दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने कई स्कूलों की जांच की है और कुछ भी असामान्य नहीं मिला है।
दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पूर्वी दिल्ली के एल्कॉन स्कूल को बम धमकी मिली। मयूर विहार फेज 1 में एहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल को बम की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूल परिसर की जांच की गई। कुछ भी असामान्य नहीं मिला। आज सुबह 07:42 बजे सेंट स्टीफंस कॉलेज को ईमेल पर बम की धमकी मिली। कॉलेज में बम निरोधक टीम मौजूद है। जांच जारी है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई स्कूलों में से एक है जिनमें आज बम की धमकी मिली है। इससे पहले गुरुवार को भी कुछ स्कूलों को बम की
धमकी मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक छात्र को गिरफ्तार किया था। बुधवार को भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जांच में यह बात सामने आई थी कि एक छात्र को स्कूल नहीं जाना था, ऐसे में उसने वीपीएन का इस्तेमाल कर अपनी पहचान को छिपाया और मेल के जरिए धमकी भरे मैसेज भेजे। अब एक बार फिर धमकी भरा मेल आया है। इसी साल जनवरी में दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को भी धमकी मिली थी। 4 फरवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर में दो निजी स्कूलों को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद स्कूलों को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया। तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी विस्फोटक सामग्री नहीं पाया गया
SCHOOL THREATS DELHI POLICE BOMB SQUAD INDIA
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली के दो शैक्षणिक संस्थानों को बम धमकीदो शैक्षणिक संस्थानों को दिल्ली में बम धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की।
Read more »
स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजने के मामले में छात्र गिरफ्तारदक्षिण जिला पुलिस ने स्कूलों को बम लगे होने की धमकी भरे ईमेल भेजने वाले लापत नगर में स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस जांच में जुटीकॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें उनके साथ उनके रिश्तेदार, परिवार के लोग, जानने वाले, साथ काम करने वाले लोग और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
Read more »
मुंबई कॉलेज को मिली बम धमकी, पुलिस मामले की जांच कर रही हैमुंबई में कांदिवली वेस्ट स्थित एक कॉलेज को सोमवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई के एक स्कूल को भी बम की धमकी मिली थी। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग को ईमेल से स्कूलों को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया था।
Read more »
इंदौर में दो स्कूलों को मिला बम धमकी का ईमेलइंदौर के दो स्कूलों में बम धमकी की ईमेल से हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्कूलों को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा घंटों तक जांच की गई।
Read more »
नोएडा: स्कूलों में धमकी भरे मेल भेजने वाले नाबालिग को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लियानोएडा के स्कूलों को धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच शुरू की. पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता स्कूलों में पहुंच चुके और छात्रों को ऐहतियातन सुरक्षित स्थानों पर इकट्ठा किया गया.
Read more »
