Royal Enfield Meteor 350 को कंपनी ने नए जीएसटी स्ट्रक्चर के साथ बाजार में लॉन्च किया है. इस बाइक में कंपनी ने कुछ नए बदलाव किए हैं, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा बेहतर बनाते हैं. अब इस बाइक पर 28% के बजाय केवल 18% जीएसटी लागू होता है.
Royal Enfield Meteor 350 Launch: रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय क्रूज़र मोटरसाइकिल Meteor 350 को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च किया है. नए जीएसटी स्ट्रक्चर के ऐलान के बाद रॉयल एनफील्ड की तरफ से पेश की जाने वाली ये पहली मोटरसाइकिल है.
इसलिए इस बाइक पर नए नियम के अनुसार केवल 18% जीएसटी ही लागू होगा. जिसके चलते इसकी शुरुआती कीमत केवल 1,95,762 रुपये तय की गई है. कंपनी का कहना है कि यह नया मॉडल न सिर्फ़ डिज़ाइन और फीचर्स के मामले में अपडेटेड है, बल्कि राइडिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है. इस मोटरसाइकिल में कंपनी ने काफी कुछ बदला है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में अलग करते हैं. कंपनी ने इस बाइक को कई वैरिएंट्स और नए कलर शेड्स में पेश किया है, ताकि राइडर्स अपनी पर्सनैलिटी और स्टाइल के हिसाब से विकल्प चुन सकें.डिज़ाइन और अपडेटMeteor 350 अपने क्रूज़र डीएनए को बरकरार रखते हुए और भी आकर्षक लुक्स में पेश की गई है. नया कलर पैलेट और प्रीमियम फिनिशिंग इसे पहले से ज़्यादा क्लासिक और मॉडर्न अपील देता है. बाइक में लो-सेट सीट, टियरड्रॉप टैंक और रॉयल एनफील्ड का सिग्नेचर एग्ज़ॉस्ट साउंड दिए गए हैं, जो इसकी खास पहचान बनाए हुए हैं. Advertisement Meteor 350 को कुल 7 रंगों में लॉन्च किया गया है. Photo: ITGबता दें कि, Meteor 350 चार अलग-अलग वैरिएंट्स – फायरबॉल, स्टेलर, ऑरोरा और सुपरनोवा – में उपलब्ध है, जिन्हें सात नए कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।वैरिएंट्स, कलर ऑप्शंस और कीमतवैरिएंट कलर कीमत फायरबॉल फायरबॉल ऑरेंज और फायरबॉल ग्रे 1,95,762 स्टेलर स्टेलर मैट ग्रे और स्टेलर मरीन ब्लू 2,03,419 ऑरोरा ऑरोरा रेट्रो ग्रीन और ऑरोरा रेड 2,06,290 सुपरनोवा सुपरनोवा ब्लैक 2,15,883 नोट: केवल केरल में स्टेलर मैट ग्रे और स्टेलर मरीन ब्लू कलर वेरिएंट की कीमत 1,99,990 रुपये है.इंजन और परफॉर्मेंसनए Meteor 350 में कंपनी ने 349 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलिंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है. जो 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह इंजन स्मूद पावर डिलीवरी और बेहतर टॉर्क के लिए जाना जाता है. कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल हाईवे क्रूज़िंग और शहरी राइडिंग, दोनों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है.फीचर्स और टेक्नोलॉजीट्रिपर नेविगेशन अब और भी स्मूद इंटरफ़ेस के साथ उपलब्ध है. बेहतर रोशनी और मॉडर्न टच के लिए LED हेडलैम्प दिए गए हैं. लंबी यात्राओं के दौरान स्मार्टफोन को पावर देने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट. डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो क्लासिक लुक और मॉडर्न इंफो दोनों को बैलेंस करता है.कम्फर्ट और राइड क्वालिटीMeteor 350 को खास तौर पर टूरिंग राइडर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. इसकी सीटिंग पोज़िशन एर्गोनॉमिक है और सस्पेंशन सेटअप लंबी दूरी की राइडिंग को आरामदायह बनाता है. लो सेंटर ऑफ ग्रेविटी इसकी हैंडलिंग को स्टेबल करता है. अपने सेग्मेंट ये बाइक काफी मशहूर है. Advertisement रॉयल एनफील्ड ने अपने जेन्युइन मोटरसाइकिल एक्सेसरीज़ लाइन-अप को भी और मज़बूत करते हुए दो नए किट पेश किए हैं.