Rome: नई दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, इटालियन वायुसेना ने विमान को किया एस्कॉर्ट, सामने आया VIDEO

World News In Hindi News

Rome: नई दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, इटालियन वायुसेना ने विमान को किया एस्कॉर्ट, सामने आया VIDEO
Bomb ThreatAmerican Airlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

Rome: नई दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, इटालियन वायुसेना ने विमान को किया एस्कॉर्ट, सामने आया VIDEO Bomb Threat to American Airlines Flight heading to New Delhi Italian Air force विदेश

Rome: अमेरिका से उड़ान भर कर नई दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही फ्लाइट को रोम की ओर मोड़ दिया गया. रोम में लैंडिंग के बाद फ्लाइट की जांच हुई, जिसमें सब कुछ सही पाया गया. फ्लाइट अमेरिकन एयरलाइन्स की हैं.

Advertisment क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, अमेरिका के न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 292 को बम की आशंका के कारण रोम के लियोनार्डो दा विंची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया. सुरक्षित लैंडिंग के बाद अमेरिकी एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट रोम में सुरक्षित लैंड कर गई है. उसकी जांच की गई. सोमवार को फ्लाइट दोबारा दिल्ली के लिए रवाना होगी. बता दें, फ्लाइट में 199 लोग सवार थे. 🚨 INSIDE THE ESCORT MISSION: This stunning footage from an Italian Air Force Eurofighter shows American Airlines #AA292 intercepted mid-air and escorted to Rome-Fiumicino after a bomb threat forced an emergency diversion.🎥 Must-see footage ⬇️ #AA292 #Breaking NewYork-Delhi pic.twitter.com/rTTdQiLIAY — Antony Ochieng,KE✈️ February 23, 2025 एयरलाइन्स ने कहा कि फ्लाइट रात में यहीं रुकेगी. इसके बाद सोमवार सुबह जल्द से जल्द वह दिल्ली के लिए उड़ान भर देगी. आराम मिलने के बाद चालक दल भी रिलैक्स हो जाएगा. ईमेल के माध्यम से मिली बम की धमकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर कैस्पियन सागर के ऊपर से गुजर रहा था. इसी दौरान, चालक दल को बम की धमकी मिलने की जानकारी देकर अलर्ट किया गया. ईमेल के माध्यम से ये धमकी मिली थी. किसी अनहोनी की आशंका से निपटने के लिए इटली की वायुसेना के लड़ाकू विमान ने अमेरिकी एयरलाइन्स की फ्लाइट को घेर लिया. इतालवी वायुसेना की निगरानी में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई. रोम के हवाईअड्डे पर लैंडिग के बाद यात्रियों, चालक दल को विमान से उतारा गया. कानून प्रवर्तन एजेंसियां इसके बाद फ्लाइट में घुसीं, उन्होंने जांच की पर बम नहीं मिला. Friends deplaning from AA292 in Rome earlier today after a bomb threat was made over the Caspian Sea. The flight landed while escorted by Italian fighter jets. American airlines 292 is safely on the ground all passengers safe. pic.twitter.com/sXgUAB53iK — Herbert Hildebrandt February 23, 2025 एस्कॉर्ट करने का वीडियो आया सामने फ्लाइट को इतालवी वायुसेना द्वारा एस्कॉर्ट करने और लैंडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं. वीडियो काफी ज्यादा फेसिनेटिंग हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Bomb Threat American Airlines

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंबई कॉलेज को मिली बम धमकी, पुलिस मामले की जांच कर रही हैमुंबई कॉलेज को मिली बम धमकी, पुलिस मामले की जांच कर रही हैमुंबई में कांदिवली वेस्ट स्थित एक कॉलेज को सोमवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई के एक स्कूल को भी बम की धमकी मिली थी। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग को ईमेल से स्कूलों को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया था।
Read more »

दिल्ली-नोएडा स्कूलों को बम धमकी: पुलिस जांच में जुटीदिल्ली-नोएडा स्कूलों को बम धमकी: पुलिस जांच में जुटीदिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने कई स्कूलों की जांच की है और कुछ भी असामान्य नहीं मिला है।
Read more »

इधर कनाडाई पुलिस तलाश रही, उधर भारत में आ धमकी ED की टीम, कांड ही कुछ ऐसा थाइधर कनाडाई पुलिस तलाश रही, उधर भारत में आ धमकी ED की टीम, कांड ही कुछ ऐसा थाइधर कनाडा की पुलिस तलाश रही, उधर भारत में घर में आ धमकी ED की टीम, कांड ही कुछ ऐसा किया था
Read more »

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, इटली की ओर डायवर्टन्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी, इटली की ओर डायवर्टअमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट 292 को रोम डायवर्ट किया गया है. ये फ्लाइट न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही थी. बताया जा रहा है कि सुरक्षा खतरे के मद्देनजर फ्लाइट को रोम डायवर्ट किया गया है.
Read more »

American Airlines: न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट को मिली बम की धमकी, रोम डायवर्ट किया गया विमानAmerican Airlines: न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट को मिली बम की धमकी, रोम डायवर्ट किया गया विमानन्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट को रोम डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक विमान को रोम की ओर मोड़ दिया गया है।
Read more »

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कारणों से इटली में हुई इमरजेंसी लैंडिंगन्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कारणों से इटली में हुई इमरजेंसी लैंडिंगBomb threat to New York Delhi flight अमेरिकन एयरलाइंस न्यूयार्क जेएफके-दिल्ली की नॉनस्टॉप एए 292 उड़ान रविवार को नई दिल्ली आ रही थी कि बीच रास्ते में विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। क्रू से कहा गया कि विमान में बम है। इसके बाद विमान को इटली के रोम की ओर मोड़ दिया गया। धमकी के समय विमान कैस्पियन सागर के ऊपर...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:22