रैडल फ्रंट सस्पेंशन 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क रियर सस्पेंशन 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ ट्विन शॉक्स 5-स्टेप एडजस्टेबिलिटी के साथ ट्विन शॉक्स फ्रंट ब्रेक 300mm डिस्क 320mm डिस्क रियर ब्रेक 270mm डिस्क 240mm डिस्क फ्रंट टायर 100/90-19, ट्यूबलेस 100/90-18, ट्यूबलेस रियर टायर 140/70-17, ट्यूबलेस 150/70-17, ट्यूबलेस दोनों ही क्रूजर बाइक में करीब समान हार्डवेयर देखने के लिए मिलता है। Meteor 350 में सस्पेंशन के मामले में आगे निकल जाती है। इसके रियर शॉक एब्जॉर्बर में 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी मिलती है, जबकि Roadster में 5-स्टेप एडजस्टेबिलिटी दी गई है। Roadster में थोड़ी बड़ी 320mm की फ्रंट डिस्क मिलती है। Meteor का बड़ा फ्रंट व्हील बाइक को तेज गति पर अधिक स्थिर रखने में मदद करता है। Royal Enfield Meteor 350 vs Yezdi Roadster: डाइमेंशन डायमेंशन्स की तुलना स्पेसिफिकेशन्स Royal Enfield Meteor 350 Yezdi Roadster व्हीलबेस 1,400mm 1,440mm ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm 175mm फ्यूल टैंक क्षमता 15-litres 12.5-litres सीट की ऊंचाई 765mm 795mm कर्ब वेट 194kg 185kg Roadster 9 किलो हल्की है और इसमें 5mm ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। Meteor में मिलने वाली 765mm की ऊंची सीट कम हाइट वाले राइडर्स के लिए अधिक सुलभ बनाती है और इसका बड़ा फ्यूल टैंक लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाता है। Royal Enfield Meteor 350 vs Yezdi Roadster: फीचर्स फीचर्स की तुलना फीचर Royal Enfield Meteor 350 Yezdi Roadster कंसोल एनालॉग साथ में डिजिटल इनसेट LCD टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन हाँ, स्टैंडर्ड नहीं यूएसबी चार्जिंग पोर्ट हाँ, टाइप-सी स्टैंडर्ड एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध ABS डुअल-चैनल डुअल-चैनल Meteor 350 में एनालॉग कंसोल, डिजिटल इनसेट के साथ काफी अच्छा दिखता है और जानकारी से भरपूर है। बाइक के सभी वेरिएंट्स में रॉयल एनफील्ड ट्रिपर नेविगेशन मॉड्यूल स्टैंडर्ड के तौर पर मिलता है, जो रॉयल एनफील्ड ऐप के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन लाता है। Yezdi Roadster में LCD कंसोल दिया गया है और इसमें कोई स्मार्टफोन कनेक्टिविटी नहीं दी गई है। Royal Enfield Meteor 350 vs Yezdi Roadster: कीमत मॉडल कीमत Royal Enfield Meteor 350 Supernova ₹ 2,15,883 Yezdi Roadster Shadow Black ₹ 2,08,315 Meteor 350 की कीमत Roadster से थोड़ी महंगी है। हर बाइक एक अलग तरह के खरीदार को पूरा करती है। जिन लोगों को टॉर्की इंजन के साथ आरामदायक क्रूजिंग अनुभव की तलाश में हैं और शहरी आवागमन और टूरिंग के लिए बेसिक कनेक्टिविटी चाहते हैं, उन्हें Meteor 350 अधिक आकर्षक लगेगी। वहीं, जिन लोगो को एक परफॉर्मेंस बाइक पसंद है और ध्यान भटकाने वाले फीचर्स से परेशान नहीं होना चाहते, उन्हें Roadster ज्यादा पसंद आएगी।
Yezdi Roadster Cruiser Bike Comparison Meteor 350 Vs Roadster Bike Comparison Indian Motorcycle Market Royal Enfield Features Yezdi Roadster Features Motorcycle Performance New Motorcycle Launch Automobile Special
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Royal Enfield Meteor 350 को मिलेगा अपडेट, नए फीचर्स के साथ जल्द हो सकती है लॉन्चRoyal Enfield Meteor 350 रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही Meteor 350 को अपडेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के अपडेट दिए जा सकते हैं। कितना दमदार इंजन मिलेगा। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
Royal Enfield ने लॉन्च की नई Meteor 350, जीएसटी छूट के चलते कीमत बस इतनीRoyal Enfield Meteor 350 को कंपनी ने नए जीएसटी स्ट्रक्चर के साथ बाजार में लॉन्च किया है. इस बाइक में कंपनी ने कुछ नए बदलाव किए हैं, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा बेहतर बनाते हैं. अब इस बाइक पर 28% के बजाय केवल 18% जीएसटी लागू होता है.
Read more »
2025 Royal Enfield Meteor 350: 2025 रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 क्रूजर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्सरॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय क्रूजर बाइक Meteor 350 का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से कुछ कम रखी गई है। यह बाइक पहली
Read more »
2025 Royal Enfield Meteor 350 लॉन्च, नए कलर ऑप्शंस के साथ ही अपग्रेडेड फीचर्स का चलेगा जादूरॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक मीटियॉर 350 का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें काफी सारे नए फीचर्स के साथ ही 7 कलर विकल्प भी मिलते हैं। Fireball, Stellar, Aurora और Supernova जैसे चार वेरिएंट में पेश 2025 मीटियॉर 350 की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,95,762 रुपये है। 22 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू...
Read more »
2025 Royal Enfield Meteor 350 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें किन खासियतों से है लैस2025 Royal Enfield Meteor 350: भारत में नई 2025 Royal Enfield Meteor 350 को लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें ग्राहकों को दमदार फीचर्स देखने क को मिलेंगे.
Read more »
1.37 लाख में Hunter! 29,000 तक घटे RE की बाइक्स के दाम, देखें लिस्टRoyal Enfield GST Price: रॉयल एनफील्ड ने अपने सबसे सस्ती बाइक Hunter 350 से लेकर Super Meteor तक की कीमत में 29,000 रुपये तक की कटौती की है.
Read more »