अर्बन किट: ब्लैक ड्रैग हैंडलबार, लो राइडर सीट, टिंटेड फ्लाईस्क्रीन और ब्लैक मिरर.ग्रैंड टूरर किट: टूरिंग सीट, प्रीमियम पैनियर्स, लॉन्गहॉल रेल्स, एलईडी फॉग लैंप्स और डीलक्स फुट पेग्स.7 साल की वारंटीइसके साथ ही Meteor 350 अब और भी भरोसेमंद बन गई है, क्योंकि कंपनी ने इसकी वारंटी बढ़ा दी है. अब यह मोटरसाइकिल 7 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा बाइक पर 3 साल / 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जिसे ग्राहक चाहें तो अतिरिक्त 4 साल / 40,000 किमी तक बढ़ा सकते हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Royal Enfield Meteor 350 Launch New Royal Enfield Meteor 350 Royal Enfield GST Meteor 350 GST Price Meteor 350 New Model Meteor 350 Images New Meteor 350 Features Meteor 350 Specification रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 कीमत नई मेटियोर 350
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रूस में ब्रह्मोस की सिस्टर मिसाइल ओनिक्स का परीक्षण, समुद्र से 350 किलोमीटर टारगेट पर निशाना, जानें भारत क्यों होगा खुश!ओनिक्स क्रूज मिसाइल रूस की सुपरसोनिक एंटी-शिप और जीमीनी हमला करने वाली मिसाइल है। इसे पी-800 ओनिक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्रह्मोस मिसाइल की तरह ही है।
Read more »
Aligarh Famous Food: अलीगढ़ का 350 रुपए वाला पराठा, 1 कुंटल के तवे पर बनती 14 वैराइटी; स्वाद के लोग दीवानेAligarh Famous Food: अलीगढ़ ताले और तालीम के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन यहां का स्वाद भी किसी से कम नहीं. शहर के सरसोल चौराहे के पास सूत मिल के सामने प्रेम सिंह उर्फ प्रेमी परांठे वाले की दुकान पर 1 कुंटल 40 किलो के तवे पर बनने वाले परांठों की खुशबू दूर से ही लोगों को खींच लाती है.
Read more »
रूस ने ओनिक्स मिसाइल की टेस्टिंग की... समुद्र में 350 किमी दूर टारगेट ध्वस्तरूस ने 13 सितंबर 2025 को ओनिक्स क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया. पैसिफिक फ्लीट ने कुरिल द्वीप के पास 350 किमी दूर समुद्री मॉक टारगेट को नष्ट किया. बास्टियन मिसाइल सिस्टम से दागी गई मिसाइल ने सटीक निशाना लगाया. यह बड़े कमांड एक्सरसाइज का हिस्सा था, जिसमें 10 से ज्यादा जहाज, विमान और पनडुब्बियां शामिल थीं.
Read more »
2 बाइक की टक्कर में सेल्समैन की मौत; VIDEO: 10 मीटर तक घिसटते हुए गए, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, दूसरा हॉ...Meta Description; Rajasthan Dausa Royal Enfield Bike Road Accident Case; दौसा में दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बैंक जा रहे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। हादसा बांदीकुई में बसवा रोड पर शनिवार दोपहर
Read more »
Railway Jobs 2025: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर की नौकरी, 350+ पदों पर आवेदन शुरू, घर बैठे यूं भरें फॉर्मRailway Vacancy 2025: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।
Read more »
Royal Enfield Meteor 350 को मिलेगा अपडेट, नए फीचर्स के साथ जल्द हो सकती है लॉन्चRoyal Enfield Meteor 350 रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही Meteor 350 को अपडेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के अपडेट दिए जा सकते हैं। कितना दमदार इंजन मिलेगा। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
