Indian company Amul became the world's strongest food and dairy brand, Report: अमूल दुनिया का सबसे मजबूत खाद्य-डेयरी ब्रांड,कंपनी ने हासिल किया 100 में से 91 का बीएसआई स्कोर
भारतीय कंपनी अमूल दुनिया की सबसे मजबूत खाद्य एवं डेयरी ब्रांड बन गई है। स्विट्जरलैंड की नेस्ले ने 20.8 अरब डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान ब्रांड का खिताब बरकरार रखा है। ब्रांड फाइनेंस फूड एंड ड्रिंक-2024 रिपोर्ट के मुताबिक, अमूल का प्रभावशाली ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर 100 में से 91 है। इस कारण इसे एएए+ रेटिंग मिली है। खास बात है कि कंपनी का ब्रांड मूल्य 2023 की तुलना में 11 फीसदी बढ़कर 3.
3 अरब डॉलर पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमूल के व्यापक उत्पादों ने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में जाना-पहचाना नाम बना दिया है। भारतीय मक्खन बाजार में 85 फीसदी और पनीर में 66 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ अमूल की ब्रांड इक्विटी हर साल मजबूत होती जा रही है। नेस्ले के अलावा 10 मूल्यवान ब्रांड कंपनी मूल्यांकन लेज 12.02 यिलि 11.60 टायसन 8.26 डेनोन 8.02 क्वैकर 7.54 केलोग्स 6.09 व्रिग्ले 6.02 मेन्गनियू 5.41 डोरिटोज 4.63 आंकड़े : अरब डॉलर में 000 शीर्ष-100 में सिर्फ चार भारतीय कंपनियां ब्रांड मूल्यांकन के लिहाज से दुनिया की शीर्ष-100 कंपनियों में सिर्फ चार भारतीय शामिल हैं। अमूल 3.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ सूची में 22वें स्थान पर है। 2023 की तुलना में कंपनी ने चार स्थान की छलांग लगाई है। ब्रिटानिया पांच पायदान खिसककर 68वें स्थान पर आ गई है। मदर डेयरी सात पायदान की छलांग लगाकर 87वें स्थान पर है, जबकि नंदिनी 95वें स्थान पर है। समग्र ब्रांड मूल्य में 4 फीसदी की गिरावट वैश्विक स्तर पर खाद्य एवं पेय क्षेत्र का समग्र ब्रांड मूल्य 4 फीसदी घटकर करीब 268 अरब डॉलर रह गया है। इस गिरावट का कारण यह है कि उपभोक्ता पारंपरिक बड़े ब्रांड की तुलना में छोटे और निजी-लेबल वाली कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। डेयरी उद्योग के सामने चुनौतियां शीर्ष-10 डेयरी ब्रांड के मूल्यांकन में 6 फीसदी की गिरावट आई है, जो अब 43.8 अरब डॉलर है। इसके बावजूद अमूल लगातार चौथे वर्ष सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड बना हुआ है।
Business Diary Nationalbusiness News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर, वेनेजुएला के काराकास पहले स्थान पर; पढ़िए पूरी रिपोर्टफोर्ब्स एडवाइजर लिस्ट की रिपोर्ट ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर है। कराची को 100 में से 93.
Read more »
Olympics 2024: मनु भाकर महिलाओं की 10 मी. एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय, कल जीतेंगी स्वर्ण?22 साल की भाकर ने क्वालिफिकेशन में 580 का स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें हंगरी की निशानेबाज वेरोनिका मेजर ने 582 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं।
Read more »
'ऑनर मैजिक6 प्रो 5जी' दुनिया का सबसे एडवांस स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से है लैस'ऑनर मैजिक6 प्रो 5जी' दुनिया का सबसे एडवांस स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से है लैस
Read more »
क्रॉप टॉप में नीरू बाजवा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, कातिल अदाओं से किया घायलक्रॉप टॉप में नीरू बाजवा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, कातिल अदाओं से किया घायल
Read more »
दुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान मारिया ब्रान्यास का 117 साल की उम्र में स्पेन में निधनदुनिया की सबसे उम्रदराज इंसान मारिया ब्रान्यास का 117 साल की उम्र में स्पेन में निधन
Read more »
PAK vs BAN: खराब शुरुआत के बाद अयूब और शकील ने पाकिस्तान को उबारा, बाबर आजम सस्ते में आउटबारिश के कारण टॉस में साढ़े चार घंटे की देरी हुई थी। बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 16 रन कर दिया।
Read more »
